tata steel share price target

दोस्तो शेयर बाज़ार मे बहुत सारी कंपनियाँ listed है। जिनमे से कुछ कंपनियाँ ज्यादा कर्ज़ लेती है और कुछ बहुत कम कर्ज़ लेती है। कर्ज़ एक एसी चीज़ है जो की अगर आप manage कर पाए तो आप बहुत बड़ा पैसा कमा सकते है और आपका business अच्छे से चला सकते है। लेकिन अगर आप कर्ज़ को manage नहीं कर पाए तो आपका business ब्याज के दुशचक्र मे फसकर रह जाएगा और फिर आप दिवालिया हो जाएंगे। आज हम आपको Tata की एक एसी कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जिसने सिर्फ पिछले 2 ही साल मे 50000 करोड़ रुपए का कर्ज़ कम किया है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी ?

 

2 साल मे ₹50000 करोड़ का कर्ज़ कम किया Tata की इस कंपनी ने :

यहा पर हम जिस कंपनी की बात कर रहे है उस कंपनी का नाम है Tata Steel. जी हा वह Tata Steel ही है जिसने सिर्फ पिछले 2 ही साल मे 50000 करोड़ रुपए का कर्ज़ चुका दिया है। इस जून तिमाही के अंत मे Tata Steel पर करीब 82597 करोड़ रुपए की Gross Debt थी और 54504 करोड़ की net debt थी।

यहा पढे : Rocket बना Tata का यह शेयर, निवेशको में मची खरीदने की होड़।

वित्तवर्ष 2022 मे कंपनी ने अपने कर्ज़ मे से करीब 24340 करोड़ रुपए का कर्ज़ कम कर दिया है। उसके पहले वित्तवर्ष 2021 मे कंपनी ने अपने 29390 करोड़ रुपए का कर्ज़ चुकाया है। June 2020 मे जब पहला Lockdown किया गया तब कंपनी पर करीब 104692 करोड रूपए का कर्ज़ था। हालांकि कंपनी ने इन दो वित्तवर्ष मे करीब 17500 करोड़ रुपए का Capital Expenditure किया था। फिर भी कंपनी इन दो साल मे इतना बड़ा कर्ज़ कम कर पाई है।

 

एसे रहा कंपनी के नतीजे :

जैसे की आप जानते ही है की Tata Steel ने हाल ही मे अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे कंपनी का मुनाफा करीब 7765 करोड़ रुपए का रहा है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 8907 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 13% से कम हुआ है।

इसके पीछे का मुख्य कारण Pet Coke के दाम मे हुई बढ़ौतरी है, साथ ही सरकार के द्वारा लागू की गई Export Duty की वजह से भी कंपनी की Operating Cost मे बढ़ौतरी हुई, आखिर मे इसका असर कंपनी के margin पर पड़ा।

इसके अलावा अगर तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो कंपनी का मुनाफा वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 9756 करोड़ रुपए का था। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 7765 करोड़ रुपए का हो चुका है। मतलब की कंपनी का मुनाफा तिमाही दर तिमाही के हिसाब से 21% से कम हुआ है। साथ ही कंपनी की आय वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे 69324 करोड़ रुपए मे से कम होकर करीब इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 63430 करोड़ रुपए की हो चुकी है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 9% से कम हुई है।

 

2 ही दिनो मे दिया 10% का मुनाफा :

जैसे की आप जानते ही है की Tata Steel के द्वारा हाल ही मे अपने 1 शेयर को 10 शेयर मे बदल दिया गया है। जिसके बाद से ही कंपनी के शेयर ने रफ्तार पकड़ी है। 27 जुलाई के दिन Tata Steel का शेयर करीब 95 रुपए पर चल रहा था। जो की 2 दिन मे मतलब की 29 जुलाई के दिन मे करीब 107 रुपए पर चला गया है। मतलब की सिर्फ 2 ही दिनो मे कंपनी के शेयर ने निवेशको को करीब 12% का मुनाफा दे दिया है।

यहा पढे : Tata Power ने पेश किए नतीजे : मुनाफा हुआ दुगना तो आय मे दिखी 40% बढ़त।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Tata Steel है वह बड़ी कंपनी जिसने सिर्फ 2 ही साल मे अपने कर्ज़ मे से करीब 50000 हजार करोड़ रुपए का कर्ज़ कम कर दिया है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।