tata-consumer-share-price-target-2023

Tata Group भारत के बड़े Business Groups मे से एक है। इनकी कई कंपनियाँ शेयर बाज़ार मे लिस्ट है। आज हम आपको इनहि मे से एक कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है। जो की जल्द ही Motilal Oswal के दिए गए target के मुताबिक यहा से तगड़ा मुनाफा दे सकता है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी और कितना दे सकती है मुनाफा?

तगड़ा मुनाफा देगा Tata का यह दमदार शेयर :

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने हाल ही मे Tata की इस बड़ी कंपनी पर ख़रीदारी की सलाह दी है। उनके मुताबिक इस कंपनी का शेयर 940 रुपए तक जा सकता है। हालांकि अभी इस कंपनी का शेयर 750 रुपए पर चल रहा है। मतलब की उनके दिए गए target के मुताबिक इस कंपनी मे निवेशको को हा शेयर पर 190 रुपए का मुनाफा मिल सकता है।

प्रतिशत के हिसाब से कहे तो निवेशक यहा से 25% का मुनाफा कमा सकते है। मतलब की हर 1 लाख रुपए पर निवेशको को 25 हजार रुपए का मुनाफा मिल सकता है। यदि आप शेयर बाज़ार मे निवेश करने का जोखिम उठा सकते है तो इस Tata Group की कंपनी मे निवेश किया जा सकता है। निवेशको को इतना अच्छा मुनाफा दे सकने वाली Tata की इस कंपनी का नाम है Tata Consumer Ltd.

यहा पढे : Nalco Dividend News 2023 : Nalco ने किया अच्छा dividend देने का ऐलान, इस दिन होने चाहिए आपके पास शेयर

36% बढ़ा तिमाही मुनाफा :

Tata Consumer Ltd को इस वित्तवर्ष की सितंबर तिमाही मे करीब 389 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 286 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा 36% से बढ़ा है। वही पिछली तिमाही मे यह मुनाफा 277 करोड़ रुपए का था। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी कंपनी के मुनाफे मे अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

अगर कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो इस वित्तवर्ष की सितंबर तिमाही मे कंपनी को 3363 करोड़ रुपए की आय रही है। वही पिछले विततर्ष की इसी तिमाही मे कंपनी की आय 3033 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे अच्छी बढ़त देखने को मिली है। वही पिछली तिमाही मे यह आय 3327 करोड़ रुपए की थी। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे मामूली बढ़त देखने को मिली है।

यहा पढे : 5 गुना होंगे इस कंपनी के शेयर, करने जा रही Stock Split, इस दिन तय की record date

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Tata Consumer Ltd है वह Tata की दमदार कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को तगड़ा मुनाफा दे सकती है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।