vishnu-chemicals-stock-split-news-hindi

दोस्तो शेयर बजारमे शेयर के बढ़ने या घटने की कोई limit नही होती। एक दिन में शेयर कितना भी बढ़ सकता है और कितना भी कम हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसी Pharma कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले है जिसने अपने निवेशको को सिर्फ 1 ही दिन में 1 साल की FD जितना रिटर्न दे दिया है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी ?

 

42% बढ़ा इस Pharma कंपनी का मुनाफा :

यहां हम जिस कंपनी के बारे में बात कर रहे है उस कंपनी ने हाल ही में अपने नतीजे पेश किए है। जिनमे कंपनी के मुनाफे में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद इस कंपनी के शेयर ने निवेषको को सिर्फ 1 ही दिन में 1 साल की FD जितना रिटर्न दे दिया है। इस कंपनी का नाम है Sun Pharma. Sun Pharma ने हाल ही में अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे कंपनी को करीब 2061 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में करीब 1444 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 42% से बढ़ा है।

यहा पढे : Adani की यह 4 कंपनी ने निवेशको को कर दिया है मालामाल, 1 साल मे 200% का रिटर्न।

यदि कंपनी की आय की बात करे तो वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की आय करीब 10762 करोड़ रुपए की रही। जो कि पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में करीब 9719 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय करीब 10% से बढ़ी है।

अगर तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी को मुनाफे की जगह पर 2076 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। जो कि इस तिमाही में करीब 2061 करोड़ रुपए का मुनाफे में बदल गया है। मतलब की कंपनी नुकसान से मुनाफे में आयी है।

 

1 ही दिन में दिया 1 साल की FD का रिटर्न :

जैसे कि हमने पहले ही बताया कि Sun Pharma का मुनाफा साल दर साल के हिसाब से करीब 42% से बढ़ा है। इसी वजह से कंपनी का शेयर सिर्फ 1 ही दिन में निवेषको को करीब 1 साल की FD जितना ही रिटर्न मिला है।28 जुलाई के दिन Sun Pharma का शेयर करीब 895 रुपए पर चल रहा था। जो कि 29 जुलाई के दिन करीब 943 रुपए पर चला गया है। मतलब की सिर्फ 1 ही दिन में निवेषको को करीब 5.5% का मुनाफा दे दिया है।

आजकल Bank की FD में निवेषको को करीब 5 से 5.5% का ही ब्याज मिलता है जो कि 1 साल पैसा उपयोग नहीं किया जा सकता है। उसके मुक़ाबले कोई रिस्क लेने वाले निवेशक के लिए इस शेयर मे निवेश करना ज्यादा बेहतर और मुनाफे देने वाला रहता।

 

एसी है कंपनी की आर्थिक स्थिति :

अगर Sun Pharma की आर्थिक स्थिति के बारे मे बात करे तो अभी कंपनी पर करीब 1290 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। साथ ही अभी कंपनी के पास reserves के रूप मे करीब 47771 करोड़ रुपए है। इसके अलावा 240 करोड़ रुपए का शेयर केपिटल भी है। मतलब की अभी कंपनी के पास कर्ज़ से कई गुना ज्यादा खुद का पैसा है। जो की एक बहुत ही अच्छी आर्थिक स्थिति दर्शाता है। क्यूकी अगर किसी कारणवश कंपनी का business कम हुआ तो कंपनी ब्याज के दूषचक्र मे फसेगी नहीं और कंपनी के मैनेजमेंट को business पर ध्यान देने के बजाए कर्ज़ कम करने पर ध्यान देना नहीं पड़ेगा।

यहा पढे : जल्द ही 2100% dividend देगी यह motor कंपनी, कमा सकते है बंपर मुनाफा।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Sun Pharma है वह कंपनी जिसका शेयर सिर्फ 1 ही दिन मे निवेशको को 1 साल की FD जितना रिटर्न दे चुका है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।