mahindra-mahindra-share-price-target

Mahindra Group भारत के बड़े Business Group मे से एक है। इनकी भी बहुत सी कंपनियाँ शेयर बाज़ार मे listed है। हाल ही मे इनकी एक कंपनी पर experts ने ख़रीदारी की राय के साथ बड़ा target भी दिया है। जिस से निवेशको को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी ?

 

Mahindra का यह शेयर देगा आपको जबरदस्त मुनाफा : 

हाल ही मे Axis Securities द्वारा Mahindra group की कंपनी Tech Mahindra पर ख़रीदारी की सलाह दी गई है। जिस के मुताबिक Tech Mahindra का शेयर करीब 1200 रुपए तक जा सकता है। जैसे की आप जानते ही होंगे की Tech Mahindra का शेयर अभी 1050 रुपए पर चल रहा है। मतलब की निवेशको को यहा से करीब 150 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिल सकता है।

अगर प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो निवेशक यहा से करीब 14% का मुनफा कमा सकते है। यदि आप शेयर बाज़ार मे निवेश करने का जोखिम उठा सकते है तो आप इस level पर Tech Mahindra के शेयर मे निवेश कर सकते है। आपको आपके इस निवेश पर Experts के मुताबिक करीब 14% के हिसाब से हर 1 लाख रुपए पर 14 हजार रुपए का मुनाफा मिल सकता है।

यहा पढे : FD से 3 गुना मुनाफा चाहिए तो कर सकते है इस दमदार शेयर मे निवेश, इन Experts ने दी ख़रीदारी की सलाह

 

एसे रहे जून तिमाही के नतीजे : 

Tech Mahindra कंपनी अपने जून तिमाही के नतीजे पेश कर चुकी है। जिसमे कंपनी को करीब 1148 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 1366 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 16% की कमी हुई है। वही मार्च तिमाही मे कंपनी को करीब 1545 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

अगर कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो जून तिमाही मे कंपनी की आय करीब 12708 करोड़ रुपए की रही। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 10198 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय मे करीब 24% से बढ़ी है। वही मार्च तिमाही की कंपनी की आय करीब 12116 करोड़ रुपए की थी। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से तो कंपनी की आय मे थोड़ी बढ़त देखने को मिली है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।