कल यानी की 3 फरवरी को Bajaj Consumer Care Ltd का Q3 का रिजल्ट Stock Exchanges को दिया गया था। जिसके बाद से ही 3 फरवरी और आज यानी की 4 फरवरी इन दो दिनों में ही Bajaj Consumer के Stock में करीब 33 % का उछाल देखने को मिला है। जिसके चलते उसके निवेशकों को करीब 33 % का रिटर्न सिर्फ दो ही दिनों में मिल चूका है।
मंगलवार को बंध हुआ था ₹213 पर :
नतीजे आने से पहले यानी 2 फरवरी को Bajaj Consumer का शेयर करीब ₹218 पर खुला था और करीब ₹213 पर बंध हुआ था। जिसके बाद यानी 3 फरवरी को Bajaj Consumer ने अपने Q3 के नतीजे Stock Exchanges को भेजे था। बहुत बढ़िया नतीजों के कारण कल उसके शेयर में करीब 20 % की सर्किट लगी थी।
करीब ₹213 पर खुल कर Bajaj Consumer का शेयर ₹255.80 पर बंध हुआ था। पुरे दिन इसमें जोरदार तेज़ी रही थी। यानी सिर्फ कल के दिन में ही Bajaj Consumer ने अपने निवेशकों को 20 % का रिटर्न देकर खुश कर दिया था।
आज गया था ₹284 तक :
आज यानी 4 फरवरी को Bajaj Consumer का शेयर करीब ₹257.70 पर open हुआ था और उसने बाजार शुरू होने के केवल आधे घंटे में ही उसने अपना नया High ₹284 पर बना दिया था। जो की 2 फरवरी के close होने के दाम ₹213 से करीब 33 % ऊपर है।
इस दाम पर हुआ close :
आज Bajaj Consumer के शेयर ने अपना नया 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर बनाया था। लेकिन उसके बाद धीरे धीरे उसमे बिकवाली हावी हो गई और वह बाजार के close होते समय करीब ₹262.60 पर close हुआ। इस तरह कुछ निवेशकों ने उसमे मुनाफा वसूली भी कर दी थी।
इतने रूपए के Dividend का किया ऐलान :
कल 3 फरवरी को बहुत अच्छे नतीजे जारी करने के साथ साथ Bajaj Consumer ने अपने निवेशकों को Dividend देने का ऐलान भी किया है। जिसमे उन्होंने अपने निवेशकों को प्रती शेयर ₹6 का dividend देने की घोषणा भी की है। जिसकी Record Date 12 फरवरी रखी गई है।
यहाँ पढ़े : Dividend क्या होता है ?
अगर आप शेयर बाज़ार से जुड़ी एसी ही जानकारी की Update free मे चाहते है, तो नीचे दिए गए Blue Color के (Subscribe to Updates) के Button को Click करके जो स्क्रीन खुलेगी उसमे yes का विकल्प select कर दीजिए।