indigo share price today

Indigo Paints का IPO 20 से 22 जनवरी तक खुला था। जो इस साल का दूसरा IPO था। इन तीन दिनो मे Indigo Paints का IPO करीब 117 गुना Subscribe हुआ था। और आज यानी 2 फरवरी 2021 को उसके शेयर की NSE और BSE मे लिस्टिंग होने वाली थी। जो बहुत ही धमाकेदार listing साबित हुई है।

75 % ऊपर खुला Indigo Paints का शेयर :

 

आज यानी listing के दिन Indigo Paints का शेयर Pre-Open मे ₹2607.50 पर यानी अपने IPO के दाम ₹1490 से करीब ₹1110 रुपए ऊपर खुला। जो की शानदार 75 % का प्रीमियम होता है। खुलने के साथ ही Indigo Paint के शेयर का Price ₹2747 तक गया था ।

 

लेकिन फिर कुछ ही मिनिटो मे मुनाफा वसूली के कारण करीब ₹2436 तक नीचे आ गया था।

 

करीब 2 घंटे रहा इस range मे :

 

₹2436 का Low बनाने के बाद Indigo Paints का शेयर करीब 2 घंटे यानी 12 बजे तक ₹2436 से ₹2565 की range मे ही रहा। लेकिन फिर 12 बजे के बाद फिर से बढ़ना शुरू कर दिया।

 

इस समय लगा Upper circuit :

 

12 बजे के बाद बढ़ना शुरू करने के बाद करीब दोपहर 1:20 बजे Indigo Paints के शेयर करीब ₹3129 पर करीब 110 % ऊपर मे upper circuit लग गई। जिसके बाद करीब 2 बजकर 40 मिनट तक उसमे upper circuit ही लगा रहा लेकिन उसके बाद थोड़ी मुनाफा वसूली के कारण अपने High से Indigo Paints का शेयर करीब ₹2931 तक फिसला था।

 

इस Price पर close हुआ Indigo Paints का शेयर :

 

एक बाद upper circuit खुल जाने के बाद करीब 3:00 बजे फिर से Indigo Paints के शेयर मे upper circuit लग गई। और आखिर मे मार्केट के साथ वह ₹3129 पर ही यानी अपने IPO के दाम से करीब 110% बढ़कर ही  बंध हुआ।

 

इस तरह साल 2021 के दूसरे IPO ने उस के निवेशको को धमाकेदार रिटर्न दिया है। जिन लोगो को Indigo Paints के शेयर आए होंगे उनको तो करीब 10 से 12 दिन मे करीब 110 % का मुनाफा मिल गया है।

 

अब देखना यह है की आगे आने वाले दिनो मे Indigo Paints का शेयर अपने निवेशको को और कितना रिटर्न देगा।

 

क्या आपको मिले थे Indigo Paints के शेयर ? हमे comment मे जरूर बताए।

 

धन्यवाद।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।