Nifty kya hai (1)Nifty kya hai (1)
Rate this post

Nifty और Sensex क्या है ? तथा NSE और BSE क्या है ? और किस काम के लिए बनाए गए है ?

 

अगर आप इन सवाल के जवाब ढूंढ रहे है तो आप बिलकुल सही जगह पर आए है।

आज हम इन्ही सवाल के बारे में जानेंगे।

आपने देखा होगा की अक्सर Tv Channels तथा समाचार पत्रों में Nifty आज इतने पोइन्ट ऊपर था तथा Sensex आज इतने पॉइन्ट ऊपर या निचे था बताया जाता है।

ऐसे में हर वो व्यक्ति जो की शेयर बाजार से अनजान है उसे Nifty और Sensex तथा NSE और BSE क्या है ? सवाल होना स्वाभाविक है।

आइए आज उसके बारे में जानते है।

Nifty और Sensex को समझने से पहले हमें NSE और BSE को समझना पड़ेगा।

क्या है NSE और BSE ?

NSE और BSE भारत के दो मुख्य Stock Exchanges है।

Stock Exchange का मतलब वो जगह जहा पर बाज़ार में प्रदर्शित कंपनीओ के शेयर ख़रीदे और बेचे जाते है।

पहले तो यहाँ पर शेयर खरीदने और बेचने वाले लोग तथा शेयर दलाल आते थे और एक दूसरे के साथ शेयर की खरीद बिक्री होती थी।

लेकिन तकनिकी विकास के बाद यह सबकुछ Computerized हो गया है।

जिस से स्टॉक एक्सचेंज में होने वाली खरीद बिक्री की पूरी प्रक्रिया Automatic हो चुकी है।

1) NSE (National Stock Exchange):

NSE का पूरा नाम National Stock Exchange है।

इस को 1992 में शुरू किया गया था।
NSE-NIFTY

Image source : NSE India

यह देश का सबसे पहला पूरी तरह आटोमेटिक इलेक्ट्रॉनिक विनिमय करने वाला Stock Exchange था।

NSE में अभी 1950 से ज्यादा कंपनिया listed है।

World Federation of Exchanges के अनुसार अप्रैल 2018 में NSE का Market Capitalization 2.27 ट्रिलियन अमरीकन डॉलर था।

WFE के मुताबिक जनवरी से जुन 2018 के दौरान हुए शेयर के लेनदेन की संख्या के अनुसार NSE दुनिया का दूसरा सबसे ज़्यादा शेयर लेन देन किया जाने वाला स्टॉक एक्सचेंज था।

2) BSE (Bombay Stock Exchange) :


BSE का पूरा नाम ‘बॉमबे स्टॉक एक्सचेंज’ है।

BSE-SENSEX

Image Source : BSE India


बीएसइ की स्थापना 19 मि सदी में प्रेमचंद रॉयचंद नाम के एक बड़े व्यापारी ने नेटिव शेयर और ब्रोकर एसोसिएशन के रूप में की थी।

31 अगस्त 1957 में BSE सबसे पहला स्टॉक एक्सचेंज था जिसको भारत सरकार ने सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्ट एक्ट के तहत स्वीकार किया था।

BSE एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है।

BSE में अभी 5500 से ज़्यादा कंपनिया लिस्टेड है।

WFE के मुताबिक अप्रैल 2018 में बीएसइ का Market Cap कैप 2.1 ट्रिलियन अमरीकन डॉलर था।

Nifty और Sensex क्या है ?

 

Nifty और Sensex शेयर बाजार के सूचकांक है।

जिसमे भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक को Nifty है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक Sensex है।

NSE में 1950 से ज़्यादा तथा BSE में 5500 से ज़्यादा कंपनिया लिस्टेड है।

इतनी सारी कंपनीओ के हाल को देख पाना बहुत मुश्किल है इसी लिए Nifty और Sensex को स्थापित किया गया है।

जिस से हमें सारी कंपनीओ के हाल को जान ने की जरुरत नहीं है।

सिर्फ Nifty और Sensex का हाल ही जानकर हम यह जान सकते है की बाजार में तेजी है या फिर मंदी।

Nifty क्या है ?

Nifty नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक है।

इसकी शुरुआत 1996 में हुई थी।

NSE-NIFTY,

निफ़्टी का नाम NSE में से ‘N’ और Fifty में से ‘ifty’ लेकर बनाया गया है।

निफ़्टी को NSE मे लिस्टेड 50 बहुत ही बड़ी और बेहतरीन कंपनीओ में से बनाया गया है। जो की 12 अलग अलग सेक्टर की कंपनिया है।

जिसकी वजह से उसे कई बार Nifty 50 के नाम से भी जाना जाता है।

यह उन 50 कंपनियों के free-float market capitalization के weighted average को सूचित करता है।

इन कंपनियों के दाम में बदलाव से उनके मार्केट कैपिटलाइजेशन में बदलाव होता है और फिर उसके अनुसार निफ़्टी में बदलाव होता है।

Nifty में अलग अलग सेक्टर के अलग अलग निर्देशांक है।

जैसेकि बैंकिंग सेक्टर के लिए Bank Nifty एक निर्देशांक है।

Sensex क्या है ?


Sensex बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक है।

इसकी शुरुआत 1986 में हुई थी।
BSE-SENSEX
सेन्सेक्स का नाम Sensitive में से ‘Sens’ और index में से ‘ex’ लेकर बनाया गया है।

यह BSE में लिस्टेड 30 बहुत बड़ी और बेहतरीन कंपनीओ के free-float market capitalization का weighed average है।

जैसे ही इन कंपनीओ के शेयर के दाम बदलते है वैसे ही उनके मार्किट कैपिटलाइजेशन भी बदलते है।

जिस से Sensex में बदलाव आता है। NSE NIFTY  BSE SENSEX

सेंसेक्स में भी अलग अलग सेक्टर के भी अलग निर्देशांक है।

जैसे की बैंकिंग सेक्टर के लिए BSE Bankex निर्देशांक है।

ज्यादा जानकारी के लिए आप NSE और BSE की वेबसाइट का प्रयोग कर सकते है।

NSE : https://www.nseindia.com/

BSE : https://www.bseindia.com/

उम्मीद करता हु दोस्तों की आपको ‘Nifty और Sensex क्या है ? तथा NSE और BSE क्या है ?’ वह समझमे आ गया होगा।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी होतो इसे Social Media पर जरूर Share करे।

जिस से और भी लोग जान सके की Nifty और Sensex क्या है ? तथा NSE और BSE क्या है ?

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।