दोस्तो समान्य रूप से यह माना जाता है, की अगर आप शेयर बाज़ार मे लंबे समय के लिए निवेश करेंगे तो आपको ज़्यादातर निवेश मे बहुत बढ़िया रिटर्न मिलेगा । लेकिन आज हम इस से विपरीत बात के बारे मे आपको बताने जा रहे है।
इन शेयरो ने डुबोई अपने निवेशको के पोर्टफोलियो की नैया पिछले 5 साल मे:
1) Kridhan Infra Ltd – ₹55 से ₹6 (90% नुकसान) :
पिछले 5 साल मे यानी की 2017 से 2022 तक निवेशको की नैया डुबो देने वाले शेयर मे 5 वे नंबर पर है, Kridhan Infra Ltd. इस कंपनी का शेयर का दाम फरवरी 2017 मे ₹54.85 था जो इस महीने मे यानी फरवरी 2022 मे करीब ₹5.9 हो चुका है।
मतलब की निवेशको को पिछले 5 साल मे करीब 90% का नुकसान हुआ है। अगर अपने फरवरी 2017 मे इस शेयर मे 1 लाख रुपए निवेश किए होते तो आज उस निवेश की किमत करीब ₹10 हजार ही रह जाती।
2) BKM Industries Ltd – ₹31 से ₹2 (92 % नुकसान) :
2017 से 2022 तक निवेशको की नैया डुबो देने वाले शेयर मे 4थे नंबर पर है, BKM Industries Ltd. इस कंपनी का शेयर का दाम फरवरी 2017 मे ₹31.3 था जो इस महीने मे यानी फरवरी 2022 मे करीब ₹2.3 हो चुका है।
यानी 5 साल पहले 1 लाख रुपए निवेश किए होते तो आज उस निवेश की किमत करीब ₹8 हजार ही रह जाती।
3) SICAL Logistics Ltd – ₹267 से ₹14 (94 % नुकसान) :
पिछले 5 साल मे यानी की 2017 से 2022 तक निवेशको की नैया डुबो देने वाले शेयर मे 3 नंबर पर है, SICAL Logistics Ltd. इस के शेयर की किमत फरवरी 2017 मे ₹267 थी जो की फरवरी 2022 मे करीब ₹14 हो चुका है।
मतलब की 5 साल मे करीब 94% का नुकसान हो गया होगा जिस निवेशक ने फरवरी 2017 मे निवेश किया होगा और अब तक बना रहा है इस शेयर मे उनको।
4) Bombay Rayon – ₹160 से ₹17 (95 % नुकसान) :
पिछले 5 साल मे निवेशको की नैया डुबो देने वाले शेयर मे दूसरे नंबर पर है, Bombay Rayon नाम की कंपनी का शेयर. इस कंपनी का शेयर का दाम फरवरी 2017 मे ₹160 था, जो इस महीने मे यानी फरवरी 2022 मे करीब ₹7 हो चुका है।
मतलब 5 साल मे निवेशक के 1 लाख रुपए के निवेश की किमत आज सिर्फ 5 हजार रुपए हो गई होती।
5) Reliance Capital – ₹448 से ₹13 (97 % नुकसान) :
पहले नंबर पर आने वाली इस कंपनी के बारे मे तो आप जानते ही होंगे। Reliance Capital के शेयर का दाम 2017 फरवरी मे करीब ₹448 था जो इस महीने मे करीब ₹13.75 हो गया है। मतलब की इस कंपनी मे जिस निवेशक ने 5 साल पहले 1 लाख रुपए निवेश किए थे उस निवेश की किमत आज सिर्फ ₹3000 रुपए ही रह गई है।
Note :
दोस्तो यहा पर हमारा मक्सद आपको डराना बिलकुल भी नहीं है, लेकिन हम आपको यह समजाना चाहते है, की शेयर बाज़ार मे लंबे समय पर निवेश करने पर भी नुकसान हो सकता है, लेकिन अगर आपने सोच समजकर Fundamental Analysis करके बहुत बढ़िया कंपनी मे निवेश किया है तो आपको लंबे समय मे नुकसान होने की संभावना कम हो जाती है।
इस लिए सिर्फ लंबे समय का निवेश करना है तो ऐसा नही की कोई भी कंपनी उठाई और उसमे निवेश कर दिया। निवेश बहुत ही समजदारी के साथ करना चाहिए।
धन्यवाद ।
अगर आप शेयर बाज़ार से जुड़ी एसी ही जानकारी की Update free मे चाहते है, तो नीचे दिए गए Blue Color के (Subscribe to Updates) के Button को Click करके जो स्क्रीन खुलेगी उसमे yes का विकल्प select कर दीजिए।