triveni-engineering-promoter-stake-sell

किसी भी कंपनी मे Promoter के शेयर खरीदने और बेचने का अलग महत्व होता है, लोग कंपनी के भविष्य के बारे मे अनुमान लगाने के लिए इस चीज़ को भी देखते है। आज हम आपको एक एसी कंपनी के बारे मे जानकारी देंगे जिसमे कंपनी के Promoter ने खुले बाज़ार मे करीब 477 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह कंपनी?

Promoter ने की ₹477 करोड़ की बिकवाली :

BSE की website पर से मिली जानकारी के मुताबिक इस कंपनी के promoter 8 दिसम्बर के दिन खुले बाज़ार मे कंपनी के 1 करोड़ 70 लाख शेयर बेचे है। इस बिकवाली की value 477 करोड़ 28 लाख 19 हजार 700 रुपए है। मतलब promoter ने 477 करोड़ की बारी भरकम बिकवाली करी है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिस promoter ने इतनी बड़ी बिकवाली करी है उनका नाम है DHRUV M SAWHNEY. जिस कंपनी मे यह बिकवाली की है उसका नाम है TRIVENI ENGINEERING & INDUSTRIES LTD.

यहा पढे : इस Private Bank पर Motilal Oswal ने दी buy rating, target जानकार कहेंगे अरे वाह!

5 दिन मे फिसला 10% :

अगर Triveni Engineering के शेयर की बात करे तो 5 कारोबारी दिन पहले मतलब की 2 December को Triveni Engineering Share Price 305.5 रुपए पर था। जो की अभी करीब 281.65 रुपए पर है। मतलब की बीते सिर्फ 5 कारोबारी दिन मे कंपनी के शेयर मे करीब करीब 10% की गिरावट देखने को मिली है।

यदि 5 कारोबारी दिन पहले किसी व्यक्ति ने इस पर 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो अभी वह निवेश आज 10% कम होकर 90 हजार रुपए का हो चुका होता।

एसे रहे सितंबर तिमाही के नतीजे :

Triveni Engineering कंपनी को सितंबर तिमाही मे करीब 1388 करोड़ रुपए का मुनाफा मिला है। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 92 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा 14 गुना से भी ज्यादा बढ़ चुका है। वही कंपनी की आय भी 1068 करोड़ रुपए मे से 1346 करोड़ रुपए हो चुकी है। मतलब कंपनी की आय मे भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

यहा पढे : साल भर मे दुगना हुआ यह FMCG शेयर, Experts बोले अभी तो और बढ़ेगा

वही अगर तिमाही दर तिमाही के हिसाब से भी बात करे तो कंपनी की आय 1226 करोड़ रुपए मे से बढ़कर करीब 1346 करोड़ रुपए हो चुकी है। साथ ही कंपनी का तिमाही दर तिमाही मुनाफा भी 66 करोड़ रुपए मे से बढ़कर करीब 1388 करोड़ रुपए हुआ है। हालांकि यह 1388 करोड़ रुपए के मुनाफे मे कंपनी की other Income 1421 करोड़ रुपए की जुडने के बाद इतना हुआ है।

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Triveni Engineering & Industries Ltd ही है वह कंपनी जिसमे promoter ने खुले बाज़ार मे ही 8 दिसम्बर के दिन ही 477 करोड़ रुपए की बिकवाली कर दी है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।