Schaeffler India Ltd Dividen News HindiSchaeffler India Ltd Dividen News Hindi

दोस्तो जैसे की आप जानते है अभी ज़्यादातर कंपनियो के वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे आ रहे है। कुछ कंपनियो के नतीजे बहुत बढ़िया आए है तो कुछ के ठीक ठाक। लेकिन आज हम आपको एक एसी कंपनी के बारे मे बताने वाले है जिसके इस तिमाही के नतीजे बेहद दमदार आए है और इसके साथ ही कंपनी ने अपने निवेशको के लिए 50% के dividend का ऐलान भी किया है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी।

 

120% बढ़ा इस कंपनी का मुनफा :

हम जिस कंपनी के बारे मे बताने वाले है उस कंपनी का शुध्ध मुनाफा इस तिमाही मे करीब 120% से बढ़ चुका है मतलब दुगना से भी ज्यादा हो चुका है। इस कंपनी का नाम है Oil India ltd. जी हा यही वह कंपनी है जिसके दमदार नतीजो के बाद अपने निवेशको को खुश करने के लिए 50% के dividend का ऐलान किया है।

दरसल Oil India ने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 2118 करोड़ रुपए का मुनाफा किया है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 950 करोड़ रुपए का था। मतलब कंपनी के मुनाफे मे साल दर साल के हिसाब से 120% का उछाल देखने को मिला है। इसके अलावा अगर कंपनी के तिमाही दर तिमाही के मुनाफे की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 1298 करोड़ रुपए था, जो इस तिमाही मे बढ़कर 2118 करोड़ रुपए हो चुका है।

 

यहाँ पढे :  क्या सचमे LIC का शेयर यहाँ से 1.5 गुना हो सकता है? जाने Experts क्या कहते है इस बारे मे।

 

मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी Oil India का मुनाफा करीब 65% से बढ़ चुका है। जो की एक बहुत अच्छी बढ़त मानी जा सकती है। साथ ही अगर कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 8870 करोड़ रुपए रही है। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 6502 करोड़ रुपए थी। मतलब कंपनी की आय साल दर साल के हिसाब से करीब 36% से बढ़ी है।

इसके अलावा अगर तिमाही दर तिमाही की बात की जाए तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 7685 करोड़ रुपए की थी जबकि इसी चौथी तिमाही मे जैसे हमने पहले बात की यह आय करीब 8870 करोड़ रुपए की रही है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे 15% का इजाफा देखने को मिला है।

 

50% के dividend का किया ऐलान :

कंपनी के दमदार नतीजे की वजह से तो निवेशको खुश है ही इसके अलावा कंपनी ने अपने निवेशको के लिए 50% के dividend देने का ऐलान भी किया है। अभी Oil India के एक शेयर की face value करीब 10 रुपए की है। मतलब 50% के हिसाब से कंपनी अपने निवेशको को 5 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी।

 

यहाँ पढे : ₹320 तक जा सकता है Tata का यह दमदार शेयर, Experts ने कहाँ खरीद लो।

 

यदि आपके पास Oil India के 100 शेयर है तो आपको 500 रुपए और यदि आपके पास Oil India के 1000 शेयर है तो आपको 5000 रुपए का dividend मिलेगा। यह dividend सीधे आपके demat account से लिंक किए हुए बेंक अकाउंट मे कंपनी सीधा जमा करवा देती है।

हा लेकिन dividend आपको मिले उसके लिए आपको कंपनी द्वारा जाहीर की जाने वाली record date के दिन आपके demat account मे Oil India के शेयर होने चाहिए। तभी आपको कंपनी द्वारा dividend का हकदार माना जाएगा। हालांकि अभी कंपनी ने Dividend के लिए कोई record date जाहीर की नहीं है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Oil India ही थी वह कंपनी जिसका मुनाफा इस तिमाही 120% बढ़ा है और उसने अपने निवेशको के लिए 50% के dividend का एलान भी किया है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।