4/5 - (1 vote)
dvr shares

DVR Shares

शेयर बाजार के बारे में जानते वक्त में दो प्रकार के शेयर की बात की थी जिसमे Equity Share और Preference Share सामिल है।

आज हम Equity Share के ही एक और प्रकार के Share के बारे में बात करेंगे।

इन Share का नाम है, DVR Shares  .

क्या आपने Tata Motor DVR का नाम सुना है ?

अगर सुना है, तो यह वह DVR Share है।

क्या होता है DVR Share का मतलब ?


इस से पहले की हम DVR Share के बारे में जाने हम जान लेते है, की

Voting Rights क्या होते है ?

जैसे हमारे देश में चुनाव के वक्त प्रत्येक व्यक्ति अपने Voter ID Card से एक Vote करता है।

फिर जिस व्यक्ति को ज्यादा Vote मिलते है, वह व्यक्ति जित जाता है।

इस तरह भारत के हर एक 18 साल से ऊपर के व्यक्ति के पास Voting Right है, जिस से वह चुनाव में आप Vote कर सकता है।

dvr shares

हमने जब Equity Shares के बारे में जाना था तब हमने Equity Share धारक को भी Voting Rights मिलते है।

लेकिन इन Voting Rights का मतलब है, कंपनी की AGM में कंपनी के बारे में लिए जाने वाले फैसलों पर अपना Vote देने का अधिकार।

हर साल सभी listed कंपनियां एक बार तो AGM (Annual General Meeting) रखती ही है।

जिसमे उस कंपनी का कोई भी Equity शेयर धारक जा सकता है।

इस Meeting में कई सारे फैसले Voting की मदद से ही लिए जाते है।

जिसमे Equity शेयर धारक अपने शेयर की संख्या के अनुसार Vote कर सकते है।

यानी अगर आपके पास 10 Equity शेयर है, तो आप 10 वोट कर सकते है।

यह एक Equity शेयर धारक का अधिकार है।

तो DVR Shares क्या है ?

DVR शेयर का मतलब है, Differential Voting Rights वाले शेयर।

यानी जैसे सामान्य शेयर में 1 शेयर के बदले 1 Vote करने का अधिकार मिलता है, वैसे नहीं बल्कि उस से कम या ज्यादा Vote करने का अधिकार होता है।

जैसे 1 vote करने के लिए आपके पास कम से कम 10 शेयर होने चाहिए ऐसा भी हो सकता है।

Tata Motors DVR के Share में ऐसा ही है।

अगर आपके पास Tata Motors के 10 सामान्य Share है, तो आप उस की Meeting में 10 vote कर सकते है।

लेकिन अगर आपके पास Tata Motor DVR के 10 शेयर है, तो आप केवल एक ही Vote कर सकते है।

dvr shares%2B%25281%2529

उसी तरह ऐसा भी हो सकता है, की 1 शेयर पर 1 से ज्यादा Voting Right मिले।

लेकिन अब तक DVR Share जिसमे कम Vote करने का अधिकार होता है, भारत में वैसे ही शेयर को Allow किया गया था।

मगर अभी कुछ समय पहले ही 1 शेयर पर 1 से ज्यादा Voting Rights वाले शेयर को भी मंजूरी मिली है।

भारत में DVR Shares :

भारत में मुख्य तीन कंपनीओ के DVR Shares Stock Exchange पर Listed है।

इन में Tata Motors, Future Enterprise और Jain Irrigation सामिल है।

भारत में सबसे पहले DVR Share लाने वाली कंपनी Tata Motors थी।

उसके बाद बाकि दोनों ने DVR Share लाए थे।

कंपनिया अपने DVR Share क्यु लाती है ?


अगर कंपनी कोई सामान्य शेयर लाती है, तो उसे 1 शेयर के बदले 1 Vote करने का अधिकार देना पड़ेगा।

जब की DVR Share में वह 10 शेयर पर 1 Voting Right भी दे सकती है।

जिस से ज्यादा Voting Rights Promoter के पास ही रहे और दूसरे व्यक्ति द्वारा ज्यादा Voting Rights हासिल न कर सके।

ऐसा करने से किसी और व्यक्ति द्वारा कंपनी को Acquire करने का डर भी कम हो जाता है।

और साथ में वह अपने लिए जरुरी पैसा भी जुटा लेती है।

तो क्या DVR Share में सिर्फ कंपनीओ को ही लाभ है ?

इसमें निवेशकों को क्या लाभ है ?


क्युकी DVR Share में कम Voting Rights होते है, इस लिए उनका दाम भी सामान्य शेयर से कम होता है।

इन दोनों के बिच का यह दाम का difference सामान्य स्थिति में 35 – 40 % होता है।

लेकिन यह difference कम भी हो सकता है और बढ़ भी सकता है।

यह भी पढ़े : शेयर बाज़ार में नुकसान से कैसे बचे ?

जैसे अभी Tata Motors और Tata Motors DVR के दाम के बिच करीब 54 % का Difference है।

लेकिन Jain Irrigation और उसके DVR के बिच करीब 29 % का difference चल रहा है।

सामान्य स्थिति में DVR शेयर सामान्य शेयर के दाम से कम दाम पर मिलता है।

जैसे Tata Motors के शेयर का दाम 116 रुपए है, जबकि उसके DVR का दाम 53 रुपए है।

यानी अगर हम 1000 रुपए के सामान्य शेयर खरीदेंगे तो सिर्फ 8 ही आएँगे।

जबकि DVR शेयर खरीदेंगे तो 18 शेयर आएँगे।

इस तरह Share की संख्या बढ़ जाएगी।

और DVR Share में निवेश करने का दूसरा लाभ उसमे मिलने वाला ज्यादा Dividend है।

यानी अगर 1 सामान्य शेयर पर 1 रुपए का dividend मिला है, तो 1 DVR Share पर 1 रुपए से ज्यादा ही Dividend मिलेगा।

इस तरह निवेश करने वाले सामान्य निवेशक को भी DVR Share में निवेश से लाभ है।

तो क्या हमें DVR Share में निवेश करना चाहिए ?

DVR शेयर में ज्यादातर हम जैसे सामान्य निवेशक निवेश कर सकते है।

क्युकी हम में से 90 % लोग कंपनी की AGM में कभी Vote करते ही नहीं है और कुछ को तो इसका पता भी नहीं होगा।

इस लिए हमें थोड़े Voting Rights कम मिले तो भी चल सकता है।

और साथ में ज्यादा Dividend भी तो मिलता है।

लेकिन आपको DVR शेयर खरीदने है या नहीं यह तो आप पर ही निर्भर करता है।

इस लिए अपनी इच्छा के अनुसार आप सामान्य या DVR share में निवेश कर सकते है।

तो दोस्तों यह थी DVR Shares के बारे में छोटी सी जानकारी।

उम्मीद करता हु आपके लिए यह जानकारी उपयोगी साबित होगी।

अब शेयर बाजारMutual Funds और निवेश से जुडी जानकारी सीधे अपने Email पर Free में पाए।

इसके लिए हमारे Free Weekly Newsletter को जल्दी से Subscribe कर ले।

धन्यवाद।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।