tcs-dividend-news-hindi-special

जी हा दोस्तो आपने बिलकुल सही सुना है। हम यहा पर Tata की AC बनाने वाली कंपनी के बारे मे ही बात कर रहे है। इसके नाम के बारे मे तो आपने सुना ही होगा लेकिन यह नहीं जानते होंगे की यह Tata की कंपनी है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह Tata की AC बनाने वाली कंपनी और कितना मुनाफा देगी अपने निवेशको को यह कंपनी ?

 

₹1318 जाएगा Tata की AC कंपनी का शेयर :

हम यहा पर Tata की जिस AC बनाने वाली कंपनी के बारे मे बात कर रहे है उस कंपनी का नाम है Voltas. Voltas कंपनी Tata Sons और Swiss Company Volkar Brothers से जुड़ कर बनायी गई है। इस कंपनी के AC के बारे मे तो अपने सुना होगा लेकिन यह Tata की कंपनी है यह ज़्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। हाल ही मे Voltas पर ब्रोकरेज हाउस Anand Rathi के द्वारा खरीदी करने की सलाह दी गई है। साथ ही इस कंपनी के शेयर पर करीब 1318 रुपए का target भी दिया गया है। अगर अभी इसके शेयर के बारे मे बात करे तो अभी इसका शेयर करीब 989 रुपए पर चल रहा है। मतलब की निवेशको को यहा से करीब 329 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा मिल सकता है।

यदि प्रतिशत के हिसाब से बात करे तो निवेशक यहा से करीब 33% का मुनाफा कमा सकते है। यह मुनाफा अभी 1 साल की FD मे मिल रहे ब्याज से करीब 6 गुना से भी ज्यादा है। मतलब की इस कंपनी का शेयर अपने निवेशको को 1 साल की FD से 6 गुना ज्यादा मुनाफा दे सकता है।

 

एसे रहे Voltas के इस बार के नतीजे :

अगर अभी हम Voltas के नतीजो की बात करे तो हाल ही मे कंपनी ने पेश किए नतीजो के मुताबिक कंपनी को वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 109 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 122 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा 11% से कम हो गया है। यदि कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे कंपनी की आय करीब 2768 करोड़ रुपए की रही। यह आय पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 1785 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय करीब 55% से बढ़ी है।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो Voltas का मुनाफा वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 183 करोड़ रुपए का था। यह मुनाफा इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 109 करोड़ रुपए का रहा है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 40% से कम हो चुका है। यदि कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी की आय करीब 2667 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे 2767 करोड़ रुपए की रही। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय करीब 4% से बढ़ी है।

यहा पढे : ₹415 जाएगा यह Power Transmission कंपनी का शेयर, कमा सकते है अच्छा पैसा।

यानी की कुल मिलाकर Voltas के इस बार के नतीजे साल दर साल के हिसाब से और तिमाही दर तिमाही दोनों के हिसाब से कमजोर रहे है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Voltasहै वह Tata की AC बनाने वाली कंपनी जिसका शेयर Experts की राय के मुताबिक करीब 1318 रुपए तक जा सकता है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।