shyam metalics and energy dividend news hindi

दोस्तो कल के एक दिन को छोड़कर शेयर बाज़ार मे पिछले बहुत से दिनो से सिर्फ बिकवाली ही चल रही है। और ज्यादा बिकवाली आने के डर से ज़्यादातर निवेशक परेशान है। एसे मे यदि उनको कमाई का एक दूसरा रास्ता मिले तो उनकी चिंता थोड़ी दूर हो सकती है।

यह दूसरा रास्ता dividend का हो सकता है। इस लिए आज हम आपको एक एसी कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जो जल्द ही अपने निवेशको को बड़ा dividend देने वाली है। तो चलिए हम जान लेते है कौनसी है वह कंपनी और कितना dividend देने वाली है यह अपने निवेशको को।

 

1735% dividend देगी यह Steel कंपनी :

हम जिस कंपनी के बारे मे बताने वाले है वह एक steel कंपनी है और कुछ समय पहले ही इस कंपनी ने dividend का ऐलान किया था। Dividend की खास बात यह है की उसके लिए निवेशक को शेयर बेचने की जरुरत नहीं होती। हम आज आपको जिस कंपनी के बारे मे बताना चाहते है वह है JSW STEEL. जी हा JSW STEEL ही वह कंपनी है जो की जल्द ही अपने निवेशको को बड़ा dividend देने वाली है। इसने कुछ टाइम पहले ही अपने निवेशको को 1735% का dividend देने का ऐलान किया है।

यहा पढे : 2 साल मे 10 गुना हुआ Tata का यह शेयर, निवेशको पर कर दी पैसो की बारिश।

अभी JSW STEEL के शेयर की face value 1 रुपए की है। मतलब 1735% के हिसाब से कंपनी अपने निवेशको को 17.35 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी। यदि किसी के पास कंपनी द्वारा जारी की गई record date के दिन उसके demat account मे JSW STEEL के 100 शेयर रहेंगे तो उस निवेशक को कंपनी 1735 रुपए का कुल dividend देगी। हालांकि अभी कंपनी ने dividend देने के लीए record date जाहीर नहीं की है। लेकिन जल्द ही वह भी declare हो जाएगी।

 

23% कम हुआ मुनाफा :

हमने आपको JSW STEEL के द्वारा अपने निवेशको को जल्द ही देने वाले dividend के बारे मे तो जानकारी दे ही दी है। अभी हम उसके नतीजो के बारे मे भी थोड़ा जान लेंगे। वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 3234 करोड़ रुपए का रहा है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 4198 करोड़ रुपए का था।

मतलब साल दर साल के हिसाब से JSW STEEL का मुनाफा करीब 23% कम हुआ है। अगर बात करे तिमाही दर तिमाही की तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे JSW STEEL का मुनाफा करीब 4357 करोड़ रुपए रहा था। जो की इस बार जैसे हमने आपको आबी बताया 3234 करोड़ रुपए का रहा है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी कंपनी का मुनाफा करीब 26% से कम हुआ है।

यदि कंपनी की आय की बात करे तो इस तिमाही मतलब वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 46895 करोड़ रुपए की रही है। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 26934 करोड़ रुपए की ही थी। मतलब कंपनी की आय मे साल दर साल के हिसाब से करीब 74% का उछाल देखने को मिला है।

यहा पढे : 1000% का dividend देने वाली है यह टायर कंपनी, इस दिन है Record Date

बात करे तिमाही दर तिमाही के हिसाब से तो पिछली तिमाही मे कंपनी की आय करीब 38071 करोड़ रुपए थी जो इस बार बढ़कर करीब 46895 करोड़ रुपए हो चुकी है। तो जैसे आपने देखा की कंपनी की आय तो साल और तिमाही दोनों ही हिसाब से बढ़ी है लेकिन कमजोर मार्जिन के कारण कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो JSW Steel है वह कंपनी जो की अपने निवेशको को 1735% का dividend देने वाली है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।