Mahanagar Gas dividend news hindi

दोस्तो जैसे की आप सब जानते ही है की शेयर बाज़ार मे हम 2 तरह से कमाई कर सकते है, पहला तो है शेयर खरीदकर जब उसका price बढ़े तो बढ़े हुए दाम पर उसको बेचकर हम मुनाफा कमा सकते है। दूसरा तरीका है dividend से। जिस कंपनी के शेयर हमारे पास हो अगर वह कंपनी dividend का ऐलान करे तो हमे वह कंपनी सीधे ही dividend के रुपए मे कुछ पैसा हमारे bank account मे सीधा ही दे देती है। इसमे आपको शेयर बेचने की जरूरत नहीं होती है। आज हम आपको एसी ही कंपनी के बारे मे बताने वाले है।

 

मुनाफा बढ़ा सिर्फ 30% लेकिन dividend देगी 65% :

आज हम आपको एक एसी कंपनी के बारे मे बताने वाले है जिसका मुनाफा इस तिमाही के नतीजो के हिसाब से करीब 30% से बढ़ा है, लेकिन इस कंपनी ने अपने निवेशको को 65% का dividend देने का ऐलान किया है। तो चलिए जानते है उस कंपनी के बारे मे। यह कंपनी कोई और नहीं बल्कि ONGC है। जी हाँ ONGC.

दरसल कुछ दिनो पहले ही ONGC ने अपने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए है। इस मे कंपनी को करीब 8864 करोड़ रुपए का शुध्ध मुनाफा हुआ है। अगर पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही की बात करे तो यह मुनाफा उस तिमाही मे करीब करीब 6734 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से ONGC ने चौथी तिमाही के मुनाफे मे करीब 30% से ज्यादा की बढ़त दिखाई है।

 

यहाँ पढे : यहाँ से दुगना हो सकता है इस कंपनी का शेयर, Experts ने दिए इतने ऊपर के targets. 

 

हा अगर तिमाही दर तिमाही की बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तियमही मे कंपनी का शुध्ध मुनाफा करीब 8764 करोड़ रुपए का था, मतलब तिमाही दर तिमाही की बात करे तो कंपनी का मुनाफा मामूली 1% से बढ़ा है। अगर बात करे कंपनी की आय की तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे ONGC की कुल आय करीब 34497 करोड़ रुपए की रही है। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 21189 करोड़ रुपए की थी।

मतलब साल दर साल के हिसाब से ONGC की आय मे करीब 62% की वृद्धि हुई है। इसके अलावा पिछली तिमाही मे यह आय करीब 28473 करोड़ रुपए की थी। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय करीब 21% से बढ़ी है।

 

65% का dividend देगी कंपनी अपने निवेशको को :

नतीजो के साथ साथ ONGC ने अपने निवेशको के लिए dividend देने का ऐलान भी किया है। Stock Exchange पर दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने निवेशको के लिए करीब 65% के dividend का ऐलान किया है। अभी ONGC के शेयर की face value करीब 5 रुपए प्रति शेयर की है।

65 % के हिसाब से कंपनी अपने निवेशको को करीब 3.25 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है। मतलब अगर किसी के पास ONGC के 100 शेयर record date के दिन उसके demat account मे है तो उसे कंपनी 325 रुपए का dividend सीधा उसके demat account से जुड़े bank account मे जमा करवा देगी।

 

यहाँ पढे : ₹320 तक जा सकता है Tata का यह दमदार शेयर, Experts ने कहाँ खरीद लो।

 

हा लेकिन dividend आपको मिले उसके लिए यह जरूरी है की कंपनी द्वारा जाहीर की गई Record date के दिन आपके demat account मे उसके शेयर जमा हो। Record date का मतलब कंपनी द्वारा तय की गई वह तारीख जिस दिन कंपनी अपने शेयर धारको (जिनके demat account मे कंपनी का शेयर हो) उसकी list देखती है। जिन लोगो के पास उस दिन कंपनी के शेयर जीतने भी होंगे उस हिसाब से कंपनी उनके bank account मे dividend जमा करवा देती है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो ONGC थी वह कंपनी जिसका मुनाफा तो सिर्फ 30% बढ़ा है लेकीन उसने निवेशको को 65% के dividend देने का एलान किया है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।