हम सब जानते है की कुछ दिन पहले Lodha Developers का IPO आया था, इस बार Lodha Developers ने अपना नाम Macro Tech Developers के नाम से लाया था। जिसकी आज यानी की 19 अप्रेल को लिस्टिंग होने वाली थी।
10 % discount पर List हुआ Lodha Developers का IPO :
आज 19 अप्रेल को सुबह 10 बजे Lodha Developers के शेयर Stock Exchange पर List होने वाला था, जो की करीब 10 बजे List हुआ है, लेकिन Listing में वह अपने IPO के दाम जो की करीब 486 रूपए था उस से करीब 10 % निचे यानी की करीब 436 रूपए पर List हुआ था।
यानी Listing पर इस IPO में निवेश करने वाले निवेशकों को मुनाफे के बदले 10 % का नुकसान हुआ है, हालांकी उसके बाद वह करीब 422 रूपए के न्यूनतम स्तर तक गया था। लेकिन फिर थोड़ी खरीददारी के कारण उसका दाम बढ़ने लगा था।
पुरे दिन रहा ऐसा कारोबार :
आज के दिन लिस्टिंग के बाद से एक बार 422 रूपए का Low बनाकर Lodha Developers के IPO में अचानक खरीददारी देखने को मिली। जिसके बाद आज दिन भर Lodha Developers के शेयर ने 478 रूपए का उच्चतम स्तर को छुआ था।

जिस से इस के IPO में निवेश करने वाले निवेशकों का नुकसान थोड़ा बहुत कम हो चूका था। लेकिन आखिर में बाजार के साथ करीब 457 रूपए पर close हुआ। अभी चल रहे समय के हिसाब से बाजार की मंदी के चलते Lodha Developers के शेयर का पहला दिन ठीक ठाक ही रहा ऐसा कहा जा सकता है।
Note : दोस्तों IPO में निवेश कर के भी आप किसी कंपनी के शेयर में ही निवेश कर रहे है, इस लिए इसमें जोखिम भी है, इस वजह से बिना सोचे समजे किसी भी IPO में भी निवेश न करे।
धन्यवाद।
अगर आप शेयर बाज़ार से जुड़ी एसी ही जानकारी की Update free मे चाहते है, तो नीचे दिए गए Blue Color के (Subscribe to Updates) के Button को Click करके जो स्क्रीन खुलेगी उसमे yes का विकल्प select कर दीजिए।