net present value meaning in hindi
4/5 - (16 votes)

Net Present Value Meaning in Hindi.

दोस्तों किसी भी जगह पर निवेश करने से पहले हम यह जरूर सोचते है की हमें निवेश से कितना रिटर्न मिलेगा।

और उसके आधार पर हम तय करते है, की हमें कहा पर निवेश करना चाहिए।

अगर हमें अच्छा रिटर्न मिले तब हम उसमे निवेश करते है, वरना नहीं करते है।

लेकिन हमें मिलने वाला रिटर्न अच्छा है, या नहीं यह कैसे पता चलेगा ?

आम तौर पर लोग उसमे मिलने वाले रिटर्न की तुलना अन्य निवेश विकल्प से मिलने वाले रिटर्न से करते है।

फिर उस पर से तय करते है, की उसमे निवेश करना चाहिए या नहीं।

लेकिन किसी व्यापार में सिर्फ यही देखकर निवेश नहीं किया जा सकता।

क्युकी किसी व्यापार में निवेश करने पर मिलने वाला Cash Flow या मुनाफ़ा निश्चित नहीं होता है।

इस तरीके के निवेश में हम कैसे पता करे की क्या उस व्यापार में निवेश करना चाहिए या नहीं ?

इसी के लिए हम उस निवेश की Net Present Value का उपयोग करते है।

आज हम इसी Net Present Value को एक उदाहरण से समझेंगे।

तो आइए पहले जान लेते है की

 

क्या होती है Net Present Value?

Net Present Value किसी निवेश से मिलने वाले Cash Flow और उसमे खर्च होने वाले Cash Flow का difference होता है।

जैसे हमने ऊपर जाना इसका उपयोग हमें किसी विकल्प में निवेश करना चाहिए या नहीं यह तय करने के लिए किया जाता है।

अगर किसी निवेश की Net Present Value Positive मिली तो उसमे निवेश किया जा सकता है।

और अगर Negative मिली तो उसमे निवेश नहीं किया जा सकता, ऐसा हम कह सकते है।

तो आइए जानते है की

 

कैसे पता कर सकते है किसी निवेश की NPV ?

किसी भी निवेश की NPV जानने के लिए हमें उसमे निवेश से भविष्य में मिलने वाले कुल Cash Flow की Present Value को आज निवेश कि जाने वाली राशि में से घटाया जाता है।

 

net present value formula

 

इसको हम निचे दिए गए उदाहरण से समझते है।

 

उदाहरण :

सोचिए की आपने आज 5 लाख रुपए में एक गाड़ी खरीदी।

आपकी योजना उसको बच्चो को school लाने और ले जाने के लिए उपयोग करना है।

इसके बदले में आप बच्चो के माता पिता से Fees लेंगे।

आपका अनुमान यह है, की आप यह व्यापार अगले 9 साल तक चलाएंगे।

इसमें से पहले 4 साल आपका अनुमान यह है की आपको हर साल 60 हज़ार रुपए और उसके बाद के 5 साल के लिए हर साल 80 हज़ार रुपए की कमाई होगी।

और आपके अनुमान के मुताबिक 10 वे साल में आपके अनुमान से आप उस गाड़ी को 1 लाख रुपए में बेच देंगे।

इस निवेश से आप सालाना 15 % का रिटर्न चाहते है।

अगर सभी चीज़े आपके मुताबिक होती है, तो क्या यह निवेश आपको 15 % रिटर्न देगा या नहीं यह हमें इसकी NPV से पता चलेगा।

इस व्यापार के लिए NPV की गणना निचे दीए गए तरीके से होगी।

 

NPV Calculation :

हम हर साल मिलने वाले Cash Flow जोकी Future Value होगी उसे Present Value में Convert करेंगे।

जैसे आपके अनुमान के मुताबिक पहला साल ख़त्म होते ही आपको 60 हज़ार रुपए की कमाई होगी।

इस 60 हज़ार की Present Value हम Time Value of Money के formula से कुछ इस प्रकार मिलेगी।

Present Value = 60,000/(1.15) = 52174 रुपए होगी।

इसी प्रकार बाकी के साल में मिलने वाले सभी Cash Flows की Present Value इस प्रकार मिलेगी।

net present value%2B%25281%2529

यहाँ पर 9 वे साल के बाद आप इस गाड़ी को 1 लाख में बेच देंगे और उस साल मिलने वाली कमाई मिल कर उस साल आपको कुल 1.8 लाख रुपए मिलेंगे।

अब हमें इन सभी को मिलाकर उसमे से निवेश की गई राशि यानी 5 लाख रूपए घटाने होंगे।

npv formula

ऐसा करने पर हमें इस व्यापार के लिए 146948 रुपए की NPV मिली।

जो negative है, जिसका मतलब है, आपको इस व्यापार से 15 % का रिटर्न नहीं मिलेगा।

इस वजह से आप इस व्यापार में अपने पैसे निवेश नहीं कर सकते है।

तो देखा आपने किस प्रकार हम बड़ी ही आसानी से किसी भी व्यापार के लिए NPV की गणना सकते है।

 

निष्कर्ष :


दोस्तों आज हमने Net Present Value यानी NPV के बारे में सीखा।

उम्मीद करता हु आपको यह अच्छे से समझ में आ गया होगा।

अब शेयर बाजारMutual Funds और निवेश से जुडी जानकारी सीधे अपने Email पर Free में पाए।

इसके लिए हमारे Free Weekly Newsletter को जल्दी से Subscribe कर ले।

धन्यवाद।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।