X

Join on Telegram

₹525 तक जा सकता है Tata का यह तगड़ा शेयर, इन Experts ने दी अपनी राय।

दोस्तो Tata Group के बारे मे तो आप जानते ही होंगे। यह group करीब 3 पीढ़ी से चल रहा है। Ratan Tata के दादाजी ने इस group की शुरुआत की थी। आज इस Group की बागदौर Ratan Tata के हाथ मे है। Tata Group की बहुत सी कंपनिया शेयर बाज़ार मे Listed भी है। निवेशक इनमे निवेश करना बहुत पसंद करते है। आज हम आपको इसी group की कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है।

 

₹525 तक जा सकता है Tata का यह तगड़ा शेयर :

आज हम आपको Tata Group की जिस कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है उस कंपनी मे हाल ही मे ब्रोकरेज हाउस द्वारा अपनी राय दी गई है। उनके मुताबिक यह कंपनी का शेयर करीब 525 रुपए तक जा सकता है। हम जिस कंपनी के बारे मे यहाँ पर बात करने वाले है Tata Group की वह कंपनी है Tata Motors.

जी हा Tata Motors ही वह कंपनी है जिसका शेयर Experts के मुताबिक करीब 525 रुपए प्रति शेयर तक जा सकता है। दरसल हाल ही मे दिग्गज ब्रोकरेज JP Morgan ने Tata Motors पर bullish view रखते हुए ओवरवेट की रेटिंग बरकरार रखी है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने कहा की Tata Motors का शेयर करीब 525 रुपए तक जा सकता है।

साथ ही ब्रोकरेज ने कहा है की JLR के electrification से आने वाले 3 साल मे कंपनी का business बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इसके अलावा कंपनी के मेनेजमेंट के गायडन्स के मुताबिक कंपनी अगले 2 साल मतलब की वित्तवर्ष 2024 तक मे पूरी तरह से कर्ज़ मुक्त हो जाएगी।

 

इतनी है अभी कर्ज़ की स्थिति :

अगर Tata Motors मे अभी कर्ज़ की स्थिति की बात करे तो अभी Tata Motors पर करीब 1 लाख 46 हजार 449 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। लेकिन कंपनी के पास reserves मे सिर्फ 43795 करोड़ रुपए ही है। मतलब कंपनी के पास करीब 1 रुपए मे से सिर्फ 33 पैसा ही खुद का है बाकी का 66 पैसा कर्ज़ का है।

इस ज्यादा कर्ज़ की वजह से कंपनी को 7 से 8 हजार करोड़ रुपए का हर तिमाही मे ब्याज देना पड़ता है। कंपनी के मेनेजमेंट के मुताबिक अगर कंपनी पूरी तरह कर्ज़ मुक्त हो जाती है तो यह 7 से 8 हजार करोड़ का ब्याज सीधा शून्य हो जाएगा और यह 7 से 8 हजार करोड़ रुपए सीधा कंपनी के मुनाफे मे जुड़ जाएंगे।

 

अभी चल रही है कंपनी नुकसान मे :

हाल ही मे Tata Motors के भी वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे आए है। इन नतीजो मे कंपनी को मुनाफे की जगह 11441 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। अगर पिछले वित्तवर्ष की बात करे तो पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे Tata Motors ने करीब 8989 करोड़ रुपए का मुनाफा दिखाया था। जो की इस बार 11441 करोड़ रुपए के नुकसान मे बदल चुका है।

जैसे हमने बात की अगर कंपनी पूरी तरह से कर्ज़ मुक्त हो जाती है तो कंपनी को हर तिमाही मे करीब करीब 7 से 8 हजार करोड़ रुपए सीधा मुनाफे मे जुड़ जाएगा। जिस से कंपनी का नुकसान बहुत कम हो सकता है। जिस से कंपनी का व्यापार एक sustainable level पर पहुच सकता है।

लेकिन अगर किसी वजह से यह कर्ज़ कम या खत्म नहीं हुआ तो कंपनी कर्ज़ के दुष्चक्र मे भी फस सकती है। क्यूकी जितना ज्यादा कर्ज़ बढ़ेगा उस पर उतना ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा और जितना ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा उतना ही ज्यादा कंपनी का मुनाफा कम होता रहेगा। जिस से कंपनी के हाथ मे कर्ज़ कम करने लायक पैसा बचेगा नहीं। एसे ही ज़्यादातर कंपनियाँ कर्ज़ के दुष्चक्र मे फस सकती है।  हालांकि यह कोई सामान्य कंपनी नहीं है Tata Group की कंपनी है जिसका management कोई नौसिखया नहीं है। इसी वजह से निवेशको का इस पर भरोसा बना रहता है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Tata Motors थी वह Tata Group की कंपनी जिसका शेयर 525 रुपए तक जा सकता है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

Gaurav: Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।