LIC share price target 2025

साल 2022 के सबसे flop IPO मे LIC का IPO भी कह सकते है। क्यूकी इसमे बहुत ज्यादा निवेशको को पैसा कमाने की आस थी। वह लोग भी जो शेयर बाज़ार मे कभी निवेश नहीं किए थे। वह भी LIC का नाम सुनकर निवेश कर दिए थे। लेकिन खराब Listing की वजह से निवेशको LIC के IPO मे नुसकान ही हुआ। लेकिन हाल ही मे Experts ने LIC पर ख़रीदारी की राय दी है। जिस से इसके निवेशको को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। तो चलिए जान लेते है कितने रुपए तक जा सकता है LIC का शेयर?

 

LIC का शेयर जाएगा इतने रुपए तक की आपको दे देगा बड़ा मुनाफा : 

हाल ही मे ब्रोकरेज हाउस Geojit Financials ने LIC पर ख़रीदारी की सलाह दी है। साथ ही इसके शेयर पर करीब 810 रुपए का target भी दिया है। अगर अभी LIC के शेयर के बारे मे बात करे तो अभी LIC का शेयर करीब 675 रुपए पर चल रहा है। मतलब की निवेशको को यहा से करीब 135 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिल सकता है। अगर प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो निवेशक यहा से करीब 20% का मुनाफा कमा सकते है।

अगर आप शेयर बाज़ार मे निवेश के जोखिम को उठा सकते है तो इस level पर LIC के शेयर मे निवेश कर सकते है। आपको आपके इस निवेश पर Experts की राय मे मुताबिक 20% के हिसाब से हर 1 लाख रुपए पर 20 हजार रुपए का मुनाफा मिल सकता है।

यहा पढे : 1 साल मे 10 गुना तक हुए इन 3 कंपनियो के शेयर, NDTV का शेयर भी है सामील, यहा से ले पूरी जानकारी

 

हाल ही मे पेश किए दमदार नतीजे :  

LIC अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मतलब की जून तिमाही के नतीजे पेश कर चुकी है। जिसमे कंपनी को करीब 683 करो रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 3 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 228 गुना हुआ है। वही मार्च तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 2372 करोड़ रुपए का था। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 72% से कम हुआ है।

अगर कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो कंपनी की आय जून तिमाही मे करीब 168071 करोड़ रुपए की रही। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 154014 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 9% का इजाफा हुआ है। वही मार्च तिमाही के बारे मे बात करे तो मार्च तिमाही मे कंपनी की आय करीब 211326 करोड़ रुपए की थी। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय करीब 21% से कम हुई है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।