tcs-dividend-news-hindi-special

हाल ही मे Experts के द्वारा Tata Group की एक कंपनी पर ख़रीदारी की सलाह दी गई है। जिसके साथ कंपनी के शेयर पर भी अच्छा target दिया गया है। उसके मुताबिक यह कंपनी निवेशको को करीब 40 हजार रुपए का मुनाफा दे सकती है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी ?

 

₹40 हजार का मुनाफा देगा Tata Group का यह दमदार शेयर : 

हम यहा पर जिस कंपनी के बारे मे बात करे रहे है उस कंपनी का नाम है Tata Motors. हाल ही मे Tata Motors पर ICICI Securities ने ख़रीदारी की सलाह दी है। जिसके साथ इसके शेयर पर करीब 646 रुपए का target भी दिया गया है। अगर अभी Tata Motors के शेयर के बारे मे बात करे तो अभी Tata Motors का शेयर करीब 465 रुपए पर चल रहा है। मतलब की निवेशको को यहा से करीब 181 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिल सकता है।

अगर प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो निवेशक यहा से करीब करीब 40% का मुनाफा कमा सकते है। अगर आप शेयर बाज़ार मे निवेश के जोखिम को समजते है तो इस level पर Tata Motors के शेयर मे निवेश कर सकते है। आपको आपके इस निवेश पर करीब 40% के हिसाब से हर 1 लाख रुपए पर 40 हजार रुपए का मुनाफा मिल सकता है।

यहा पढे : बड़े निवेशक ने खरीदे 45 लाख शेयर, तो इस bank के ने निवेशको को दे दिया 3 दिन मे 30% का मुनाफा

 

अभी चल रही है कंपनी नुकसान मे : 

Tata Motors के द्वारा अपने जून तिमाही के नतीजे पेश किए गए है। जिसमे कंपनी को करीब 5007 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 4451 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का नुकसान और भी बढ़ा है। वही मार्च तिमाही मे कंपनी को सिर्फ 1033 करोड़ रुपए का नुकसान था। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी कंपनी का नुकसान बहुत बढ़ चुका है।

अगर कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो जून तिमाही मे कंपनी की आय करीब 71935 करोड़ रुपए की रही। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 66406 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 5529 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। वही मार्च तिमाही मे कंपनी की आय करीब 78439 करोड़ रुपए की थी। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे भी ज्यादा कमी आयी है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।