tata steel news hindi

दोस्तो बाकी देशो की तरह भारत मे भी कई सारे बड़े Business Groups है और Tata Group के बारे मे कौन नहीं जानता? पिछली तीन पीढ़ियो से चल रहा यह Group बहुत से business मे है। अभी इस Group की ज़िम्मेदारी Ratan Tata के कंधो पर है। यह Group की बाज़ार मे एक आलग ही पहचान है। लोग इनके products खरीदना पसंद करते है। इसके साथ ही इस group की कंपनियो मे ज़्यादातर निवेशक निवेश करना पसंद करते ही है। आज हम आपको एक एसी कंपनी के बारे मे बताने जा रहे है जिसमे इस Group की कंपनी Tata Steel ने बड़ा निवेश किया है।

 

Tata Steel ने इस कंपनी मे किया 165 करोड़ रुपए का निवेश :

आज हम आपको जिस कंपनी के बारे मे बताने वाले है Exchange पर से मिली जानकारी के मुताबिक उस कंपनी मे Tata Steel ने करीब 165 करोड़ रुपए का निवेश किया है। यह बात की खबर आते ही 24 घंटो मे यह शेयर करीब 10% से ज्यादा बढ़ चुका है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह कंपनी जिसमे Tata Steel के द्वारा निवेश किया गया है।

इस कंपनी का नाम है TRF ltd. जी हा Exchange पर दी गई जानकारी के मुताबिक हाल ही मे TRF ने 16 करोड़ 50 लाख non-cumulative, non-convertible, non-participating, redeemable preference shares का Allotment Tata Steel को 10 रुपए की face value के हिसाब से किया है।

मतलब TRF ने अपने 165 करोड़ रुपए के Preference shares Tata Steel को allot किए है।

 

यहाँ पढे : Preference Shares क्या होते है? 

 

खबर आते ही 24 घंटो मे 10% भागा TRF का शेयर :

परसो के दिन जब इस बात की कोई खबर नहीं आयी थी तब TRF कंपनी के शेयर करीब 134 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से बाज़ार के साथ बंद हुए थे। कल के दिन मे चालु बाज़ार मे जैसे ही इस बात की खबर आयी तुरंत ही TRF के शेयर मे 5% का upper circuit लग गया था। इसके बाद मे upper circuit पर ही बाज़ार के साथ बंद हुआ था।

इसके बाद मे आज फिर से सुबह सुबह मे TRF के शेयर मे 5% का upper circuit लग चुका है। अभी इस कंपनी का शेयर करीब 148 रुपए पर upper circuit पर है। मतलब इस कंपनी मे Tata Steel के निवेश के बाद खरीददारी करने की होड सी मच गई है।

 

पहले से है Tata Steel के पास इतना stake :

अगर TRF के शेयर धारको मे देखे तो Tata Steel के पास पहले से ही TRF कंपनी का करीब 34.11 प्रतिशत का stake है। मतलब की Tata Steel इस कंपनी मे promoter company है। अभी किए गए 165 करोड़ के निवेश के बाद Tata Steel के पास TRF का और भी stake बढ़ जाएगा।

 

नुकसान से मुनाफे मे आयी कंपनी :

अगर TRF के नतीजो की बात करे तो उसने भी अपने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए है। जिसमे कंपनी को करीब 27 करोड रुपए का मुनाफा हुआ है। जबकि पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे कंपनी को मुनाफा नहीं बल्कि 7 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था।

यहाँ पढे : ₹1995 तक जा सकता है इस दमदार कंपनी का शेयर, कमा सकते है बड़ा पैसा।

मतलब की साल दर साल के हिसाब से TRF कंपनी मे करीब करीब 34 करोड़ रुपए का मुनाफा बढ़ा है। इसके साथ अगर तिमाही दर तिमाही की बात भी करे तो पिछली तिमाही मे भी TRF को करीब 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। जो की अभी 27 करोड़ के मुनाफे मे बदल चुका है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी कंपनी नुकसान से मुनाफे मे आ रही है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो TRF थी वह कंपनी जिसमे Tata Steel ने करीब 165 करोड़ रुपए का निवेश किया है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है।  

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।