ev to ebitda in hindi
4/5 - (1 vote)

Enterprise Value to EBITDA in Hindi

पिछली पोस्ट में हमने Enterprise Value के बारे में जाना था।

तब हमने बात की थी की Enterprise Value कंपनी की एक प्रकार की कीमत होती है, जिसमे उसके क़र्ज़ भी सामिल होते है।

आज हम Enterprise Value to EBITDA के बारे में जानेंगे।

 

क्या है Enterprise Value to EBITDA ?


किसी भी कंपनी की Enterprise Value को उसके EBITDA से विभाजित करने से हमें Enterprise Value to EBITDA मिलता है।

Enterprise Value to EBITDA


EBITDA का मतलब है, Earnings Before Interest Tax Depreciation & Amortization .

यहाँ से जाने : EBITDA क्या है ?

यह Ratio हमें यह बताता है, की कंपनी की किमत उसके EBITDA के कितने गुना है।

मतलब की 1 रुपए के EBITDA के लिए कंपनी की Enterprise Value कितनी है ?

जिस से हम कंपनी का Valuation कर सकते है।

और उसके अनुसार समान Industry की कंपनीओ की एकदूसरे के साथ तुलना कर सकते है।

इस Ratio में PAT (Profit After Tax) के बजाए EBITDA लेने का कारण है अलग अलग कंपनीओ की अलग अलग वित्तीय स्थिति।

क्युकी ऐसा हो सकता है, की किसी कंपनी का व्यापार बहुत अच्छा हो लेकिन क़र्ज़ के कारण उसका शुद्ध मुनाफ़ा कम हो जाता हो।

और ऐसे में किसी और कंपनी जिसका व्यापार सामान्य हो लेकिन उसके ऊपर कोई क़र्ज़ न हो जिस से उसका शुद्ध मुनाफा ज्यादा दिखता हो।

ऐसी दो कंपनीओ की शुद्ध मुनाफ़े (PAT) के अनुसार तुलना करने से हमें अच्छा व्यापार करने वाली कंपनी नहीं मिलती।

इस लिए PAT के बजाए EBITDA का उपयोग किया जाता है।

 

EV to EBITDA का उदाहरण :


EV to EBITDA खोजने के लिए हमें पहले कंपनी की Enterprise Value और उसका EBITDA जानना पड़ेगा।

इसमें से Enterprise Value खोजना हम इस से पहले की Post में जान चुके है।

और EBITDA हमे किसी भी कंपनी के Profit & Loss Statement में मिल जाएगा।

उदहारण के तौर पर कंपनी ABC के लिए :

EBITDA395 करोड़
Total Number of Shares25 करोड़
Share Price 100 रुपए
Short Term Debt 10 करोड़
Long Term Debt 70 करोड़
Cash & Cash Equivalent 20 करोड़

उसके लिए

Market Capitalization = 25 करोड़ x 100 रुपए = 2500 करोड़ रुपए

अब उसकी

Enterprise Value to EBITDA

Enterprise Value = 2500 करोड़ + 10 करोड़ + 70 करोड़ – 20 करोड़ = 2560 करोड़ होगी।

और उसके लिए

EV to EBITDA = 2560 / 395 = 6.48 x (6.48 गुना) 

जो की बहुत अच्छा Ratio है।

इस तरह हम किसी भी दो समान Industry की कंपनीओ की तुलना कर सकते है।

और सचमे अच्छा व्यापार करने वाली कंपनियां खोज सकते है।

Investopedia के अनुसार अगर यह ratio 10 से कम है, तो यह अच्छी बात है।

लेकिन यह Ratio बहुत कम भी नहीं होना चाहिए जैसे 2 या 3.

EV to EBITDA के उपयोग से हम किसी भी शेयर के दाम का अनुमान भी लगा सकते है।

तो आइए जानते है,

 

EV to EBITDA पर से किसी भी कंपनी के शेयर का अनुमानित दाम कैसे पता करे ?

कंपनी के शेयर का EV to EBITDA के अनुसार अनुमानित दाम पता करने के लिए उस कंपनी के पिछले कम से कम 5 साल के EBITDA और Enterprise Value चाहिए।

पिछले कई साल की Enterprise Value और EV to EBITDA आपको Moneycontrol की Website में से मिल जाएंगे।

इसके लिए हमें Moneycontrol की वेबसाइट में जाकर कंपनी का नाम Search करना होगा।

फिर वह कंपनी की जानकारी मिल जाने पर बाई और दि गई Column में से Financials और फिर Ratio पर Click करना होगा।

जिस से हमें उस कंपनी के कई सालो की Enterprise Value और EV to EBITDA मिल जाएगा।

EBITDA पाने के लिए हमें Enterprise Value को EBITDA से विभाजित करना होगा।

इसके अलावा अगर कंपनी के ऊपर कोई क़र्ज़ है, तो इस साल का क़र्ज़ जानना पड़ेगा जो हमें उसकी Balance Sheet में से मिल जाएगा।

और साथ ही उस कंपनी के शेयर की संख्या भी जाननी पड़ेगी।

 

BATA INDIA का उदाहरण :

BATA INDIA :

March 2019March 2018March 2017March 2016March 2015
Enterprise
Value
17264.178794.066772.416176.516799.63
EV to EBITDA31.6321.7320.8820.5417.98
EBITDA545.82404.70324.35300.70378.18

 

BATA INDIA पर साल 2019 में कोई क़र्ज़ नहीं है और उसके कुल शेयर 12.852 करोड़ है।

Steps :

  • सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद हमें पिछले 5 साल के EBITDA का CAGR खोजना पड़ेगा।
  • जो हम CAGR Calculator की मदद से खोज सकते है।
  • BATA INDIA के लीेए March 2015 से 2019 तक के EBITDA का CAGR 7.61 % है।
Enterprise Value to EBITDA
  • अब हम 2019 के EBITDA में इस CAGR जितनी Growth जोड़ कर March 2020 का अनुमानित EBITDA प्राप्त करेंगे।
  • BATA के लिए यह EBITDA है, 587.36 करोड़।
  • अब हम उस अनुमानित EBITDA को March 2019 के EV to EBITDA से Multiply करेंगे।
  • BATA के लिए यह Value होगी 18578.1 करोड़
  • यही होगी BATA की अनुमानित Enterprise Value.
  • अब उस Value को शेयर की संख्या से विभाजित करे।जिस से आपको उस कंपनी के एक शेयर की साल 2020 अनुमानित किमत मिल जाएगी।
  • इस तरह BATA के लिए एक शेयर की किमत मिलती है, 1445 .

अब हम सीधे इस कीमत पर शेयर नहीं खरीद सकते।

बल्कि उस से कम से कम 30 से 40 % के Discount मिलने पर ही शेयर खरीद सकते है।

क्युकी ऊपर हमने बहुत सी चीज़े अनुमानित ली ही, जो जरुरी नहीं है की वैसी ही हो।

इस लिए कुछ प्रतिशत की Margin of Safety रखना जरुरी है।

BATA INDIA के लिए यह किमत 40% की Margin of Safety के बाद 867 रुपए होगी।

इस तरह हम किसी भी कंपनी के एक शेयर के दाम का अनुमान लगा सकते है।

लेकिन यह ध्यान रखे की सिर्फ इसी Ratio के अनुसार हम किसी कंपनी शेयर नहीं खरीद सकते।

हमें उस कंपनी के और भी बहुत से Ratio के बारे में जानना पड़ता है।

तो दोस्तों यह थी EV to EBITDA के बारे में जानकारी।

उम्मीद करता हु यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

ऐसी ही जानकारी सीधे अपने Email पर Free में पाने के लिए हमारे Free Weekly Newsletter को जल्दी से Subscribe कर ले।

धन्यवाद।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।