top up sip kya hai
Rate this post

TOP UP SIP  क्या है ?

आज हम जानेंगे की ‘TOP UP SIP क्या होता है ? TOP UP SIP क्यु करे ?

अक्सर हमारी इनकम जब बढ़ जाती है।

जैसे की हमें सैलेरी में बढ़त मिलती है, तब हमें यह विचार आता है की हमें और ज़्यादा पैसे निवेश करने चाहिए।

तब या तो हम एक दूसरी SIP शुरू करते है , या फिर हम उस राशि को कही और निवेश करते है।

लेकिन, क्या आप ये जानते है की आप उस बढ़ी हुई राशि का प्रयोग करके अपने म्यूच्यूअल फंड में चालू SIP से ज्यादा रिटर्न कमा सकते है ? यह TOP UP SIP से हो सकता है।

 

TOP UP SIP क्या होती है ?

530063398 bf5d1f3181 z
TOP UP SIP म्यूच्यूअल फंड्स में मिलने वाली एक सुविधा है।

जिससे की आप अपनी चालू SIP में निश्चित समय में बढ़ोतरी कर सकते है।

यह बढ़ोतरी या तो SIP की राशि की कुछ प्रतिशत हो सकती है या फिर कोई निश्चित राशि हो सकती है।

जैसे की अगर आप अभी किसी म्यूच्यूअल फंड्स में प्रति माह 5000 रूपए निवेश करते है, अगर आप चाहे तो उस राशि को हर एक साल में 10 प्रतिशत बढ़ा सकते है।

जिससे दुसरे साल से आप की निवेश की राशि 10 प्रतिशत बढ़ कर प्रति माह 5500 हो जाएगी।

इसी तरह SIP की राशि बढ़ती रहेगी।

यह सुविधा लगभग सभी म्यूच्यूअल फंड्स हाउस देते है।

लेकिन उनके कुछ अलग नियम हो सकते है। जैसे की SBI म्यूच्यूअल फंड 500 रूपए के अनुपात में ही SIP में बढ़ोतरी करने की सुविधा देता है।

 

TOP-UP SIP के फायदे :

 
  • अपनी चालू SIP में TOP-UP करने का सबसे बड़ा फायदा यह है की आप बिना TOP-UP किए मिलने वाली राशि से बहोत ज्यादा राशि उतने ही समय में प्राप्त कर सकते है।
  • इस सुविधा से हम अपने वित्तीय लक्ष्य को जल्दी ही पूरा कर सकते है।
  • अगर आपने 15 साल बाद 25 लाख जमा करने के लिए SIP शुरू की है, तो आप इस सुविधा की मदद से आप अपने वित्तीय लक्ष्य की 25 लाख की राशि 15 साल के पहले ही हासिल कर सकते है।
  • इस सुविधा का तीसरा फायदा यह है की आपके निवेश के समय में महंगाई अनुमान से ज़्यादा भी रहती है तो भी आपको निवेश के अंत में अच्छी खासी राशि मिलती है।

 

TOP UP SIP के नुकसान :


इस सुविधा का सबसे बड़ा नुकसान यह है की ज़्यादातर म्यूच्यूअल फंड्स एक बार TOP UP की राशि तय करने के बाद उसे बदलने की अनुमती नहीं देते है।

यदि आपको यह राशि बदलनी है तो आपको वह SIP को Cancel करके नई SIP शुरू करनी पड़ेगी। इस लिए TOP UP हमेशा सोच समझ कर ही निश्चित करे।

उम्मीद करता हु की आपभी इस TOP UP की सुविधा का फायदा उठाएंगे।

दोस्तों यदि हमारी ये जानकारी से आपने कुछ अच्छा सीखा होतो हमारे Facebook page SIP TO LUMP SUM को Like करना ना भूले।

 

Credits :

 

Photo of Coin in hand is by Jeff Milner. Used with permission.
 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।