Shriram Finance dividend news hindi

शेयर बाज़ार मे शेयर की खरीद बिक्री के अलावा dividend लेकर भी पैसा कमाया जा सकता है। अगर आप कोई अच्छा dividend देने वाली कंपनी खोज रहे है तो इस post को आखिर तक जरूर पढे। यहा हम आपको एक मेटल कंपनी के बारे मे जानकारी देंगे जो की जल्द ही अपने निवेशको को 175% का dividend देने वाली है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी ?

 

इस दमदार मेटल कंपनी ने किया 175% dividend का ऐलान : 

हाल ही मे APL Apollo Tubes Ltd ने अपने निवेशको को देने के लिए 175% dividend का ऐलान किया है। जिसके साथ कुछ ही दिन पहले इस dividend के लिए record date के बारे मे भी ऐलान किया है। अभी APL Apollo Tubes Ltd के शेयर की face value करीब 2 रुपए चल रही है। मतलब की 175% के हिसाब से कंपनी अपने निवेशको को हर शेयर पर 3.5 रुपए का dividend देगी। मतलब की अगर आपके पास इस कंपनी के 100 शेयर होंगे तो कंपनी आपको 350 रुपए का कुल dividend देगी।

कंपनी ने किन किन लोगो को dividend देना है इस के बारे मे तय करने के लिए 5 सितंबर को record date रखी है। मतलब की जिन निवेशको के demat account मे 5 सितंबर को इस कंपनी के शेयर होंगे कंपनी सिर्फ उनही लोगो को हर शेयर पर 3.5 रुपए के हिसाब से कुल dividend देगी।

यहा पढे : दुगना होगा इस सरकारी कंपनी का शेयर, अभी निवेश पर मिलेगा ज्यादा मुनाफा।

 

जून तिमाही मे रहे एसे नतीजे : 

APL Apollo Tubes Ltd अपने जून तिमाही के नतीजे पेश कर चुकी है। जिसमे कंपनी को करीब 107 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 147 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 28% के हिसाब से कम हुआ है। वही अगर मार्च तिमाही के बारे मे बात करे तो मार्च तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 163 करोड़ रुपए का था। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी APL Apollo Tubes Ltd का मुनाफे मे भारी गिरावट देखने को मिली है।

आगर कंपनी की आर्थिक स्थिति के बारे मे बात करे तो अभी कंपनी पर करीब 581 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जबकि कंपनी के पास reserve और surplus के रूप मे करीब 2214 करोड़ रुपए है। साथ ही 50 करोड़ रुपए का शेयर केपिटल भी है। मतलब की कंपनी पर जितना कर्ज़ है उस से कई ज्यादा कंपनी का खुद का पैसा है। यानी कंपनी पर कर्ज़ का दुष्चक्र हावी नहीं हो सकता है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।