mahindra-mahindra-share-price-target

Mahindra Group की एक कंपनी का शेयर Experts के मुताबिक 1590 रुपए तक जा सकता है, जिस से निवेशको को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आज हम आपको इसी के बारे मे जानकारी देने वाले है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी ?

 

₹1590 जाएगा Mahindra का यह दमदार शेयर :

Related Posts :

हाल ही मे ICICI Direct ने महिंद्रा ग्रुप की Auto कंपनी Mahindra & Mahindra पर ख़रीदारी की सलाह दी है। जिसके मुताबिक Mahindra & Mahindra का शेयर करीब 1590 रुपए तक जा सकता है। अगर अभी इसके शेयर के बारे मे बात करे तो अभी इस कंपनी का शेयर करीब 1300 रुपए पर चल रहा है। मतलब की निवेशको को यहा से करीब 290 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिल सकता है। अगर प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो निवेशक यहा से करीब 22% का मुनाफा कमा सकते है।

अगर आप शेयर बाज़ार मे निवेश करने का जोखिम उठा सकते है तो इस level पर Mahindra & Mahindra के शेयर मे निवेश कर सकते है। आपको आपके इस निवेश के 1 लाख रुपए पर 22% के हिसाब से 22 हजार रुपए का मुनाफा मिल सकता है। इतना मुनाफा FD के जरिए कमाने के लिए आपको करीब 4 साल से ज्यादा निवेश करना पड़ेगा।

यहा पढे : ₹25 हजार कमा सकते है इस कंपनी के शेयर मे निवेश से, इस Experts ने दी ख़रीदारी की सलाह

 

6 महीने मे 88% बढ़ चुका है शेयर : 

अगर Mahindra & Mahindra के शेयर के रिटर्न की बात करे तो मार्च 2022 मे इस कंपनी का शेयर करीब 690 रुपए चल रहा था। जैसे हमने बताया अभी इसका शेयर करीब 1300 रुपए चल रहा है। मतलब की पिछले सिर्फ 6 ही महीने मे निवेशको को हर शेयर पर करीब 610 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिल चुका है।

यदि किसी ने सिर्फ 6 महीने पहले इस कंपनी मे 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो उसे उसके 1 लाख रुपए पर अभी 88 हजार रुपए का मुनाफा मिल चुका होता। कंपनी को जून तिमाही मे करीब 2361 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जबकि कंपनी को पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 332 करोड़ रुपए का नुकसान था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी नुकसान से मुनाफे मे आयी है। वही मार्च तिमाही मे कंपनी को करीब 2608 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

अगर कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो जून तिमाही मे कंपनी की आय करीब 28412 करोड़ रुपए की रही। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 19712 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 8700 करोड़ रुपए की बढ़त हुई है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

Related Posts :
अगर आप शेयर बाज़ार से जुड़ी एसी ही जानकारी की Update free मे चाहते है, तो नीचे दिए गए Blue Color के (Subscribe to Updates) के Button को Click करके जो स्क्रीन खुलेगी उसमे yes का विकल्प select कर दीजिए।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।