Kishan Vikas patra in Hindi
Rate this post


Kisan Vikas Patra in Hindi.

अक्सर हमारे पास कई लोग ऐसी कोई योजना ले कर आते है जिसमे वह वादा करते है की वह आपका पैसा कुछ समय में ही दोगुना कर देंगे।

और उनमे से ज्यादातर लोग धोकेबाज़ होते है।

ऐसे लोग दूसरे लोगो की लालच का गलत तरीके से लाभ उठाते है।

आपको उनके चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।

अपने पैसे को दोगुना कौन नहीं करना चाहता। लेकिन हमें ऐसे दगाबाजों से बचकर रहना चाहिए।

ऐसी कई सरकारी योजनाए है जिसमे निवेश कर के आप अपना पैसा दोगुना कर सकते है।

लेकिन इसके लिए आपको कुछ सालो का इंतजार करना पड़ेगा।

आज हम उन्ही में से एक योजना जो सबसे कम समय में आपका पैसा दोगुना करती है उस के बारे में जानेंगे।

इस सरकारी योजना के द्वारा आप अपना पैसा 10 साल और 4 महीने में ही दोगुना कर सकते है।

यह योजना सरकारी होने से 100% सुरक्षित भी है।

इस योजना का नाम है ‘Kisan Vikas Patra

 

किशान विकास पत्र क्या है ? (Kishan Viaks Patra in Hindi)


Kisan Vikas Patra एक सरकारी बचत योजना है जिसको साल 1988 में शुरू किया गया था।

लेकिन फिर उसका प्रयोग गलत तरीके से होने लगा इस लिए 2011 में इस योजना को बंध कर दिया था।

बाद में 2014 में इसे फिर से कुछ बदलाव कर के शुरू कर दिया गया है।

इस योजना का लक्ष्य निवेश किए गई पैसो को निश्चित अंतराल में दोगुना करना है।

यह समय अंतराल इसमें मिलने वाले ब्याज के हिसाब से बदलता रहता है।

 

Kisan Vikas Patra Interest Rate :

अप्रेल 2020 से India Post की वेबसाइट पर इस योजना में मिलने वाला ब्याज 6.9 % है।

यह ब्याज सालाना का चक्रवृद्धि ब्याज है। यानि ये ब्याज हर साल के अन्तमे निवेश की राशि में जोड़ दिया जाता है।

फिर निवेश की राशि और उसमे साल के अंत में मिले हुए ब्याज दोनों पर अगले साल में ब्याज मिलता है।

इस तरह निवेश की राशि बढ़ती रहती है।

इसमें मिलने वाला ब्याज कुछ इस तरह मिलता है।

kisan vikas patra in hindi%2B%25282%2529

Kisan Vikas Patra maturity :

अभी के ब्याज 6.9% के हिसाब से इस योजना का परिपक़्वता समय है 124 महीने यानि 10 साल और 4 महीने

मतलब अगर आप 1000 रुपए निवेश करते है तो उसके 124 महीने बाद आपकी राशि 1000 में से 2000 बन जाएगी।

 

Kisan Vikas Patra में कितनी राशि निवेश कर सकते है ?

इस योजना में निवेशक को कम से कम 1000 रुपए निवेश करने पड़ेंगे।

अधिकतम निवेश की कोई सिमा नहीं है। यानि आप इसमें कितनी भी राशि निवेश कर सकते है।

लेकिन यह राशि 1000 के गुणक में ही होनी चाहिए।

आप इस योजना में 1200 या 1300 जैसी राशि निवेश नहीं कर सकते।

 

क्या किसान विकास पत्र में निवेश से कोई टैक्स लाभ है ?

जी नहीं।

किसान विकास पत्र का कोई भी टैक्स लाभ नहीं है।

यानि इसमें निवेश की गई राशि पर आप Section 80C के अंतर्गत टैक्स छूट नहीं पा सकते।

इसमें मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री नहीं है।

इस पर मिलने वाले ब्याज को आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरते वक्त अपनी आय के साथ जोड़ कर उसके हिसाब से टैक्स चुकाना होगा।

क्युकी इसमें TDS नहीं कटता है।

 

कितनी राशि के प्रमाण पत्र उपलभ्ध है ?

निवेशक को अपनी राशि के बदले में किसान वीएक्स पत्र का प्रमाण पत्र मिलेगा।

यह प्रमाण पत्र 1000 , 5000 ,10000 और 50000 की कीमत के उपलब्ध है।

यानि अगर आपको 1 लाख रुपए निवेश करने है तो कम से कम आप 50 हजार के दो प्रमाण पत्र ले सकते है।

1 लाख का कोई प्रमाण पत्र नहीं है।

 

Kisan Vikas Patra कौन कौन खरीद सकता है ?

किसान विकास पत्र कोई भी वयस्क भारतीय नागरिक खुद के लिए या किसी माइनर के लिए भी खरीद सकता है।

यह पत्र दो वयस्क इकठ्ठा (Joint) भी खरीद सकते है।

HUF (हिन्दू अनडिवाइडेड फॅमिली ) और NRI (नॉन रेसीडेंट इंडियन) इस योजना के प्रमाण पत्र नहीं खरीद सकते।

 

Kisan Vikas Patra Post Office से खरीदने है।

निवेशक अपने कोई भी नजदीकी डाक घर में जा कर अपनी राशि के हिसाब से 1000 , 5000 और 10000 के किसान विकास पत्र खरीद सकता है।

50000 रुपए के किसान विकास पत्र सिर्फ शहर की मुख्य डाक घर में ही उपलब्ध होंगे।

इसके आलावा आप किसी अधिकृत बैंक जैसे सरकारी बैंक तथा ICICI BANK , AXIS BANK और HDFC BANK से भी किसान विकास पत्र खरीद सकते है।

 

कैसे ख़रीदे किसान विकास पत्र ?

किसान विकास पत्र खरीदने के लिए आपको Form A भरना पड़ेगा।

इसके लिए आपको अपना फोटो , पहचान प्रमाण और निवास का प्रमाण देना होगा।

यदि आप 50 हजार से ज़्यादा के किसान विकास पत्र खरीदते है तो आपको अपना PAN नंबर भी देना पड़ेगा।

आप निवेश की राशि के लिए नकद , चेक और डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भी कर सकते है।

अगर आपने इसके लिए नकद भुगतान किया है तो आपको तुरंत ही किसान विकास पत्र दे दिए जाएंगे।

लेकिन अगर आपने राशि का भुगतान चेक या फिर डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा किया है तो आपके किसान विकास पत्र आने में कुछ समय लग सकता है।

इस स्थिति में आपको एक प्रोविज़नल रिसीप्ट दी जाएगी जिसे आप बाद में किसान विकास पत्र के साथ बदलवा सकते है।

प्रोविज़नल रिसिप्ट या फिर किसान विकास पत्र के साथ निवेशक को एक आइडेंटिटी स्लिप दी जाएगी।

यह स्लिप भी संभाल कर रखनी होगी।

 

क्या किसान विकास पत्र में नामांकन (Nomination) की सुविधा है ?

जी हा। आप किसान विकास पत्र खरीदते समय ही नामांकन कर सकते है।

 

क्या परिपक़्वता से पहले पैसा मिल सकता है ?

जी हा। आप किसान विकास पत्र के परिपक़्व होने से पहले भी आपको पैसा मिल सकता है।

लेकिन इसके लिए निवेश को कम से कम 2.5 साल यानि 30 महीने पुरे हो जाने चाहिए उसके बाद ही आपको अपने पैसे मिल सकते है।

 

क्या में किसान विकास पत्र ट्रांसफर करवा सकता हु ?

जी हा।

किसान विकास पत्र को एक डाक घर से दूसरे डाक घर तथा बैंक में ट्रांसफर भी करवाया जा सकता है।

आप अपने नाम से किसी और के नाम पर या किस और से अपने नाम पर किसान विकास पत्र ट्रांसफर भी करवा सकते है।

 

किसान विकास पत्र के बदले में लोन।

आप किसान विकास पत्र के ऊपर किसी बैंक से लोन भी ले सकते है।

लेकिन यह लोन आपको किसान विकास पत्र की परिपक़्वता से पहले ही चुकानी पड़ेगी।

 

परिपक़्वता के बाद ब्याज़।

अगर आप किसान विकास पत्र की परिपक़्वता के बाद भी उस के बदले में पैसा लेने नहीं गए है , तो आपको परिपक़्वता से दो साल तक ब्याज मिलेगा।

यह ब्याज सरल ब्याज होगा और डाक घर के बचत खाते में मिलने वाले ब्याज जितना ही होगा।

इस ब्याज के लिए एक महीने से कम समय को नहीं माना जाएगा।

परिपक़्वता के एक महीने पुरे होने के बाद ही उस पर ब्याज मिलेगा।

यह ब्याज निवेशक को जब वह पैसा लेने आए तब निवेश की राशि के साथ ही दे दिया जाएगा।

 

किसान विकास पत्र अब e-Mode और Passbook के स्वरुप में।

जुलाई 2016 से पहले किसान विकास पत्र सिर्फ भौतिक स्वरुप में ही मिलते थे।

लेकिन उसके बाद यह सिर्फ e-Mode में या फिर पासबुक के स्वरुप में ही उपलब्ध है।

जैसे हमारे बैंक के खाते में फिक्स्ड डिपाजिट e-Mode में होती है उसी तरह से अब किसान विकास पत्र भी होते है।

इसके लिए आपका खाता उस बैंक में होना चाहिए जिस बैंक से आप किसान विकास पात्र खरीदते है।

या फिर आप पासबुक के स्वरुप में भी किसान विकास पत्र खरीद सकते है।

 

क्या किसान विकास पत्र निवेश का बेहतर जरिया है ?

किसान विकास पत्र में किसी टैक्स लाभ के न होने से यह थोड़ा कम लाभ दायी साबित होता है।

इसमें सिर्फ उन्ही लोगो को निवेश करना चाहिए जो की PPF, NSC, NPS जैसे टैक्स के लिए लाभ देने वाले जरिए में निवेश न कर सकते हो।

उम्मीद करता हु दोस्तों की आपको ‘Kisan Vikas Patra’ के बारे में समझ आ गया होगा।

इसके बारे में आपका कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते है।

दोस्तों, अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने Social Media में Share जरूर करे।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।