Index Fund kya hai?
Rate this post

Index Fund kya hai? हमें कौनसा Index Fund चुनना चाहिए ? Index Fund में निवेश कैसे करे ? Index Fund में निवेश करना चाहिए या नहीं ?

अगर यह सभी सवाल आपके मन में है तो आप सही जगह पर आए है।

 

Index Funds kya hai ?

 

दोस्तों, हम जानते है की म्यूच्यूअल फंड्स में फंड मैनेजर्स होते है। जो की म्यूच्यूअल फंड के लक्ष्य के अनुसार उस म्यूच्यूअल फंड के लिए शेयर का चयन करते है जिसके लिए उनमे खोज कर्ता टीम को रखा जाता है। इस तरह वो हमेशा प्रयास करते है की बाजार के इंडेक्स (Nifty, Sensex etc) से ज़्यादा रिटर्न दे पाए।

 

लेकिन Index Fund ऐसे फंड्स होते है जिस में फंड मैनेजर कोई खोज करने के बजाए कोई एक इंडेक्स की कंपनियो में इंडेक्स के अनुपात के अनुसार फंड के पैसे को निवेश करती है।

 

इस लिए इस तरह के फंड का लक्ष्य अपने इंडेक्स के रिटर्न जितना रिटर्न देना है। लेकिन हमेशा ये फंड्स इंडेक्स के फंड्स के रिटर्न जितना रिटर्न नहीं दे पाते। इंडेक्स के रिटर्न और उस फंड के रिटर्न के अंतर को रिटर्न देने में आयी त्रुटि (tracking error) कहते है।

 

जितनी कम त्रुटि हो उतना ज़्यादा रिटर्न मिलता है।

 

हमें कौनसा Index Fund चुनना चाहिए ?

अगर हम Index Fund में निवेश करना चाहे तो हमें उस फंड को चुनना चाहिए जिस Index Fund के रिटर्न बाकि सब से ज़्यादा या फिर उनके जितना और एक्सपेंस रेश्यो (Expense Ratio) उनसे कम हो। जिससे की हमें जयादा से ज्यादा रिटर्न मिले।

 

Index Fund  में निवेश कैसे करे ?

 

इंडेक्स म्यूच्यूअल फंड्स आप एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC)की वेबसाइट से या फिर और वेबसाइट जैसे की Groww.in, Kuvera, Paisabazar  से भी खरीद सकते है।

 

Index Fund्स से लाभ और नुकशान:

 

1) लाभ:

Index Fund का सबसे बड़ा लाभ ये है की Index Fund में खोज करने के लिए टीम की जरुरत नहीं होती। इसी वजह से बाकी म्यूच्यूअल फंड्स के मुकाबले में Index Fund का एक्सपेंस रेश्यो (Expense Ratio) बहुत कम होता है।

जहा बाकि म्यूच्यूअल फंड के डायरेक्ट प्लान में भी 1 प्रतिशत का एक्सपेंस रेश्यो होता है, वही Index Fund में एक्सपेंस रेश्यो 0.5 प्रतिशत या उस से कम भी होता है।

 

२) नुकसान:

Index Fund में एक्सपेंस रेश्यो तो बाकि म्यूच्यूअल फंड्स से कम होता है लेकिन एक बड़ी समस्या ये होती है की बाकि म्यूच्यूअल फंड्स से उनका रिटर्न ज़्यादा नहीं होता। क्यूकी बाकी सभी म्यूच्यूअल फंड्स में फंड मैनेजर और उसकी खोज कर्ता टीम होती है। जो की अपनी खोज के अनुसार कंपनीओ को बेचती और खरीदती है।

 

लेकिन Index Fund में जब तक इंडेक्स में किसी कंपनी में कुछ बदलाव नहीं होता तब तक Index Fund में भी बदलाव नहीं कर सकते।

 

Index Fund्स में निवेश करना चाहिए या नहीं ?

 

Index Fund में आपको निवेश करना चाहिए या नहीं ये तो आपकी जोखम जेलने की क्षमता और निवेश करने की अवधि पर निर्भर करता है।लेकिन मेरी राय में तो Index Fund में निवेश नहीं करना चाहिए। क्योकि अगर कोई कंपनी इंडेक्स में नहीं हे लेकिन बहुत बढ़िया है और बहुत अच्छे दाम पर मिल रही है फिर भी जब तक वह इंडेक्स में शामिल नहीं होती तब तक Index Fund में भी शामिल नहीं हो सकती। जिससे हम बहुत अच्छे मौके भी गवा सकते है।

 

यदि आप Index Fund में निवेश करे तो मेरा आपसे ये निवेदन है की Index Fund के साथ कुछ और फंड में भी निवेश करे ताकि थोड़ा ज़्यादा रिटर्न भी मिल सके। हमेशा बहुत लंबे समय के लिए ही Index Fund में निवेश करे।

उम्मीद करता हु की आपको Index Fund kya hai? यह समझ आ गया होगा। यदि आपको समझने में कोई दिक्कत हुई हो तो आप हमें Comment Box में लिख कर बता सकते है। में आपको समझाने का पूरा प्रयास करूँगा।

दोस्तों यदि हमारी ये जानकारी से आपने कुछ अच्छा सीखा होतो हमारे Facebook page SIP TO LUMP SUM को Like करना ना भूले।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।