Time value of Money in Hindi
3.1/5 - (16 votes)

Time Value of Money in Hindi

दोस्तों अगर आपको कोई आज 20 हजार रुपए दे या फिर 1 साल बाद 20 हजार रुपए दे तो आप कब 20 हज़ार रुपए लेंगे?

आज ही 20 हजार रुपए लेंगे ना ?

ज़्यादातर लोग आज ही मांगेंगे।

लेकिन ऐसा क्यु है आप जानते है ?

आप कहेंगे की शायद 1 साल बाद देने वाले का मन बदल जाए और वह न दे तो।

ज़्यादातर लोग ऐसा ही सोचते है। और ये कुछ हद तक सही भी है। लेकिन इसके पीछे एक बड़ा कारण भी है।

और उसी कारण को हम आज Time Value of Money में समझेंगे।

Time Value of Money क्या है ?

आपने कई बार अपने पैसो को कही जगह पर निवेश किया होगा और उसके बदले में आपको कुछ ब्याज भी मिला होगा।

यानी निवेश से पहले आपके पास जितनी राशि थी वह निवेश ख़त्म होने पर उस से ज्यादा राशि होगी।

उदाहरण के तौर पर अगर आपने 1 लाख रुपए 7 % के दर से 1 साल के लिए Fixed Deposit में निवेश किए होते तो आपको मिलने वाली राशि

कुल राशि = मूल राशि + ब्याज़ = 1 लाख + 7 हज़ार = 107000 होगी।

अब यही राशि अगर आप 1 साल के बजाए 2 साल के लिए निवेश करते तो आपको मिलने वाली कुल राशि 114000 रुपए होती।

यानी जितने ज्यादा समय के लिए हम पैसो को निवेश करते है, वैसे ही हमारी निवेश की गई राशि बढ़ रही है।

मतलब हमारे निवेश किए गए पैसो का मूल्य बढ़ रहा है।

इस पर से हम यह कह सकते है की पैसो का मूल्य समय पर भी आधारित है या पैसो में कुछ समय का मूल्य भी सामिल है।

इसी को Time Value of Money कहते है।

ऊपर दिए गए Equation को Time Value of Money के सन्दर्भ में कुछ इस प्रकार लिख सकते है।
Time Value of Money
यहाँ पर Future Value यानी निवेश की अवधि ख़त्म होने पर मिलने वाली राशि।

Present Value यानी निवेश की गई मूल राशि,

Interest Rate = ब्याज (प्रतिशत में) और N का मतलब है निवेश किए हुए साल की संख्या।

अगर 1 साल निवेश किया हो तो N = 1 होगा।

यानी ऊपर दिए गए Equation की मदद से हम निवेश से भविष्य में मिलने वाली राशि खोज सकते है।

और साथ ही साथ अगर हमें भविष्य में मिलने वाली राशि, निवेश के साल और ब्याज पता हो तो हम निवेश की गई राशि निचे के Equation पर से खोज सकते है।
Time Value of Money

Time Value of Money का उपयोग क्या है ?

इस Time Value of Money के Equation का उपयोग हम आगे आने वाले दिनों में Stock Valuation के तरीको में करेंगे।

इसी से हमें पता लगेगा की हमें किस दाम में वह शेयर आज खरीदना चाहिए।

और अब तो आपको यह सवाल का जवाब भी मिल गया होगा की हमें अगर आज 20 हजार रुपए दे या फिर 1 साल बाद 20 हजार दे तो क्यु हम आज ही 20 हजार रुपए लेंगे।

क्युकी आज ही मिले हुए 20 हजार को हम कही पर निवेश करेंगे तो 1 साल बाद हमें 20 हजार के साथ कुछ ब्याज भी मिलेगा।

जबकी 1 साल बाद के विकल्प में तो हमें सिर्फ 20 हज़ार ही मिलते।

निष्कर्ष :

तो दोस्तों आज हमने जाना की Time Value of Money क्या है ?

और जाना की Time Value of Money का उपयोग क्या है?

उम्मीद करता हु उस पर से आपको Time Value of Money समझमे आ गया होगा।

अगर न समझमे आया हो तो निचे Comment में या फिर हमारे Email पर हमें संपर्क कर सकते है।

क्युकी यह समझमे आएगा तभी आप Stock Valuation के तरीके सिख सकते है।

अब शेयर बाजारMutual Funds और निवेश से जुडी जानकारी सीधे अपने Email पर Free में पाए।

इसके लिए हमारे Free Weekly Newsletter को जल्दी से Subscribe कर ले।

धन्यवाद।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।