startup ipos news hindi

दोस्तो आज हम आपको 5 एसी Startup कंपनी के बारे मे बताने जा रहे है, जो की भारतीय बाज़ार मे list हो चुकी है। इनमे से कुछ ने निवेशको को तगड़ा पैसा बनाकर दिया है, जबकी कुछ ने निवेशको की नैया डुबो दी है। तो चलिए जानते है की कौन से है वह Startup के IPOs.

5 Startup IPOs कुछ ने डुबोई नैया तो कुछ ने दिया तगड़ा रिटर्न :

 

1) Naykaa  :

 

यह एक कोसमेटिक कंपनी है, जो की ऑनलाइन कोसमेटिक बेचती है। इसका IPO कोस्मेटिक कंपनी का सबसे बड़ा IPO था। इस IPO को बम्पर सब्स्क्रिप्शन मिला था और साथ ही Listing के दिन भी इसने 89% ऊपर का level देकर निवेशको को 89% का रिटर्न दे दिया था।

 

AVvXsEgsmu aN4lPT etJkWsPZJ kv8TKGkD4zInDCq5C5 mshXZ1tOoS39BQuNabrl cDypgafxu12wdvsymCmGXmp8lyetg4frzYiNOpinTdB9gTBWlNxtoIvlssStiNFVQWX3Jm1lCzd3evsVUe0xLr4yhqzWkASR54uSi8DNQCjb9 hRb 8pJd9k3oNi=s320 rw
FSN E-Commerce के नाम की इस कंपनी ने बाज़ार से करीब 4721 करोड़ रुपए शेयर बेचकर जुटाए थे। इसके साथ ही इस कंपनी की Founder Falguni Nayar की net worth 6.5 बिलियन डॉलर कर दी थी।

 

2) Zomato :

 

Food Delivery company Zomato वह उस तरह का पहला Startup था जो लिस्ट होने जा रहा था। IPO का Price Band 72 से 76 रूपए रखा गया था। 3 दिन के अंदर वह करीब 40 गुना से ज्यादा Subscribe हुआ था। Loss making कंपनी होने के कारण लोगो को इतना ज्यादा भरोसा नहीं था।

AVvXsEg7Cw8tUKiaJs UDxLZfRgCa6Dv3OEvoEa27yRtFmF4bn2IMmJ0tFXQ4 XULHX RNv9qd57Ux3RuW6HiaiWeowZUFKM01M5yl6yhrOMczMdF683KOTILZZQXJiPPn40IJzn r1twSTBwBKJtj0ABuz7Zlp2YXBV4ALKsvv5Uac5U0Walc4qzKKB1uRH=s16000 rw

मगर फिर भी listing के दिन 51.3 % ऊपर यानी की करीब 115 रुपए पर List हुआ था साथ ही 81% के लेवल मतलब की 138 रुपए का High बनाकर करीब 125 रूपए पर Close हुआ था।

जो की एक बहुत ही Unexpected Move था।

 

3) Policy Bazar :

 

यह भारत की सबसे बड़ी Online Insurance खरीदने की सुविधा देने वाली कंपनी है। हालाँकि यह एक Loss Making कंपनी है, लेकिन Insurance मे लोगो की रुचि बढ़ते और साथ ही Online Insurance की Facility देने की वजह से इसके IPO को भी 16 गुना तक का सबस्क्रिप्शन मिला था।

जायदातर लोगो का यही मानना था की इस IPO मे Negative मे Listing होगी लेकिन Listing के दिन यह शेयर करीब 17 % ऊपर खुला और Listing के कुछ दिनो मे ही 50% तक का रिटर्न भी दे दिया था।

 

4) Car Trade Tech :

 

Car Trade का IPO Retail Category मे करीब 20 गुना Subscribe हुआ था। और बहुत से लोगो को अनुमान था की इसमे अच्छा खासा Listing Gain मिल जाएगा।

AVvXsEhEGGdwtf kl8y6TMuEsCNxgRiHg9NbUeyjz6zAKw7Zm5jzcqh APtG76XAJN40OAko2t8ek00CcoSWPNxMFpPWlRCrCRnZMkMvqwW8w9LgFQ9LO5TujIXgHeK6TWdIMBoXs5h11Nb80Hhbw4LTrVbiWw29nCgb7hXYHyqssJrj6SEKBLAUq 2WISWc=s16000 rw

मगर Listing के दिन Car Trade का शेयर करीब 1% के Discount मे खुला था। और उसके बाद से आज तक करीब 60% से ज्यादा गिर चुका है। इस तरह इस IPO ने निवेशको को बहुत ही नुकसान दिया है।

 

5) Paytm :

 

Paytm या One 97 Communication का IPO बहुत बड़ा IPO था लेकिन कंपनी Loss मे होने की वजह से और कब कंपनी मुनाफे मे आएगी इसका कोई भी अनुमान न होने की वजह से इसका IPO सिर्फ 1.89 गुना ही Subscribe हुआ था।

AVvXsEge lwAf yvdbVc7xDrsEgaVOqDDnX1lBCqOwEo8a4p6fpR2zs8i9nXQs01BCOwBDQwfdgnOyk f3QDubT3KkMNxcpibKipGpEdP8kTgHthZSHIhLYKV1FdT4lo9hoQCUvqVEVK T UJdZUT31JIGZFLYfefhKbfy0hKh1U3iGNuHt5bdLxye5p89hv=w400 h266 rw

लोगो का अनुमान ठीक साबित हुआ भी। Listing के दिन IPO के Price band 2080 से 2150 रुपए प्रति शेयर के सामने Paytm का शेयर करीब 9% Discount मे खुला और इतना ही नहीं बाज़ार के साथ Listing के दिन ही करीब 27% Down हो कर बंध हुआ।

उसके बाद से Paytm के शेयर की नीचे की side की journey चालू ही है। अब निवेशक कैसे और किस दिन उसमे से निकले उसका मौका ढूँढने की फिराक मे है।

 

निष्कर्ष :

 

दोस्तो Startup एसी कंपनियाँ होती है, जो कम से कम 5 साल से ज्यादा चल गई और वह भी Profit के साथ तब उसके Successful होने के chance बहुत बढ़िया होते है, लेकिन अगर ऐसा नही हो पाया तो इन कंपनियो मे आपको बहुत बड़ा नुकसान भी हो सकता है। तो इस लिए कोई भी Startup मे निवेश करने से पहले यह एक चीज़ जरूर ध्याद मे रखे।

 

धन्यवाद ।

 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।