concor share price target 2022

दोस्तो ज़्यादातर अच्छा मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनियाँ हर साल अपने निवेशको को अच्छा dividend देती है। जिस से बहुत से निवेशक dividend लेने के लिए भी इन कंपनियो के शेयर मे निवेश करते है, जो की बुरी बात नहीं है। आज हम आपको एक एसी सरकारी कंपनी के बारे मे जानकारी देने वाले है जो की जल्द ही अपने निवेशको को 150% dividend देने वाली है। तो चलिए जान लेते है कौनसी है वह सरकारी कंपनी ?

 

जल्द ही 150% dividend देगी यह सरकारी कंपनी :

जो कंपनी जल्द ही अपने निवेशको को 150% dividend देने वाली है और बहुत अच्छी सरकारी कंपनी है उस कंपनी का नाम है Bharat Electronics Limited. कुछ टाइम पहले ही Bharat Electronics Limited के द्वारा अपने निवेशको को 150% dividend देने का ऐलान किया गया है। अभी Bharat Electronics Limited के शेयर की face value 1 रुपए चल रही है। मतलब की निवेशको को कंपनी करीब 1.5 रुपए प्रति शेयर का dividend देने वाली है।

यहा पढे : बड़ी गिरावट के बाद Zomato का शेयर दे सकता है 75% मुनाफा, Experts ने कहा खरीदो।

कंपनी ने record date के रूप मे 10 august 2022 के दीन को चुना है। मतलब की जिन जिन निवेशको के पास 10 august 2022 के दिन कंपनी के शेयर उनके demat account मे होंगे सिर्फ उनही निवेशको को कंपनी 1.5 रुपए प्रति शेयर का dividend देगी। अगर आपको भी इस सरकारी कंपनी से 1.5 रुपए प्रति शेयर का dividend चाहिए तो आपके demat account मे 10 अगस्त के दिन इस कंपनी के शेयर होने चाहिए। इसके लिए अगर आपको शेयर खरीदने है तो आपको 10 august से 2 कारोबारी दिन पहले ही खरीदने पड़ेंगे तभी आपके demat account मे इस कंपनी के शेयर 10 august के दिन होंगे।

 

 30 गुना हुआ कंपनी का मुनाफा :

जी हा दोस्तो हाल ही मे Bharat Electronics Limited ने अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे कंपनी को करीब 366 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 12 करोड़ रुपए का था। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 30 गुना हुआ है। यदि कंपनी की आय के बारे मे बात की जाए तो कंपनी की आय इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 3141 करोड़ रुपए की रही। जो की पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही मे करीब 1649 करोड़ रुपए की थी। मतलब की साल दर साल के हिसाब से कंपनी की आय करीब करीब दुगनी हो चुकी है।

तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बात करे तो वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे कंपनी का मुनाफा करीब 1154 करोड़ रुपए का था। जो की इस तिमाही मतलब की वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मे करीब 366 करोड़ रुपए का रहा है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी का मुनाफा करीब 65% से कम हुआ है। अगर कंपनी की आय के बारे मे बात करे तो कंपनी की आय वित्तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही मे करीब 6340 करोड़ रुपए की थी। जो की इस तिमाही मे करीब 3141 करोड़ रुपए की हो चुकी है। मतलब की तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनी की आय करीब करीब आधी से भी कम हो चुकी है।

यहा पढे : Adani की यह 4 कंपनी ने निवेशको को कर दिया है मालामाल, 1 साल मे 200% का रिटर्न।

मतलब की Bharat Electronics Limited के इस बार के नतीजे साल दर साल के हिसाब से तो बहुत बढ़िया रहे है लेकिन तिमाही दर तिमाही के हिसाब से बहुत कमजोर रहे है।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो Bharat Electronics Limited है वह सरकारी कंपनी जिसका मुनाफा करीब 30 गुना हुआ है और उसने अपने निवेशको को करीब 150% dividend देने का ऐलान किया है। जिसमे अगर आप चाहे तो निवेश कर के अच्छा पैसा कमा सकते है। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

Note : यहाँ पर लिए गए किसी भी शेयर के नाम सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए ही है। हम किसी भी कंपनी मे निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे है। 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।