filatex-india-stock-split-news-hindi

दोस्तो शेयर बाज़ार मे बहुत से लोग बड़ा पैसा कमाते है। एसे लोग अक्सर एसी कंपनियो मे निवेश करते है जो उन्हे बड़ा रिटर्न दे सके। एसी कंपनियो मे सस्ते दाम पर निवेश करके फीर लंबे समय तक निवेशित ही रहते है। जिस से उन्हे लंबे समय मे अपने निवेश पर बड़ा मुनाफा मिल जाता है। बड़े बड़े निवेशक भी एसा ही करते है।

 

₹1995 तक जा सकता है इस दमदार कंपनी का शेयर :

आज हम आपको एक एसी ही एक कंपनी के बारे मे बताने वाले है जिसमे आप निवेश करके अच्छा पैसा कमा सकते है। इस कंपनी का शेयर Experts के द्वारा दी गई राय के मुताबिक करीब 1995 रुपए तक जा सकता है। तो  चलिए जान लेते है कौनसी है वह सरकारी कंपनी।

हम जिस कंपनी की बात कर रहे है वह है Larsen & Tubro मतलब की L&T जी हा यही वह कंपनी है जो की यहाँ से 1995 रुपए तक जा सकती है। दरसल हाल ही मे NOMURA ने L&T के शेयर पर अपनी राय दी है। जिसमे L&T के शेयर मे खरीददारी की राय बरकरार रखी गई है। इसके अलावा कंपनी के शेयर के लिए करीब 1995 रुपए प्रति शेयर का target भी दिया गया है।

यहाँ पढे : ₹525 तक जा सकता है Tata का यह तगड़ा शेयर, इन Experts ने दी अपनी राय।

अभी L&T का शेयर करीब 1570 रुपए के आस पास चल रहा है। मतलब Experts की राय के मुताबिक L&T का शेयर यहा से करीब 425 रुपए प्रति शेयर तक बढ़ सकता है। अगर प्रतिशत मे बात करे तो L&T के शेयर मे निवेशको को 27 से 28% का रिटर्न मिल सकता है। यदि कोई व्यक्ति इस लेवल पर करीब 1 लाख रुपए का निवेश करता है तो experts की राय के मुताबिक उसे 27 से 28% का रिटर्न मिल सकता है।

 

76% बढ़ा कंपनी का मुनाफा :

बाकी कंपनियो की तरह ही L&T ने भी अपने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए है। इनमे कंपनी का शुध्ध मुनाफा करीब 3621 करोड़ रुपए का रहा है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 3293 करोड़ रुपए था। मतलब साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 10% से बढ़ा है।

जबकि अगर तिमाही दर तिमाही की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 2055 करोड़ रुपए रहा था। जो की इस तिमाही मे बढ़कर 3621 करोड़ रुपए हो चुका है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी ने अपना मुनाफा करीब 76% से बढ़ा दिया है।

इसके साथ अगर कंपनी की आय की बात करे तो कंपनी की आय वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे करीब 39563 करोड़ रुपए की थी। यह आय इस तिमाही मतलब वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 52851 करोड़ रुपए हो चुकी है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय करीब 33% से बढ़ चुकी है।

 

ठीक ठाक है कंपनी के कर्ज़ की स्थिति :

L&T का business ही ईएसए है जिसमे ज्यादा कर्ज़ की जरूरत होती ही है इस वजह से L&T मे भी कर्ज़ थोड़ा ज्यादा है। अभी L&T पर करीब 125508 करोड़ रुपए का कर्ज़ हैं। जबकि कंपनी के पास खुद के रिसर्व के रूप मे करीब 82127 करोड़ रुपए ही है मतलब कंपनी के पास रखे हुए 2.5 रुपए मे से 1.5 रुपए कर्ज़ के है बाकी का 1 रुपए कंपनी का खुद का है।

यहाँ पढे : तगड़ा मुनाफा दे सकता है Mahindra का यह दमदार शेयर, Experts ने कहा खरीदो।

हालांकि पिछले साल से इस साल कंपनी का कर्ज़ कम हुआ है। पिछले साल कंपनी पर करीब 133508 करोड़ रुपए का कर्ज़ था, जो की इस साल घटकर करीब 125508 करोड़ रुपए हो चुका है। मतलब कंपनी ने पिछले 1 साल मे ही उसके ऊपर का करीब 8000 करोड़ का कर्ज़ चुका दिया है। जो की एक बहुत अच्छी बात है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो L&T थी वह सरकारी कंपनी जिसका शेयर Experts की राय के मुताबिक 1995 रुपए तक जा सकता है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।