stove craft ipo details hindi
Stove Kraft Limited का IPO कल यानी 25 जनवरी से खुल रहा है, यह IPO 25 से 28 जनवरी तक खुला रहेगा।अभी चल रही स्टॉक मार्केट की शानदार तेज़ी के चलते ज्यादातर कंपनी के IPO को शानदार आवेदन मिल रहा है। 
logo%2B%25281%2529

 

लेकिन शेयर बाजार में किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उसके बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इसी लिए आज हम Stove Kraft Limited के बारे में कुछ ऐसी बाते जानेंगे जो की उसमे निवेश करने वाले हर एक निवेशक को जाननी चाहिए। तो चलिए जान लेती है, ऐसी ही कुछ बहुत जरुरी बातो को।

 

सबसे पहले जानते है की कंपनी क्या करती है ?

 

Stove Kraft Limited भारत की बड़ी किचन अपलायन्सिज सप्लायर है। जो  की साल  1999 मे एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप मे शुरू हुई थी। फिर साल 2018 में Stove Kraft Limited के रूप में बदला गया था।

stove craft ipo review brand names

कंपनी तीन अलग अलग ब्रांड Pigeon, Gilma और Black + Decker के अंतर्गत अलग अलग तरह के किचन में काम आने वाले प्रोडक्ट्स बेचती है।

यह है वो ख़ास बाते :

 

1) Pigeon Trademark Case :

जैसे हमने जाना Stove Kraft Limited कंपनी कुल तीन ब्रांड के अंतर्गत अपने प्रोडक्ट्स बेचती है, लेकिन इन में से उसकी कुल आय क वित्त वर्ष 2020 में 86.20% वित्त वर्ष 2019 में 81.24% और वित्त वर्ष 2018 में 86.29% हिस्सा सिर्फ Pigeon ब्रांड के प्रोडक्ट्स से आता है।

 

इस ब्रांड के Trademark से प्रोडक्ट बनाकर बेचने के सिलसिले में कंपनी की असोसिएट कंपनी के साथ विवादित केस चल रहा है। अगर किसी कारण कंपनी अपनी Pigeon ब्रांड को सुरक्षित नही कर पाई तो इसका बहुत बड़ा नुकसान कंपनी  के व्यापार में हो सकता है।

 

यह एक सबसे बड़ा जोखिम हो सकता है।

 

2) Criminal Case against Promoter:

 

दूसरी सबसे खास बात जो Stove Kraft limited के निवेशकों को होना चाहिए वह यह है कि कंपनी के प्रमोटर पर कुल 7 केस हो चुके है, जिसमे से 4 क्रिमिनल केस है, 1 सिविल केस और 2 statutory and regulatory authorities के द्वारा लिए गए एक्शन सामिल है।

 

यह दूसरा सबसे बड़ा जोखिम है।

 

3) Criminal Case against Company :

 

जैसे कंपनी के प्रमोटर पैट क्रिमिनल केस चल रहे है, उसी तरह कंपनी खुद और उसके डायरेक्टर पर भी केस चल रहे है।

कंपनी पर कुल 34 केस है, जिसमे से 1 क्रिमिनल केस , 1 सिविल केस है जिसमे 0.8 करोड़ रुपए इन्वॉल्व है , 11 टैक्स के संबंधित है , जिसमे करीब 9.5 करोड़ रुपए इन्वॉल्व है और कुल 21 Statutory and regulatory authorities के द्वारा लिए गए एक्शन सामिल है, जिसमे कुल 5.64 करोड़ रुपए इन्वॉल्व है।

इस तरह कंपनी के प्रोमोटर के साथ कंपनी पर भी कुछ केस चल रहे है और खासकर टैक्स के संबंधित में चल रहे है यह बहुत बड़ा जोखिम साबित हो सकता है।

 

4) Land is not converted to Non- Agricultural Land :

 

अगली खास बात यह है की कंपनी की दो मेन्युफेक्चरिंग फेसिलिटीज है एक बेंगलुरु कर्नाटक में और बड्डी हिमाचल प्रदेश मे।

 

इनमे से बेंगलुरु में कुल 46 एकर और 5 गुंठा में से करीब 0.30% यानी करीब 5 गुंठा जमीन को एग्रीकल्चरल में से नॉन एग्रीकल्चरल जमीन में परिवर्तित नही करवाया गया है।

 

साथ ही करीब 1.8% यानी कुल 31 गुंठा जमीन कंपनी के पास है लेकिन वह अभी तक कंपनी के नाम पर अभी रजिस्टर करवानी बाकी है।

 

कंपनी की जमीन में से कुल 2.78% यानी करीब 1 एकर 5 गुंठा जमीन के एग्रिकलचरिस्ट होने का कंपनी के प्रोमोटर राजेन्द्र गांधी से सबूत कनकपुरा के तहसीलदार के द्वारा मांगा गया था।

 

हालांकी 13 मार्च 2020 में रमणनगर के सब डिविज़नल मेजिस्ट्रेट के द्वारा पास किए गए ऑर्डर के बाद यह सबूत मांगने की नोटिस को खारिज़ किया गया है, और अब इस बारे में प्रोमोटर को कुछ भी करने की जरूरत नही है।

 

लेकिन इसके बारे में भी Stove Kraft Limited के निवेशकों को जरूर पता होना चाहिए।

 

5) Most revenue from southern India :

 

अगली खास बात यह है की कंपनी का ज्यादातर व्यापार भारत के साऊथ रिज़ियन में से आता है, ऐसे में कंपनी को बाकी के हिस्से में व्यापार बढ़ाने के लिए कुछ समस्याएं हो सकती है।

 

6) Promotor’s Personal Guarantee :

 

कंपनी के प्रोमोटर्स के द्वारा कंपनी के लिए अलग अलग जगहों से लिए गए कर्ज़ के संबंध में पर्सनल गेरेन्टी दी गई है।

 

यह बात भी कंपनी में निवेश करने की इच्छा रखने वाले निवेशकों को जरूर पता होनी चाहिए।

 

तो यह कुल 6 बाते ऐसी है, जो कि Stove Kraft IPO में निवेश करने वाले निवेशकों को जरूर पता होनी चाहिए।

 

उम्मीद करता हु आप Stove Kraft limited के IPO में निवेश करने से पहले इन बातों का खास ध्यान रखेंगे।

 

Note : इस IPO में दी गई जानकारी Stove Kraft Limited के RHP (Red Hearing Prospectous) में से ली गई है। 

 

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करे।
धन्यवाद।

 

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।