tata-steel-longe-products-debt-news-hindi

Hindenburg Group ने पेश किए गए report मे एक बात की तो हम पुष्टि कर सकते है की Adani Group पर कर्ज़ बहुत ज्यादा है। जो की मुसीबत साबित हो सकता है। लेकिन limit से ज्यादा कर्ज़ तो किसी के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकता है। Adani के बारे मे तो अब सबको जानकारी मिल चुकी है लेकिन क्या आप जानते है, सिर्फ Adani की ही नहीं Tata Group की भी 2 कंपनियाँ बड़े कर्ज़ मे डूबी हुई है?

जी हा Tata Group की यह 2 कंपनियाँ बड़े कर्ज़ मे डूबी हुई है। जिसमे से 1 कंपनी तो अभी नुकसान मे ही चल रही है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है यह 2 कंपनियाँ?

यहा पढे : Adani के अलावा इस कंपनी के शेयर भी गिरे 1 दिन मे 13%, क्या इसकी भी हालत है नाजुक ?

1) Tata Steel Long Products Ltd :

आपने Tata Sponge Iron Ltd का नाम तो सुना ही होगा। अभी इसका नाम Tata Steel Long Products Ltd हो गया है। अगर Tata Steel Long Products Ltd के नतीजो की बात करे तो हाल ही मे पेश किए गए नतीजो मे कंपनी को 237 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जो की इस से पहले की 2 तिमाही मे भी नुकसान ही था। मतलब पिछली 3 तिमाही से कंपनी नुकसान कर रही है।

साथ ही अभी Tata Steel Long Products Ltd कंपनी पर 14114 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जबकि कंपनी के पास Reserves के रूप मे 2442 करोड़ रुपए ही है। साथ ही शेयर केपिटल के रूप मे 45 करोड़ रुपए है। मतलब की अभी कंपनी के पास खुद के 1 रुपए के सामने 5.68 रुपए कर्ज़ के है। जो की एक बड़ा कर्ज़ कहा जा सकता है। हालांकि इतना बड़ा कर्ज़ कुछ टाइम पहले ही लिया गया है। लेकिन कर्ज़ तो कर्ज़ है।

2) Tata Communication :

इस लिस्ट मे Tata की दूसरी कंपनी है Tata Communications Ltd. हालांकि अभी Tata Communications Ltd ने पेश किए गए नतीजो के मुताबिक कंपनी को करीब 395 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जिस से कंपनी मुनाफा तो कमा रही है।

यहा पढे : 2 साल के बाद मुनाफे मे आयी Tata की यह दमदार कंपनी, गिरते बाज़ार मे शेयर भागा 6%, इन Experts ने दी Buy की Rating

लेकिन अगर कर्ज़ की बात करे तो अभी कंपनी पर करीब 8840 करोड़ रुपए का कर्ज़ है। जबकि कंपनी के पास reserves के रूप मे 622 करोड़ रुपए है और शेयर केपिटल के रूप मे 285 करोड़ रुपए है। मतलब की अभी Tata Communications Ltd के पास खुद के 1 रुपए के सामने 9.74 रुपए कर्ज़ के है। जो की अच्छी आर्थिक स्थिति का उदाहरण तो बिलकुल भी नहीं है। हालांकि हम यहा किसी पर कोई भी इल्ज़ाम नहीं लगा रहे है, हमने तो सिर्फ जो सच्चाई है उसकी जानकारी दी है।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।