Rate this post
Post Office Time Deposit


डाक घर की टाइम डिपॉजिट (TD) क्या है ? इसमें कौन निवेश कर सकता है ? कितना ब्याज मिलता है?

इस तरह के सभी सवालो का जवाब आपको यही से मिलेगा। इसके लिए इस पोस्ट को आखिर तक पढ़ते रहे।

दोस्तों अगर आप अपना पैसा बहुत ही सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते है तो सबसे सुरक्षित जगह है पोस्ट ऑफिस या डाक घर।

इस लिए हमें अपने कुछ पैसे तो डाक घर में निवेश करने ही चाहिए।

Post Office Time Deposit क्या है ?

Post Office की Time Deposit बैंक की Fixed Deposit की तरह ही एक बहुत ही सुरक्षित निवेश की योजना है।

यह भी FD की तरह निश्चित समय अवधि के लिए होती है।

इसमें मिलने वाला ब्याज भी आपको पहले से ही पता चल जाता है, जो की पुरे निवेश के दौरान समान ही रहता है।

कितनी राशि से यह खाता खोला जा सकता है ?

इस खाते में आपको कम से कम 200 रुपए का निवेश करना पड़ेगा।

अधिकतम निवेश की राशि की कोई सिमा नहीं है। लेकिन निवेश की राशि 200 रुपए के गुणक में ही होनी चाहिए।

कितने समय के लिए निवेश कर सकते है ?

Post Office Time Deposit में आप 1 साल , 2 साल , 3 साल और 5 साल के लिए निवेश कर सकते है।

5 साल से ज़्यादा समय की टाइम डिपॉजिट उपलब्ध नहीं है।

ज्यादा समय के निवेश के लिए आपको अपनी टाइम डिपॉजिट को रिन्यू करवाना पड़ेगा।

जिन पोस्ट ऑफिस में CBS की सुविधा है उन बैंक में की गई टाइम डिपॉजिट पैसे न निकालने पर फिर से रिन्यू हो जाती है।

अगर आपने 2 साल की टाइम डिपॉजिट करवाई थी और 2 साल पुरे हो गई है तो वह फिर से 2 साल के लिए रिन्यू हो जाएगी।

लेकिन आप इस से पहले पैसा निकाल सकते है।

इस निवेश पर ब्याज कितना मिलेगा ?

अलग अलग अवधि की टाइम डिपॉजिट के लिए ब्याज दर अलग अलग है।

यह ब्याज दर

  • 1 साल की टाइम डिपॉजिट के लिए 7% है।
  • 2 साल की टाइम डिपॉजिट के लिए भी 7% है।
  • 3 साल की टाइम डिपॉजिट के लिए 7% है, और
  • 5 साल की टाइम डिपॉजिट के लिए सालाना ब्याज दर 7.8 % है।

 

Post Office Time Deposit का खाता कौन खुलवा सकता है ?

टाइम डिपॉजिट का खाता कोई भी भारतीय नागरिक खुलवा सकता है।

18 साल से कम के लोग भी इसमें खाता खुलवा सकते है।

10 साल या उस से बड़े होने पर वह अपना खाता खुद खुलवा और चला सकता है।

लेकिन 18 साल के होने के बाद अपने खाते को वयस्क खाते में बदलवाना होगा।

आप टाइम डिपॉजिट का Joint खाता भी खुलवा सकते है।

इस खाते के लिए दोनों खातेदार वयस्क ही होने चाहिए।

क्या में अपना सिंगल खाता जॉइन्ट खाते में बदलवा सकता हु ?

जी हा। आप अपना एकल खाता जॉइन्ट खाते में बदलवा सकते है।

और जॉइन्ट खाता भी एकल खाते में बदलवा सकते है।

टाइम डिपॉजिट का खाता कहा से खुलवा सकते है ?


यह टाइम डिपॉजिट खाता आप किसी भी डाक घर में जा कर खुलवा सकते है।

आप अपना खाता एक डाकघर से दूसरे डाकघर में भी ट्रांसफर करवा सकते है।

Post Office Time Deposit का खाता खुलवाने के लिए किन कागज़ो की जरुरत होगी ?


यह खाता खुलवाने के लिए टाइम डिपॉजिट ओपनिंग फॉर्म , Address Proof , ID Proof जैसे आधार कार्ड , पासपोर्ट , ड्राइविंग लाइसेंस तथा PAN कार्ड की एक नकल की जरुरत होगी।

अपने असल कागज़ात भी साथ में ले कर जाए।

अगर आपका PAN कार्ड नहीं है तो डिक्लेरेशन फॉर्म 60 या 61 की जरुरत होगी।

क्या में इसमें अपना नॉमिनी जोड़ सकता हु ?


जी हा। यह खाता खुलवाते समय ही आप अपना नॉमिनी जोड़ सकते है।

अगर आप चाहे तो यह नॉमिनी बाद में बदलवा भी सकते है।

मेच्योरिटी के पहले में अपने पैसे निकाल सकता हु ?


जी हा, आप मेच्योरिटी से पहले अपने पैसे निकाल सकते है।

लेकिन इस के लिए आपके यह खाते को कम से कम 6 महीने पुरे हो जाने चाहिए।

अगर आप निवेश के 6 महीने से एक साल के बिच के समय में अपने पैसे निकालते है तो आपको इस निवेश पर टाइम डिपॉजिट का नहीं बल्कि बचत खाते का ही ब्याज मिलेगा।

लेकिन अगर 1 साल के बाद अपने पैसे निकालते है, तो आपको टाइम डिपॉजिट में मिलने वाले ब्याज से 1 प्रतिशत कम ब्याज मिलेगा।

क्या इस योजना में निवेश पर कोई कर लाभ है ?

जी हा।

इस योजना में 5 साल की अवधि के लिए किए गए निवेश पर सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स छूट मिलती है।

लेकिन 1 साल ,2 साल और 3 साल के निवेश पर कोई टैक्स लाभ नहीं है।

क्या मुझे Post Office Time Deposit में निवेश करना चाहिए ?

अगर आप बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते है, तो कुछ पैसा आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में निवेश कर सकते है।

क्युकी पोस्ट ऑफिस की कोई भी योजना में निवेश किया गया पूरा पैसा उस पर मिला हुआ ब्याज 100 % सुरक्षित होता है।

जबकि बैंक में निवेश किए गए पैसो में से सिर्फ 1 लाख तक ही 100 % सुरक्षित होता है।
[इस जानकारी का स्त्रोत ]

यानि अगर आपके बचत खाते में 2 लाख रुपए है, और किसी वजह से वह बैंक दिवालिया हो जाती है तो आपको बैंक सिर्फ 1 लाख ही देगी।

और बाकि के 1 लाख रुपए का आपको नुकसान हो गया।

इस बात को ध्यान में रख कर ही निवेश करे।

उम्मीद करता हु दोस्तों की आपको Post Office Time Deposit के बारे में सब कुछ समझमे आ गया होगा।

यदि आपके इस के सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट में जरूर बताए।

में आपके प्रश्नो का उतर देनेका पूरा प्रयाश करूँगा।

यदि आपको यहाँ दी गई जानकारी पसंद आए हो तो इसे अपने Social Media में Share जरूर करे।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।