Market Cap Meaning in Hindi
4.5/5 - (2 votes)

market cap meaning in hindi

दोस्तो आपने कई बार शेयर बाज़ार मे काम करने वाले लोगो के मुह शे Market Cap का नाम सुना होगा। लेकिन शायद आप उसके बारे मे जानते नहीं होंगे। कोई बात नहीं आज हम आपको इसके बारे मे ही बताने वाले है। तो चलिए जानते है की,

 

Market Cap क्या होता है? (Market Cap Meaning in Hindi) :

 

मार्केट कैपिटलाइजेशन  या  फिर मार्केट कैप  का मतलब है कंपनी की मार्केट में कीमत।

उदाहरण के तौर पर किसी कंपनी के एक शेयर का दाम तो आपको Stock Exchange के या आपके Stock Broker के platform पर जानने को मिल जाएगा। लेकिन वह तो सिर्फ एक ही शेयर का दाम है। अगर पूरी कंपनी कितने की है यह जानना हो तो?

यह जानने के लिए ही Market Cap या Market Capitalization का उपयोग किया जाता है। लेकिन यह Market Cap ढूँढे कैसे यह कैसे पता चलेगा की किस कंपनी का Market Cap कितना है ? Market Cap Meaning in Hin

तो उसके लिए आपको जानना होगा की Market Cap या Market Capitalization का formula क्या है?

 

यह है Market Capitalization का Formula :

 

किसी कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ढूंढने के लिए हमें उस कंपनी के आउटस्टैंडिंग शेयर्स को उस कंपनी के शेयर के मार्केट के दाम को गुणा करना पड़ेगा।

Market Capitalization in Hindi का उदहारण :


अगर किसी कंपनी के मार्केट में आउटस्टैंडिंग शेयर्स 120000000 (12 करोड़ ) है और उसका मार्केट में दाम 50 रूपए है तो उस कंपनी का मार्केट कैप Market Cap Meaning in Hin

मार्केट कैप = (आउटस्टैंडिंग शेयर्स) X (शेयर का मार्केट में दाम)

= (12 करोड़) X (50)

= 600 करोड़

होगा।

आप इस तरह से कोई भी कंपनी का Market Capitalization निकाल सकते है।

तो क्या हमे किसी भी कंपनी का Market Cap जानने के लिए इतनी गिनती करने की मेहनत करनी पड़ेगी ? जी नहीं, आपको एसा करने की जरूरत नहीं है। क्यूकी अभी के जमाने मे आपको यह जानकारी भी किसी भी Online Trading Platform पर मिल जाएगी।

 

Large Cap , MidCap और Small Cap कंपनीया :


कंपनीओ के Market Capitalization से उनका वर्गीकरण मुख्य तीन भागो में होता है, Large Cap Company , MidCap Company और Small Cap Company .

1) Large Cap Companies :


आम तौर पर अगर कंपनी का Market Capitalization 10 हजार करोड़ से ऊपर होतो उसे Large Cap कंपनी मन जाता है।

यह कंपनिया सबसे बड़ी और बहोत सालो पहले की होती है , जिनमे से कुछ तो 100 साल से ज़्यादा पुरानी भी है जैसे की ITC और Tata Steel आदि .

यह कंपनिया अपने बिज़नस में कई सालो से होने की वजह से उन्होंने अपने बिज़नेस को हर समय (तेज़ी और मंदी) में किया होता है।

इस लिए शेयर बाजार में इनमे लम्बे समय का निवेश कम जोखिमभरा माना जाता है। Market Cap Meaning in Hin

2) MidCap Companies :

अगर किसी कंपनी का Market Capitalization 500 करोड़ से 10 हजार करोड़ तक का है तो उसे आम तौर पर MidCap माना जाता है।

यह कंपनिया Large Cap से थोड़ी ज़्यादा जोखिमभरी और उनसे थोड़ी छोटी होती है।

इन कंपनीओ में लम्बे समय में निवेश कर के थोड़ा ज़्यादा जोखम के साथ Large Cap से ज़्यादा अच्छा धन जुटा सकते है।

3) Small Cap Companies :



500 करोड़ से कम Market Capitalization वाली कंपनीओ का समावेश Small Cap Companies में होता है।

यह कंपनीआ बहुत छोटी होती है और कुछ ही सालो पहले ही शुरू हुई भी हो सकती है। Market Cap Meaning in Hin

इस वजह से यह कंपनिया बाकि दोनों तरह की कंपनीओ से ज्यादा जोखिमभरी होती है।

यह कंपनिया कम समय मे कई गुना बढ़ या फिर घट सकती है।

यह कंपनिया आपको करोडो रूपए दे भी सकती है और आपके करोडो गवा भी सकती है। इसी वजह से इनमे निवेश बहुत ही ध्यान से करना चाहिए।

उम्मीद करता हुकी आपको Market Cap Meaning in Hindi में समझमे आ गया होगा।

यदि आपको इस के बारे में समझने में परेशानी हुई हो तो आप मुझे Comment Box में बता सकते है।  में आपको समझाने का पूरा प्रयाश करुंगा।

दोस्तों यदि हमारी ये जानकारी से आपने कुछ अच्छा सीखा होतो हमारे Facebook page SIP TO LUMP SUM को Like करना ना भूले।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।