cochin-shipyard-share-price-target-2023

आज हम आपको बढ़िया dividend देने वाली एक कंपनी के बारे मे जानकारी देंगे। यह कंपनी जल्द ही अपने निवेशको को 10% का dividend देने वाली है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह दमदार कंपनी?

 

जल्द ही 10% dividend देगी यह दमदार कंपनी का शेयर :

यह हम जिसके बारे मे बात कर रहे है वह एक E-waste Management के लिए Solutions देने का काम करती है। इस कंपनी का नाम है ECO Recycling ltd . हाल ही मे इसने अपने निवेशको को 10% dividend देने का ऐलान किया है। अभी इसके शेयर की face value 10 रूपर चल रही है। मतलब की निवेशको को कंपनी 10% के हिसाब से 1 रुपए हर शेयर पर dividend देगी। किन किन निवेशको को dividend देना है उनकी लिस्ट निकालने के लिए कंपनी ने record date 19 अगस्त 2022 को रखी है। मतलब जिन निवेशको के पास 19 august के दिन इसके शेयर होंगे कंपनी सिर्फ उन्ही निवेशको को हर शेयर पर 1 रुपए का dividend देगी।

यहा पढे : ₹660 जाएगा इस आयुर्वेदीक product कंपनी का शेयर, कर सकते है अच्छी कमाई।

उदाहरण के तौर पर अगर 19 august 2022 के दिन आपके demat account मे ECO Recycling ltd के 100 शेयर होंगे तो कंपनी आपको 100 रुपए का dividend देगी। यह dividend कंपनी सीधा ही आपके demat account से जुड़े bank account मे जमा कर देगी।

 

एसे रहे इस बार के कंपनी के नतीजे :

अगर ECO Recycling ltd के नतीजो के बारे मे बात करे तो हाल ही मे कंपनी ने अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे कंपनी को करीब 2.76 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 6.27 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 56% से कम हुआ है। अगर कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे कंपनी की आय करीब 5.52 करोड़ रुपए की रही। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे सिर्फ 2.94 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय करीब करीब दुगनी हो चुकी है।

कंपनी की आय करीब दुगनी होने के बाद भी कंपनी का मुनाफा 56% कम होने का मुख्य कारण कंपनी की other income मे आयी हुई कमी है। पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे कंपनी की other income 5.14 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मे करीब 58 लाख रुपए के नुकसान मे बदल गई है।

 

एसी है कंपनी की आर्थिक स्थिति :

अगर हम ECO Recycling ltd की आर्थिक स्थिति के बारे मे बात करे तो अभी ECO Recycling ltd पर करीब 11.27 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जबकि कंपनी के पास 30.30 करोड़ रुपए reserves और surplus के रूप मे और 19.30 करोड़ रुपए शेयर केपिटल के रूप मे पड़े है। मतलब की कंपनी के पास कर्ज़ के पैसे से करीब 4 गुना से भी ज्यादा खुद का पैसा है। जो की एक बहुत ही अच्छी आर्थिक स्थिति दर्शाता है।

यहा पढे : 5 कंपनी जो जल्द ही देगी बड़ा Dividend, एक तो देगी हर शेयर पर 90 रुपए का dividend.

एसी कंपनियाँ अगर कभी business मे मंदी भी आए तो कम कर्ज़ होने से कम ब्याज भर के भी मंदी के समय मे अपना business चला सकती है। जिस कारण एसी कंपनियाँ कर्ज़ के बौज़ के तले दबने से बच जाती है और निवेशको को इस कारण नुकसान नहीं होता है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो ECO Recycling ltd है वह कंपनी जो की जल्द ही अपने निवेशको को 10% का dividend देने वाली है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।