adani port share price target 2023

दोस्तो शेयर बाज़ार मे निवेश करने वाले निवेशक बड़ा पैसा जरूर कमा सकते है। लेकिन उनको सही समय मे सही कंपनी मे निवेश करना पड़ेगा तभी वह बड़ा पैसा बना सकते है। क्यूकी अगर किसी गलत कंपनी मे निवेश कर दिया तो पैसा डूब भी इतना ही सकता है। वैसे तो कई कंपनियाँ है जो की निवेशको को बड़ा रिटर्न दे चुकी है। लेकिन आज हम आपको Adani Group की एक कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है।

 

2 साल मे 14 गुना हुआ Adani का यह शेयर :

हम आज जिस कंपनी के बारे मे बताने वाले है उसने अपने निवेशको का पैसा सिर्फ पिछले 2 ही साल मे करीब 14 गुना कर दिया है। जी हा यह बात 100% सही है की 2 साल मे इस कंपनी मे निवेश किया गया पैसा 14 गुना हो चुका है। मतलब यदि किसी ने 2 साल पहले इसमे 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो उसका निवेश आज 14 लाख रुपए हो चुका होता।

यहा पढे : 2 साल मे 46 गुना हुआ यह शेयर, निवेशको पर कर दी पैसो की बारिश।

यह कंपनी कोई और नहीं बल्की Adani Group की बड़ी कंपनी Adani Enterprise है। 2 साल पहले जून 2020 को Adani Enterprise का शेयरकरीब  156 रूपए पर चल रहा था। यह शेयर अभी मतलब की जून 2022 मे करीब 2181 रुपए पर चल रहा है, मतलब निवेशको का पैसा सिर्फ जून 2020 से जून 2022 मे 14 गुना कर दिया है।

 

30% बढ़ा इस बार Adani Enterprise का मुनाफा :

बाकी कंपनियो की तरह ही Adani Enterprise भी अपने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर चुकी है। जिसमे कंपनी को करीब 304 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 234 करोड़ रुपए था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से Adani Enterprise का मुनाफा करीब 30% से बढ़ा है।

अगर बात करे तिमाही दर तिमाही के हिसाब से तो पिछली तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी को मुनाफे के बदले करीब 12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। जो की इस मतलब चौथी तिमाही मे 304 करोड़ रुपए के मुनाफे मे बदल चुका है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से Adani Enterprise नुकसान से मुनाफे मे आ चुकी है।

इस तिमाही मे कंपनी की आय करीब 24866 करोड़ रुपए की रही। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 13525 करोड़ रुपए थी। कंपनी की आय मे भी साल दर साल के हिसाब से बड़ा इजाफा देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो पिछली मतलब वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 18758 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मे बढ़कर करीब 24866 करोड़ रुपए हो चुकी है।

मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 30% का इजाफा देखने को मिला है।

यहा पढे : 1 साल मे 2.5 गुना हुए यह 5 शेयर, 5वे नंबर का तो Adani Group का है।

 

ध्यान दे :

यहा पर ध्यान देने वाली बात यह है की Adani Enterprise का Debt to Equity Ratio करीब 1.87 है। मतलब की Adani Enterprise के पास खुद के 1 रुपए के सामने 1.87 रुपए कर्ज़ के है। जो की एक जोखिम भरा level है। हालांकि Promoter को आम इंसान नहीं है लेकिन भीर भी किसी भी कंपनी मे निवेश से पहले एक निवेशक को उसके बारे मे पूरी जानकरी ले लेना बेहद जरूरी है।

क्यूकी पूरी जानकारी पता न होने से भी कई बार बड़ा नुकसान हो सकता है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Adani Enterprise है वह कंपनी जिसका शेयर सिर्फ पिछले 2 ही साल मे निवेशको का पैसा 14 गुना कर चुका है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।