mahindra-mahindra-share-price-target

Mahindra Group देश के बड़े Business Group मे से एक है। इनकी भी कई कंपनियाँ भारतीय शेयर बाज़ार मे listed है। आज हम आपको इनही कंपनियो मे से एक के बारे मे जानकारी देने वाले है। हम जिस कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है वह कंपनी अपने निवेशको को 1 साल की FD से 6 गुना ज्यादा मुनाफा दे सकती है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी ?

 

FD से 6 गुना मुनाफा देगा Mahindra का यह शेयर :

Mahindra Group की जो कंपनी अपने निवेशको को FD से 6 गुना ज्यादा मुनाफा दे सकती है उस कंपनी का नाम है Mahindra Lifespace Developers. यह कंपनी Real Estate sector मे काम करने वाली कंपनी है। हाल ही मे इस पर HDFC Securities ने ख़रीदारी की सलाह दी है। जिसके साथ ही इसके शेयर पर करीब 521 रुपए प्रति शेयर का target दिया है। उनके मुताबिक यह target करीब 12 महीने मे आ सकता है। अभी कंपनी के शेयर के बारे मे बात करे तो अभी कंपनी का शेयर करीब 400 रुपए पर चल रहा है। मतलब की निवेशको को यहा से करीब 121 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिल सकता है।

यहा पढे : Adani की यह 4 कंपनी ने निवेशको को कर दिया है मालामाल, 1 साल मे 200% का रिटर्न।

यदि प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो निवेशको को यहा से करीब 30% का मुनाफा मिल सकता है। जो की 1 साल के FD मे अभी मिलने वाले ब्याज से करीब करीब 6 गुना है। मतलब की निवेशको को इस level पर इस कंपनी मे निवेश करने से experts की राय के मुताबिक हर 1 लाख रुपए पर 30% के हिसाब से 30 हजार रुपए का मुनाफा मिल सकता है।

 

 नुकसान से मुनाफे मे आयी कंपनी :

अगर कंपनी के नतीजो की बात करे तो हाल ही मे Mahindra Lifespace Developers ने अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए है, जिसमे कंपनी को करीब 75 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे मुनाफे के बदले करीब 14 करोड़ रुपए का नुकसान था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी 14 करोड़ रुपए के नुकसान मे से करीब 75 करोड़ रुपए के मुनाफे मे आ चुकी है। यदि कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो कंपनी को वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 95 करोड़ रुपए की आय रही है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 148 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय करीब 53 करोड़ रुपए से कम हुई है।

यहा पढे : जल्द ही 2100% dividend देगी यह motor कंपनी, कमा सकते है बंपर मुनाफा।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी को करीब 137 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 75 करोड़ रुपए का रहा है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 62 करोड़ रुपए से कम हुआ है। अगर कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 162 करोड़ रुपए की थी। यह आय इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 95 करोड़ रुपए की रही है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय करीब 67 करोड़ रुपए से कम हुई है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Mahindra Lifespace Developers है वह Mahindra की कंपनी जो की 1 साल मे अपने निवेशको को FD से 6 गुना मुनाफा दे सकती है।जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।