upl auditors news hindi

आज यानी शुक्रवार को Upl का शेयर करीब 7.8 % गिर कर बंध हुआ था। इसका कारण कल बाज़ार बंध होने के बाद आई हुई एक खबर हो सकती है। यह खबर UPL की Subsidory कंपनी UPL Corp के Auditor के द्वारा दिए गए इस्तीफे के बारे मे थी।

 

कल बाज़ार बंध होने के बाद आई थी खबर :

दरअसल कल बाज़ार बंध होने के बाद UPL के द्वारा स्टॉक एक्स्चेंज को यह जानकारी दी गई की UPL की Subsidory कंपनी UPL Corp के Auditor KPMG Mauritius ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

जो खबर UPL के निवेशको के लिए चिंता जनक थी लेकिन कल बाज़ार बंध होने के बाद यह खबर आने से कल तो इसका कोई असर शेयर पर नहीं देखने मिला।

लेकिन यानी शुक्रवार को इसका असर UPL के शेयर पर देखने मिला।

 

गिर कर ही खुला UPL का शेयर :

 

कल Auditor के इस्तीफे की खबर आने से पहले UPL का शेयर ₹506 पर बंध हुआ था, लेकिन इस खबर के बाद आज सुबह यह शेयर खुला ही ₹490 यानी करीब 16 रुपए नीचे।

 

फिर खुलते ही तुरंत गिरने लगा और बाज़ार खुलने के सिर्फ 15 मिनट मे ही यानी 9:30 बजे तक ही उसने ₹458 का low बना दिया था, जिसके बाद पूरे दिन वह उस से ऊपर ही रहा और फिर आखिर मे करीब ₹467 पर बंध हुआ।

 

UPL ने आज दिया clarification :

 

कल ऑडिटर के इस्तीफे के बारे मे स्टॉक एक्स्चेंज को जानकारी देने के बाद आज कंपनी ने ऑडिटर के इस्तीफे के बारे मे clarification स्टॉक एक्स्चेंज को दिया।

 

जिसमे उन्होने KPMG द्वारा भेजे गए letter को जोड़ा जिसमे लिखा था की “हमारे इस्तीफे से जुड़ी एसी कोई भी परिस्थिती नहीं है जिसे हम मानते है की बोर्ड के सदस्यों को ध्यान में लाना चाहिए।” (हिंदी में अनुवाद )

 

साथ ही कंपनी ने यह जानकारी दी की एसा सिर्फ कंपनी  की ऑडिट प्रक्रिया को फिर से organize करने के लिए और साथ ही productivity को improve करने के लिए ही किया गया है।

 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।