दोस्तो जब से रशिया और यूक्रेन के बीच का युद्ध शुरू हुआ है, तब से भारतीय शेयर बाज़ार मे भयंकर गिरावट हो रही है। FIIs की लगातार बिकवाली के कारण भारतीय बाज़ार मे गिरावट थमने का नाम ही नहीं ले रही है। लेकिन यह गिरावट सयाने निवेशको के लिए एक मौका होता है, बहुत ही अच्छी कंपनीओ मे निवेश करने का और अगर वह सयाने निवेशक खुद कंपनी के प्रोमोटर्स ही हो तब तो क्या बात होगी।
मंदी के बीच इन 7 कंपनीओ मे Promoters ने उठाया लाखो का माल :
BSE की website से मिली जानकारी के मुताबिक नीचे दी गई कुल 7 कंपनिओ मे Promoters ने पिछले कुछ दिनो मे लाखो का माल उठाया है।
1) Grasim Industries Ltd :
Grasim Industries. BSE को दी गई जानकारी के मुतबिक इस कंपनी मे IGL Holding Private Ltd नाम की Promoter Group की कंपनी के द्वारा पिछले महीने की 28 तारीख को 53000 शेयर और इस महीने की 2 तारीख को 1 लाख शेयर Open Market मे से खरीदे गए है।
ऐसे दो दिन का मिलकर इस कंपनी मे करीब 1 लाख 53 हजार शेयर खरीदे गए है। जिनकी कुल value करीब 23 करोड़ 92 लाख से भी ज्यादा थी। मतलब करीब 24 करोड़ का माल खरीदा गया।
2) Nuvoco Vistas Corporation Ltd :
अगली है Nuvoco Vistas Corporation. इस कंपनी मे Niyogi Enterprise Private Limited नाम की Promoter Group की कंपनी के द्वारा 4 मार्च को करीब 42 हजार 240 शेयर खरीदे गए। इन शेयर की value करीब 1.5 करोड़ के आसपास की थी।
3) Maharashtra Seamless :
Maharashtra Seamless Ltd. इस कंपनी मे भी Sldha Apparels ltd नाम की Promoter Group की कंपनी के द्वारा 4 मार्च के दिन मे 98 हजार से भी जादा शेयर खरीदे गए है। इस ख़रीदारी की value करीब 5 करोड़ रुपए है। मतलब इसमे भी मंदी के बाज़ार का फाइदा उठाकर करोड़ो रुपए का माल उठाया गया है।
4) First source Solutions Ltd :
हालांकी इस कंपनी मे Promoter के द्वारा ख़रीदारी नहीं की गई है लेकिन Employees Benefit Trust के द्वारा 3 मार्च को करीब 3 लाख 90 हजार शेयर खरीदे गए है। इस खरीद की Value भी करीब 5 करोड़ से ऊपर की है।
5) Avonmore Capital & Management Services Ltd :
इस कंपनी मे भी बाकी कंपनी की तरह Promoter Group की एक कंपनी के द्वारा ही 4 मार्च को करीब 16 लाख से ज्यादा का माल उठाया गया है।
6) International Conveyors Ltd :
I G E (India) Private Ltd नामे की कंपनी के द्वारा इस कंपनी के 1 लाख 22 हजार से ज्यादा शेयर 2 और 3 मार्च के दीनो मे खरीदे गए है। यह ख़रीदारी भी करीब 90 लाख से ज्यादा की है।
7) TRANSCHEM Ltd :
TRANSCHEM Ltd नाम की कंपनी मे भी Priyanka Finance Private Limited नाम की कंपनी के द्वारा 4 मार्च को करीब 6 लाख शेयर खरीदे गए है। इस ख़रीदारी की value भी करीब 1 करोड़ 47 लाख के आस पास की है।
सयाने निवेशक के गुण :
तो जैसे आपने देखा की ऊपर की 7 कंपनी मे अभी बाज़ार मे चल रही मंदी का लाभ उठाते हुए Promoters ने करोड़ का माल खरीदा है। एक सयाने निवेशक के यही गुण होते है। जब बाज़ार मे भारी मंदी चल रही होती है, तब एक सयाना निवेशक अपने पास पहले से जाँची परखी हुई कंपनी मे धीरे धीरे निवेश करना शुरू कर देता है। साथ ही यह निवेश को वह लंबे समय तक hold करता है, जिस से उसको बहुत बढ़िया रिटर्न मिलता है।
Note : यहा पर लिए गए कंपनी के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही लिए गए है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश की सलाह नहीं दे रहे है।
धन्यवाद।
अगर आप शेयर बाज़ार से जुड़ी एसी ही जानकारी की Update free मे चाहते है, तो नीचे दिए गए Blue Color के (Subscribe to Updates) के Button को Click करके जो स्क्रीन खुलेगी उसमे yes का विकल्प select कर दीजिए।