Jai Corp Promoter Buying News HindiJai Corp Promoter Buying News Hindi

दोस्तो शेयर बाज़ार एक एसी जगह है जहां से आप बहुत बड़ा पैसा भी कमा सकते है। यहाँ पर एसी बहुत सी कंपनियाँ होती है जो की निवेशको का पैसा कई गुना तक कर देती है। बहुत से निवेशक एसी ही कंपनियो की तलास मे रहते है जो उनका पैसा कई गुना तक कर दे। एसे मे आज हम आपको एक एसी कंपनी के बारे मे बताने वाले है जिसने सिर्फ पिछले 3 महीनो मे ही निवेशको का पैसा 5 गुना कर दिया है।

 

3 महीने मे 5 गुना पैसा कर दिया इस कंपनी ने :

हम जिस कंपनी के बारे मे बताने वाले है उस कंपनी का नाम है Gujarat Cotex Ltd. जी हा यही वह कंपनी है जिसका शेयर सिर्फ पिछले 3 महीनो मे ही 5 गुना हो चुका है।

फरवरी 2022 के अंत मे Gujarat Cotex के एक शेयर का दाम करीब 2 रुपए हुआ करता था। आज मतलब 3 जून के दिन Gujarat Cotex  का शेयर करीब 10.8 रुपए पर है। मतलब की कंपनी ने अपने निवेशको को सिर्फ पिछले 3 महीनो मे ही मालामाल कर दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने फरवरी के अंत मे Gujarat Cotex के शेयर मे करीब 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो आज उस व्यक्ति का निवेश करीब 5 लाख रुपए हो चुका होता।

यहाँ पढे : मुनाफा हुआ 4 गुना तो कंपनी ने भी कर दिया 180% के dividend का ऐलान।

जहा Bank मे 1 साल की fd करने पर निवेशको को सिर्फ 5 से 6% का ब्याज मिलता है वही सिर्फ 3 महीनो मे निवेशको का पैसा 5 गुना हो जाना एक बहुत बड़ा रिटर्न है। हालांकि 100% किसी को पता नहीं होता की यह कितने रुपए तक जाएगा। लेकिन फिर भी अगर किसी को एक भी एसी कंपनी मिल जाए तो उसका बढ़िया पैसा बन सकता है।

 

Gujarat Cotex कंपनी करती है इस चीज़ का व्यापार : 

अगर कंपनी के business की बात करे तो Gujarat Cotex कंपनी textile fabrics की ट्रेडिंग करती है। साथ ही अगर कंपनी के market cap की बात करे तो कंपनी एक बहुत ही छुटकी कंपनी है इसका market cap करीब 15 करोड़ ही है। बाकी कंपनियो की तरह Gujarat Cotex ने भी अपने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए है।

जिनमे कंपनी का शुध्ध मुनाफा करीब 55 लाख रुपए का है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 33 लाख रुपए का था। मतलब कंपनी ने साल दर साल के हिसाब से शुध्ध मुनाफे मे करीब 66% का इजाफा दिखाया है। हालांकि अगर कंपनी के मुनाफे की बात तिमाही दर तिमाही के हिसाब से करे तो कंपनी का शुध्ध मुनाफा पिछली तिमाही मे करीब 2.49 करोड़ रुपए का था। जो की इस तिमाही मे सिर्फ 55 लाख रुपए का ही रह गया है।

मतलब कंपनी मे तिमाही दर तिमाही के हिसाब से शुध्ध मुनाफे मे करीब 78 % की गिरावट देखने को मिली है। अगर कंपनी की आय की बात करे तो कंपनी ने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 4.34 करोड़ रुपए की आय दर्ज़ की है। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब करीब 3.83 करोड़ रुपए की थी। मतलब साल दर साल के हिसाब से कंपनी ने आय मे करीब 13% की बढ़ौतरी दिखाई है।

यहाँ पढे : क्या सच मे Zomato का शेयर यहाँ से 1.5 गुना होगा? जाने पूरी सच्चाई।

जबकि तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे मामूली गिरावट देखने को मिली है।

 

2 दिन पहले ही promoter ने बेचे इतने बड़े शेयर :

कुछ घंटो पहले ही Exchange को दी गई जानकारी के मुताबिक Promoter Group मे से Chetankumar Shaileshkumar Parekh नाम के promoter ने Open Market मे ही कंपनी के 275000 शेयर की बिकवाली की है। कोई भी निवेशक को निवेश से पहले यह जानकारी भी जरूर होनी चाहिए।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Gujarat Cotex थी वह कंपनी जिसने निवेशको का पैसा 3 महीने मे 5 गुना तक कर दिया है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।