sobha ltd share price today

इस कंपनी के Promoter ने Revoke करवाए 700 करोड़ रुपए के शेयर। दोस्तो आज हम एक कंपनी के बारे मे जानकारी लेकर आए है। जिस कंपनी के Promoter ने अपने पास के शेयर मे से 1 करोड़ शेयर जो की पहले गिरवी रखे गए थे वह release या revoke करवाए है उसके बारे मे बताने जा रहे है।
 

700 करोड़ रुपए के शेयर छुड़वाए इस कंपनी के Promoter ने :

 

Bombay Stock Exchange की वैबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक Sobha Ltd नाम की कंपनी के Promoter (P.N.C Menon) ने 3 मार्च 2022 को अपनी कुल 18.29 % की हिस्सेदारी मे से करीब 1 करोड़ शेयर जो की गिरवी रखे गए थे, वह 3 मार्च को छुड़वाए है।

 

AVvXsEiaN9S47q7gjDQZB ORsjm9ILtjagx PsYu1k s4P 9ntE H1ychceCaMapgo7 pLDicGIypCZ1LWMcY0sLAKwqodhXTDT4SPOwPHX6eKdlbihQOn1yRtg5XxBa0bM1O5EPBYgfpBGtMepyu2M9AnnVQ8d3TKfWMdg0MwKcWQgITxaV9X1RQaeVlhEt=s16000 rw

 

इस बात की जानकारी Stock Exchange मे 5 मार्च के दीन दी गई है।

 

3 मार्च को 1 करोड़ शेयर छुड़वाए है और आज यानी की 7 मार्च 2022 को Sobha Ltd के एक शेयर की किमत करीब 700 रुपए है, मतलब आज के दिन उनके 1 करोड़ शेयर की किमत करीब 700 करोड़ रुपए है।

 

छुड़वाने के बाद इतनी हो गई शेयर Holding :

 

Sobha Ltd कंपनी के यह 1 करोड़ शेयर गिरवी रखे गए थे, बेचे नहीं गए थे जिसकी वजह से आज P.N.C Menon जिन्होने वह 1 करोड़ शेयर छुड़वाए वह मिलकर भी उनकी शेयर holding करीब 18.29 % पहले के जितनी ही रहेगी।

 

P.N.C Menon के अलावा Promoter Group मे Sobha Menon Raghavan Nair, Ravi P N C Menon और P N Haridash जी शामिल है।

 

इनमे से सबसे ज्यादा Sobha Ltd के शेयर Sobha Menon Raghavan Nair के पास है, जो की करीब 30.29 % है। सबको मिलकर Sobha Ltd मे कुल Promoter की शेयर holding 51.99 % है।

 

कंपनी का काम :

 
Sobha Ltd यह कंपनी Real Estate Sector मे है। साल 1995 मे शुरू हुए यह कंपनी Township, Housing Projects और उस जैसे प्रोजेक्ट्स को Develop करने का काम करती है।

 

दोस्तो Promoters ने गिरवी रखे शेयर release करवाए वह एक बहुत अच्छी खबर है, ऐसा कहा जा सकता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है, आप इस शेयर मे निवेश कर दे।

 

कोई भी निवेश बिना कंपनी के वित्तीय Statement और उसके व्यापार का बिना समजे कभी भी न करे। हमारी Fundamental Analysis की Series आपको इसके लिए मदद कर सकती है।

 

धन्यवाद।

 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।