stock market crash in hindi
Rate this post

Stock Market Crash in Hindi


दोस्तों आपने कई बार Stock Market Crash के बारे में सुना होगा।



आज हम उसी Stock Market Crash के बारे में ही जानेंगे और जानेंगे की हम Stock Market Crash से लाभ कैसे उठा सकते है।


पहले जान लेते है की

 

Stock Market Crash होता क्या है ?


जब शेयर बाज़ार के ज्यादातर शेयर एक साथ बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा गिर जाते है, उस स्थिति को Stock Market Crash कहा जाता है।


ऐसी स्थिति में लोगो को लगने लगता है की शेयर बाज़ार तो खत्म हो गया।


इस वजह से ज्यादातर लोग अपने पास के शेयर ज्यादा गिरने के डर की वजह से बेचने लगते है।


जिस से शेयर बाज़ार में और भी ज्यादा गिरावट आती है।


यह स्थिति बहुत ऐसे लोगो के लिए बहुत भयानक साबित होती है, जिन्होंने कभी Stock Market Crash नहीं देखा हो।


लेकिन क्या आप जानते है की इस Stock Market Crash का लाभ भी उठाया जा सकता है।


आइए जानते है की ,

 

Stock Market Crash का लाभ कैसे उठाए ?


दूसरी तरह से देखा जाए तो Stock Market में आने वाले इस Crash को Stock Market में शेयर का sell भी कहा जा सकता है।


जैसे कपड़ो या अन्य कोई भी चीज़ो का sell लगने पर वह चीज़े भारी discount पर मिलती है।


कुछ ऐसा ही शेयर बाज़ार में भी Crash के वक्त होता है।


क्युकी उस वक्त ज्यादातर शेयर को कोई भी खरीदना नहीं चाहता इस लिए वह सभी बहुत ही कम दाम पर मिलते है।


जो एक तरह से भारी discount ही हुआ।


ज़रा सोचिए ऐसी स्थिति में अगर कोई व्यक्ति अपने लम्बे समय के निवेश के लिए शेयर खरीदेगा तो वह उसे कितने सस्ते मिलेंगे।


और जितना सस्ता शेयर उसे मिलेगा उतना ही उसका लाभ ज्यादा और जोखिम कम होगा।


यही शेयर बाजार के सबसे सफल निवेशक Warren Buffett ने कहा है।

“जब सब लोग बेच रहे हो तब खरीदो और जब सब लोग खरीद रहे हो तब बेचो “


में इसी तरीके से शेयर बाजार के क्रैश का लाभ उठाने की बात कर रहा हु।


हा लेकिन इस बात का  यह मतलब बिलकुल भी नहीं है, की आप बिना  सोचे समझे किसी भी शेयर में निवेश कर दे।


सही मतलब यह है की केवल आपने जिन शेयर का अच्छी तरह विश्लेषण कर के अलग रखा है, उनमे ही सस्ते दाम पर निवेश करना चाहिए।


वो ऐसे ही शेयर होने चाहिए जो केवल Crash की भयानक स्थिति के डर की वजह से ही गिर रहे हो ना की अपनी किसी वजह से।


और इस वक्त अपना केवल वही पैसा निवेश करे जिसकी जरुरत आपको कम से कम अगले 5 साल तक न हो।


इसके अलावा आप जिस भी कंपनी में निवेश करना चाहते हो उस में एक साथ निवेश न करे।


बल्कि छोटी छोटी राशि में निवेश करे जिस से आपकी खरीद के बाद और ज्यादा गिरने पर भी आप और ज्यादा खरीद सके।


और आप को शेयर के ज्यादा गिरने का भी लाभ मिल सके।


इस तरीके से निवेश करने के लाभ और नुकसान है जो इस प्रकार है :

 

लाभ :

  • Crash के वक्त निवेश करने से आपको बहुत सस्ते दाम पर अच्छे शेयर मिलते है।
  • सस्ते दाम पर शेयर मिलने की वजह से निवेश का जोखिम कम और लाभ बढ़ जाता है।

नुकसान :

  • बिना किसी विश्लेषण के शेयर खरीदेंगे तो बहुत बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
  • इस वक्त शेयर बाज़ार की बहुत ही बुरी हालत को देखकर निवेश करना बहुत मुश्किल होता है।
  • निवेश के बाद कुछ समय तक आपको नुकसान भी देखना पड़ सकता है।

निष्कर्ष :


तो दोस्तों आज हमने Stock Market Crash के बारे में जाना।


और जाना की हम उसका लाभ कैसे उठा सकते है।


उम्मीद करता हु आपके लिए यह जानकारी उपयोगी साबित होगी।


शेयर बाज़ार,  म्यूच्यूअल फंडस और अन्य निवेश के बारे में ऐसी ही जानकारी सीधे अपने Email पर free में पाए।


इसके लिए हमारे Free Weekly Newsletter को तुरंत ही Subscribe कर ले।


Note : इस तरीके से निवेश तभी करना चाहिए जब आपने बहुत गंभीर विश्लेषण कर के अच्छी कंपनियां खोज कर रखी हो।


और आपको भरोसा हो की वह कंपनियां भविष्य में अच्छा ही करेंगी।


सिर्फ शेयर के नाम देखकर निवेश नहीं करना चाहिए।


धन्यवाद।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।