Polyplex dividend news hindi

दोस्तों यह आप जानते ही होंगे की शेयर बाज़ार में निवेश करने से दो तरीके से मुनाफा होता है। पहला तरीका तो जब  शेयर के दाम बढ़ जाए तब उसको बेचकर मुनाफा कमाया जा सकता है, और दूसरा तरीका होता है, dividend.जो की अकसर कंपनियां अपने निवेशकों को देती है।

जब भी किसी कंपनी dividend देने का ऐलान करती है, तब उसके शेयर में अच्छा एक्शन देखने को मिलता है। वैसा ही कुछ  एक्शन Polyplex Corporation में आज देखने को मिला। क्युकी उसने आज ही अपने शेयर धारको को करीब 1000 % का dividend देने का ऐलान किया है।

 

14 % बढ़कर खुला आज Polyplex Corporation का शेयर :

 

दरसल आज यानी की 10 फरवरी 2021 को ही Polyplex ने Stock Exchange को Dividend के ऐलान के बारे में जानकारी भेजी थी। इसके चलते आज सुबह जैसे ही 9:15 को बाज़ार खुला था, तब Polyplex का शेयर अपने कल के बंध हुए price करीब 750 रूपए था उस से करीब 14 % बढ़कर 860 रूपए पर खुला था।

 

इतने रूपए प्रति शेयर के dividend का किया ऐलान :

 

Stock Exchange से मिली जानकारी के अनुसार Polyplex के board ने उसके शेयर धारको को Polyplex के शेयर जिनकी Face Value 10 रूपए है, उस हर एक शेयर के हिसाब से 100 रूपए के dividend देने का ऐलान किया है। जो की प्रती शेयर Face Value का करीब 1000 % का शानदार dividend होता है।

 

जिसकी Record Date 19 फरवरी 2021 को राखी गई है।

 

892 रूपए का बनाया High :

 

एक बहुत ही शानदार dividend और शानदार नतीजों  के चलते Polyplex का शेयर आज करीब 860 रूपए पर खुला था।  साथ ही उसने आज पुरे दिन में करीब 892 रूपए तक का High बनाया था।

 

Polyplex dividend

 

हालांकी बाज़ार बंध होने के समय वह करीब 883 रूपए पर बंध हुआ, जो की उसके कल के दाम 750 रूपए से करीब 17 % ऊपर बंध हुआ, जो  की एक बहुत अच्छी बढ़त है।

 

81 % बढ़ा मुनाफा :

 

Stock Exchange पर भेजे गए नतीजों के अनुसार Polyplex का दिसम्बर तिमाही का मुनाफा पिछले साल की दिसंबर तिमाही के मुनाफे 123.91 करोड़ रूपए से करीब 81 % बढ़कर 224.73 करोड़ रूपए हो गया है। साथ ही उसका EBITDA पिछले साल की दिसम्बर तिमाही के EBITDA करीब 151.11 करोड़ रूपए से 77 % बढ़कर 268.76 करोड़ रहा।

 

इस तरह शानदार नतीजे और शानदार dividend के ऐलान से Polyplex ने अपने शेयर धारको को खुश कर दिया है।

 

Note : यह Post हमने सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही लिखा है, हम किसी भी कंपनी में निवेश करने की सलाह नहीं देते है। कोई भी निवेश खुद समझकर या फिर अपने वित्तीय सलाहकार की सलाहपर ही करे।
धन्यवाद।

 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।