motherson sumi share news hindi

दोस्तो पिछले हफ्ते हमने Bajaj Electricals जो की 11 महीनो मे 240 % का रिटर्न दे चुका था उसके बारे मे बात की थी। उसी तरह आज हम एक एसे शेयर के बारे मे बात करने वाले है, जो भी पिछले 11 महीनो मे अपने निवेशको को मालामाल बना चुका है।

यह शेयर दूसरा कोई नहीं बल्कि Motherson Sumi Systems है, जो की Automotive Wiring Harness और Passenger Cars के लिए Mirror बनाने वाली Largest कंपनी है।

 

सिर्फ 11 महीनो मे दे चुकी है 260 % का रिटर्न :

 

जहा FD का 1 साल का ब्याज दर करीब 5 – 5.5 % चल रहा है, वही सिर्फ पिछले 11 महीने मे ही Motherson Sumi अपने निवेशको को करीब 260% का रिटर्न दे चुकी है।

 

करीब 11 महीने पहले यानी की मार्च 2020 के महीने मे Motherson Sumi के एक शेयर का दाम करीब 54 रुपए था। जो कल यानी की 12 फरवरी 2021 को करीब 197 रुपए हो चुका है। यानी करीब 11 महीने और 11 दिन मे Motherson Sumi के शेयरधारको को करीब 260% का रिटर्न मिला है।

 

motherson sumi share price

 

मतलब यदी आपने 30 मार्च 2020 को Motherson Sumi के शेयर मे करीब 1 लाख रुपए निवेश किए होते तो उस निवेश की किमत आज करीब 3 लाख 60 हजार रुपए हो चुकी होती।

 

जो की एक धमाकेदार रिटर्न है।

 

सिर्फ एक हफ्ते मे दे दिया 26% का रिटर्न :

 

11 महीनो मे तो Motherson Sumi ने अपने शेयरधारको को मालामाल बनाया ही है, लेकिन सिर्फ इसी हफ्ते मे ही अपने शेयरधारको को करीब 26 % का रिटर्न दे दिया है।

 

पिछले शुक्रवार यानी 5 फरवरी 2021 को Motherson Sumi का शेयर करीब 156 रुपए पर close हुआ था और कल यानी की 12 फरवरी को Motherson Sumi का शेयर करीब 197 रुपए पर close हुआ था। यानी सिर्फ एक ही हफ्ते मे अपने शेयरधारको को करीब 26 % का रिटर्न दे चुका है।

 

194 % बढा PAT दिसंबर तिमाही मे :

 

हाल ही मे आए नतीजो के मुताबीक Motherson Sumi की दिसंबर 2020 की तिमाही की आय पहली बार 17500 करोड़ के ऊपर निकली है।

 

साथ ही मे दिसंबर 2020 की तिमाही मे कंपनी का PAT भी करीब 194 % से बढ़ा है, जो पिछले साल की इसी तिमाही मे करीब 271 करोड़ था। जो की इस साल की दिसंबर तिमाही मे करीब 798 करोड़ रहा ।

 

शुक्रवार को बढ़ा 10% :

 

बहुत अछे नतीजे पेस करने के कारण शुक्रवार यानी 12 जनवरी 2021 को Motherson Sumi का शेयर करीब 10 % बढ़कर बंध हुआ। गुरुवार को करीब 179 रुपए पर बंध हुआ था जो की कल यानी की शुक्रवार को वह करीब 10% बढ़कर 197 रुपए प्रति शेयर पर बंध हुआ।

 

Note : यहा पर हमने सिर्फ आपकी जानकारी के लिए ही Motherson Sumi का उदाहरण दिया है, हम किसी भी कंपनी मे निवेश की सलाह नहीं दे रहे है। शेयर बाज़ार मे बहुत बड़ा पैसा बन सकता है, लेकिन उसके लिए आपको सही कंपनी को सही दाम पर सही समय पर चुनना होता है।

 

कंपनीओ का Fundamental Analysis इसमे आपकी बहुत मदद कर सकता है। कोई भी निवेश बिना सोचे समजे न करे।

 

धन्यवाद ।

 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।