baja auto dividend news hindi

दोस्तो Bajaj Group के बारे मे तो आप जानते ही होंगे। यह भी भारत के बड़े business groups मे से एक है। इस Group की शुरुआत Jamnalal Bajaj ने करीब साल 1926 मे की थी। इस group मे करीबन 30 कंपनियाँ है। इस Group की कंपनियो की भी एक अलग ही पहचान है। लोग इनकी कंपनियो मे निवेश करना भी पसंद करते है। आज हम आपको इसी group की एक कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है।

 

₹18900 जा सकता है Bajaj group का यह दमदार शेयर :

हम जिस कंपनी की बात कर रहे है उसका शेयर Experts के मुताबिक यहा से 18900 रुपए प्रति शेयर तक जा सकता है। जिस से निवेशको को यहा से बड़ी तेज़ी देखने को मिल सकती है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी।

Bajaj Group की यह कंपनी है Bajaj Finserv ltd। जी हा इसी कंपनी मे Experts ने अपनी राय दी है। दरसल ICICI DIRECT ने Bajaj Finserv पर खरीददारी की सलाह बरकरार रखी है। इसके साथ ही Bajaj Finserv के शेयर पर 18900 रुपए प्रति शेयर का target भी दिया है। अभी Bajaj Finserv का शेयर करीब 12250 रुपए प्रति शेयर के आसपास चल रहा है।

यहाँ पढे : Tata Steel ने इस कंपनी मे किया 165 करोड़ का निवेश, शेयर ने लग गया Upper Circuit.

मतलब यहाँ से Experts की राय के मुताबिक Bajaj Finserv का शेयर करीब 6650 रुपए प्रति शेयर की तेज़ी दिखा सकता है। अगर प्रतिशत की बात करे तो Bajaj Finserv के शेयर मे यहा से निवेशको को 54% का रिटर्न मिल सकता है। मतलब अभी इस level पर 1 लाख रुपए का निवेश करने पर निवेशको को 54 हजार रुपए का मुयनफा मिल सकता है।

 

मुनाफे मे आया 46% का उछाल :

बाकी कंपनियो की तरह Bajaj Finserv ने भी अपने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे उसने करीब 3462 करोड़ रुपए का मुनाफा दिखाया है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 2358 करोड़ रुपए का था। मतलब साल दर साल के हिसाब से Bajaj Finserv का मुनाफा करीब करीब 46% से बढ़ा है।

अगर तिमाही दर तिमाही की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे Bajaj Finserv का मुनाफा करीब 3249 करोड़ रुपए का था। जो की इस तिमाही मे बढ़कर करीब 3462 करोड़ रुपए का हो चुका है। मतलब Bajaj Finserv मे तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी करीब 6.5% का उछाल देखने को मिला है।

अगर कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2021 की चौथी तिमाही मे Bajaj Finserv की आय करीब 15387 करोड़ रुपए की थी। यह आय वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे बढ़कर करीब 18862 करोड़ रुपए की हो चुकी है। मतलब साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय करीब 22% से बढ़ी है।

यदि बात करे तिमाही दर तिमाही के हिसाब से तो पिछली तिमाही मे कंपनी की आय करीब 17587 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मे बढ़कर 18862 करोड़ रुपए की हो चुकी है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से Bajaj Finserv की आय मे करीब 7% का उछाल देखने को मिला है।

 

एसी है कर्ज़ की स्थिति :

अगर Bajaj Finserv पर रहे कर्ज़ की बात करे तो अभी कंपनी पर करीब 161179 करोड़ रुपए का कर्ज़ है जब की कंपनी के पास reserves के रूप मे करीब 40167 करोड़ रुपए ही है। जो की बहुत ज्यादा दिख सकता है, लेकी Bajaj Finserv का business ही finance sector मे है तो वह कर्ज़ लेकर ही ब्याज पर पैसा देने का काम करती है और साथ ही power generation का भी काम करती है।

यहाँ पढे : जल्द ही बड़ा dividend देने वाली है यह 5 दमदार कंपनिया, यह है Record Date.

इन दोनों ही sector मे कर्ज़ के ऊपर ही business चलता है। जिस से ज्यादा कर्ज़ होना इस sector मे काम करने वाली सभी कंपनियो के लिए स्वाभाविक है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Bajaj Finserv थी Bajaj Group की वह दमदार कंपनी जिसका शेयर आपको बड़ा रिटर्न कमाकर दे सकता है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।