filatex-india-stock-split-news-hindi

जी हा इस कंपनी के शेयर जल्द ही दुगने होने वाले है। हाल ही मे कंपनी अपने share को split करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने record date का भी ऐलान कर दिया है। आज हम आपको इसी के बारे मे ही जानकारी देने वाले है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी?

दुगने होंगे इस कंपनी के शेयर, करने जा रही Stock Split :

इस कंपनी ने कुछ टाइम पहले ही अपने शेयर को split करने का ऐलान किया था। जिसके लिए कंपनी ने कुछ दिन पहले ही record date तय की है। यह कंपनी अपने हर 1 शेयर को 2 शेयर मे बदलने वाली है। मतलब की यदि किसी निवेशक के पास इस कंपनी के 100 शेयर होंगे तो इसके बाद उसके पास इस कंपनी के 200 शेयर हो जाएंगे। जिसके पास 200 होंगे उसके 400 हो जाएंगे।

हालांकि शेयर दुगने होने से आपका निवेश दुगना होने वाला नहीं है। क्यूकी जिस हिसाब से शेयर बढ़ेंगे उसी हिसाब से उसके दाम मे भी फर्क होगा। उदाहरण के तौर पर अगर अभी इस कंपनी के शेयर का price 100 रुपए है और वह 1 शेयर को 2 मे बदलेगी तो नए 2 शेयर मे से हर 1 का price 50 रुपए हो जाएगा। जिस से आपका निवेश उतना का उतना ही रहेगा। हा लेकिन बाज़ार के उतार चढ़ाव के कारण आपको थोड़ा बहुत मुनाफा या नुकसान हो सकता है। इस कंपनी ने record date 28 दिसम्बर 2022 को रखी है। इस कंपनी का नाम है Filatex India Ltd.

यहा पढे : चौतरफा बिकवाली के बीच 33% बढ़ा यह Consultancy कंपनी का शेयर, 3 दिन मे निवेशक हुए मालामाल

एसे रहे सितंबर तिमाही के नतीजे :

Filatex India Ltd को इस वित्तवर्ष की सितंबर तिमाही मे करीब 25 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 74 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी के मुनाफे मे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वही तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी कंपनी का मुनाफा 43 करोड़ रुपए से घटकर 25 करोड़ रुपए रह गया है।

अगर कंपनी की आय की बात करे तो सितंबर तिमाही मे कंपनी की आय करीब 1163 करोड़ रुपए की रही। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे 985 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे थोड़ी बढ़त देखने को मिली है। साथ ही तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी कंपनी की आय 1023 करोड़ रुपए से बढ़कर 1163 करोड़ रुपए की हो चुकी है।

यहा पढे : Promoter ने छुड़वाए ₹59.65 करोड़ के शेयर, 6 महीने मे दिया 25% का मुनाफा, ₹1 लाख बन गए ₹1.25 लाख

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Filatex India Ltd है वह कंपनी जिसके शेयर हाल ही मे कंपनी के stock split करने से दुगने होने वाले है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।