mahindra-mahindra-share-price-target

दोस्तो जैसे की आप जानते ही है भारत मे कई सारे Business Groups है, जो कई तरह के business करते है। इनका भारत मे बहुत बड़ा नाम भी है। इस तरह के group मे निवेशको को निवेश करना भी पसंद होता है। आज हम आपको एक एसे ही group की एक कंपनी के बारे मे बताने वाले है जो की निवेशको को बड़ा रिटर्न दे सकती है।

 

बड़ा रिटर्न देगी Mahindra Group की यह कंपनी :

हम यहा पर जिस group की बात कर रहे है वह है Mahindra Group. साथ ही हम जिस कंपनी की बात कर रहे है वह है Tech Mahindra. जी हा यही वह कंपनी है जो की Experts के मुताबिक यहाँ से बड़ा मुनाफा दे सकती है।

दरसल Tech Mahindra के शेयर पर Anand Rathi ब्रोकरेज द्वारा खरीददारी करने की सलाह दी है। जिसके साथ ही उन्होने Tech Mahindra के शेयर के लिए 1650 रुपए तक का target भी दिया है। उन्होने कहाँ है की Tech Mahindra का शेयर अगले 1 साल मे करीब 1650 रुपए प्रति शेयर तक जा सकता है। अभी Tech Mahindra का शेयर करीब 1130 रुपए के आसपास चल रहा है।

यहाँ पढे : यहाँ से 1.5 गुना हो सकता है इस Ethanol बनाने वाली कंपनी का शेयर, Experts ने कहा खरीदो।

मतलब Experts के मुताबिक यहाँ से Tech Mahindra के शेयर मे करीब करीब 520 रुपए की तेज़ी संभव है। अगर प्रतिशत मे बात करे तो कंपनी के शेयर यहाँ से करीब 44 % तक बढ़ सकते है। यदि कोई व्यक्ति अभी Tech Mahindra मे 1 लाख रुपए का निवेश करता है तो Experts के मुताबिक उसे 1 साल मे 44 हजार रुपए का मुनाफा मिल सकता है। जो की 1 साल की FD के मुक़ाबले मे 7 गुना ज्यादा है।

 

40% बढ़ा इस बार का शुध्ध मुनाफा :

अगर हम Tech Mahindra के इस बार के नतीजो की बात करे तो इस बार के नतीजे बढ़िया आए है। हाल ही मे Tech Mahindra ने अपने वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे उसका शुध्ध मुनाफा करीब 1506 करोड़ रुपए का रहा है। यह मुनाफा वित्तवर्ष 2021 की चौथी तिमाही मे करीब 1081 करोड़ रुपए का था। मतलब साल दर साल के हिसाब से कंपनी का शुध्ध मुनाफा करीब 40% से बढ़ा है।

तिमाही दर तिमाही की बात करे तो Tech Mahindra ने वित्तवर्ष 2022 की तीसरी तिमाही मे करीब 1368 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया था। जो की इस तिमाही मे करीब 1506 करोड़ रुपए हो चुका है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का शुध्ध मुनाफा करीब 10% से बढ़ा है। यदि बात करे कंपनी की आय की तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 12116 करोड़ रुपए रही। जबकि यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 9730 करोड़ रुपए रही थी।

मतलब कंपनी की आय मे साल दर साल के हिसाब से करीब 24% का इजाफा हुआ है। लेकिन यदि कंपनी की आय की बात तिमाही दर तिमाही के हिसाब से करे तो कंपनी की आय पिछली तिमाही मे करीब 11451 करोड़ रुपए की रही थी। जो की इस तिमाही मे बढ़कर 12116 करोड़ रुपए रही है। मतलब तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी ने आय मे करीब 6% का ही इजाफा दिखाया है।

 

कर्ज़ की स्थिति है बहुत बेहतर :

अगर Tech Mahindra मे कर्ज़ की स्थिति की बात करे तो कंपनी पर 2618 करोड़ रुपए का कर्ज़ है, जबकि कंपनी के पास करीब 26447 करोड़ रुपए के reserves है। जिस से Tech Mahindra का debt to equity ratio 0.1 गुना है। मतलब सीधी भाषा मे बताए तो कंपनी के पास रहे हर 1 रुपए मे से 90 पैसा कंपनी का खुद का है और सिर्फ 10 पैसा ही उधारी का है। जो की कर्ज़ के मामले मे बहुत बढ़िया स्थिति है एसा कह सकते है।

यहाँ पढे : यह 2 रुपए का शेयर आपको देगा 15 रुपए का dividend, निवेशक होंगे मालामाल।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Tech Mahindra थी Mahindra Group की वह कंपनी जो की अपने निवेशको को यहाँ से बड़ा रिटर्न दे सकती है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।