ashok-leyland-share-price-target-2023

दोस्तो बहुत दिन के बाद आज के दिन शेयर बाज़ार मे अच्छी तेज़ी देखने को मिल रही है। लेकिन पिछले दिनो चली मंदी के कारण बहुत से लोगो को नुकसान हुआ है। एसे मे अगर यह लोग अगर चाहे तो थोड़ा पैसा कमा सकते है। आज हम आपको इसी के बारे मे जानकारी देने वाले है।

₹1900 जा सकता है यह Pipe की कंपनी का शेयर :

हम आपको एक एसी कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जिसके शेयर पर Experts ने 1900 रुपए तक जाने का target दिया है। यह कंपनी का नाम है Astral Pipes. हाल ही मे AXIS SECURITIES ने Astral Pipe या Astral Ltd के शेयर पर ख़रीदारी की सलाह दी है। जिसके साथ Astral Pipe के शेयर पर करीब 1900 रुपए का टार्गेट दिया है। अभी Astral Pipe का शेयर करीब 1660 रुपए पर है।

यहा पढे : ₹1400 तक जा सकता है Tata का यह दमदार शेयर, ब्रोकरेज ने दी यह सलाह।

मतलब निवेशको को यहा से करीब 240 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिल सकता है। अगर प्रतिशत मे बात करे तो निवेशको को 15% का मुनाफा मिल सकता है। यदि कोई व्यक्ति Astral Pipe कंपनी के शेयर मे 1 लाख रुपए का निवेश करता है तो उसे Experts की राय के मुताबिक 15 हजार रुपए का मुनाफा मिल सकता है।

 

एसे रहे कंपनी के नतीजे :

Astral ने भी अपने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए है। इन नतीजो मे उसका शुध्ध मुनाफा करीब 141 करोड़ रुपए पेश किया है। यह मुनाफा पिछली तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे करीब 127 करोड़ रुपए का था। मतलब कंपनी मे तिमाही दर तिमाही के हिसाब से करीब 11% से शुध्ध मुनाफा बढ़ा है।

अगर बात करे कंपनी की आय की तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 1103 करोड़ रुपए की थी। यह आय चौथी तिमाही मे बढ़कर करीब 1391 करोड़ रुपए हो चुकी है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे भी करीब करीब 300 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है।

साल दर साल के हिसाब से बात करे तो कंपनी की आय वित्तवर्ष 2021 की चौथी तिमाही मे करीब 1128 करोड़ रुपए की थी। जो की वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे बढ़कर करीब 1391 करोड़ रुपए की हो चुकी है। मतलब साल दर साल के हिसाब से भी कंपनी की आय मे करीब 300 करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ौतरी हुई है।

कंपनी के मुनाफे की बात करे तो वित्तवर्ष 2021 की चौथी तिमाही मे कंपनी का शुध्ध मुनाफा करीब 175 करोड़ रुपए का था। जो की वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे घटकर करीब 141 करोड़ रुपए हो चुका है। मतलब साल दर साल के हिसाब से कंपनी का शुध्ध मुनाफा करीब 34 करोड़ रुपए से कम हुआ है।

यहा पढे : 68% मुनाफा दे सकती है Bedsheet वाली कंपनी , Experts ने कहा खरीदो।

मतलब कुल मिलाकर बात करे तो Astral Pipe कंपनी के वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे ठीक ठाक रहे है। अगर बात करे कंपनी के कर्ज़ की तो अभी कंपनी पर करीब 98 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जबकि कंपनी के पास reserves मे करीब 2316 करोड़ रुपए का है और साथ ही शेयर केपिटल 20 करोड़ रुपए का है। मतलब कंपनी पर कुल मिलाकर बहुत कम ही कर्ज़ है जो की एक बहुत अच्छी बात है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Astral Pipe (Astral Ltd) है वह कंपनी जिसका शेयर 1900 रुपए तक जा सकता है। जिसमे अगर निवेशक चाहे तो थोड़ा बहुत निवेश कर के Experts की राय के मुताबिक पैसा कमा सकता है। उम्मीद करता हु आप लोगो को यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।