Multibagger share kya hai?

जी हा अपने सही पढ़ा है। एक एसा शेयर है, जिसने अपने निवेशको को 1 साल मे बल्ले बल्ले करवा दी है। क्यूकी उसने पिछले सिर्फ 1 साल मे निवेशको को 1.22 लाख के 1.5 करोड़ रुपए कर के करोड़पति बना दिया है। तो चलिए जानते है कौनसा है वह शेयर जिसने निवेशको को 1 साल मे करोड़पति बना दिया है।

 

इस शेयर ने 1 साल मे बना दिया करोड़पति :

EKI Energy Services Ltd का शेयर है वह शेयर जिसने अपने निवेशको को पिछले 1 साल मे 1.22 करोड़ रुपए के 1.5 करोड़ रुपए बना कर उनको 1 साल मे ही करोड़पति बना दिया है।

 

1 साल पहले आया था EKI Energy Services Ltd IPO :

दरसल EKI Energy Services Ltd IPO एक SME IPO था, जो की अप्रेल 2021 मे आया था। उस दिन से लेकर EKI Energy Services Ltd के शेयर ने अपने निवेशको को करीब 11500 % का रिटर्न दिया है। SME IPO होने की वजह से इसके बारे मे ज्यादा लोगो को शायद मालूम नहीं होगा। क्यूकी SME IPO मे कम से कम 1 से 1.5 लाख का निवेश करना होता है, जिसकी वजह से एसे IPO मे बहुत कम सामान्य निवेशक निवेश करते है।

 

इस Price पर आया था EKI Energy Services Ltd IPO :

EKI Energy Services Ltd IPO 24 मार्च के दिन खुला था और इसके लिए 1 Lot मे 1200 शेयर थे। इसका Price Band 100 से 102 रुपए था। मतलब की निवेशको को 1 Lot का आवेदन करने के लिए 122400 रुपए का निवेश करना था। EKI Energy Services Ltd IPO के शेयर की Listing अप्रेल 2021 मे हुई थी।

 

Listing पर ही दे दिया था 37 % का रिटर्न :

EKI Energy Services Ltd IPO की Listing अप्रेल 2021 मे हुई थी और IPO के Price 102 रुपए के मुक़ाबले मे Listing के दिन इसका शेयर 140 रुपए पर ही खुला था। मतलब की इसके शेयर ने 37% का Listing gain दिया था। 122400 रुपए के निवेश मे 45600 रुपए का मुनाफा दे दिया था।

इसके अलावा Listing के दिन ही इस शेयर ने बंद होते समय 160 रुपए पर बंद हुआ था। मतलब Listing के दिन अगर किसी ने बेचने के  रखा होता तो उसको Listing के दिन ही 56% से ज्यादा का रिटर्न मिला होता। मतलब 122400 रुपए के निवेश पर 69600  रुपए का मुनाफा मिल चुका होता।

 

पिछले 1 साल मे बना दिया है करोड़पती :

जैसे की हमने बताया की EKI Energy Services Ltd IPO करीब 100 से 102 रुपए पर आया था। मतलब की जिन जिन लोगो को शेयर का allotment मिला होगा, उनको 102 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 1200 शेयर मिले होंगे। अगर किसी निवेशक IPO मे खरीदे हुए शेयर आज के दिन तक रखे होते तो आज उनके 122400 रुपए के निवेश की किमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए होती।

जी हा 1 करोड़ 10 लाख रुपए होती। मतलब अभी जिन लोगो के पास EKI Energy Services Ltd IPO मे allotment मिले हुए शेयर है, वह लोग अब करोड़पती बन चुके है।

क्यूकी IPO के price 102 रुपए प्रति शेयर के मुक़ाबले EKI Energy Services Ltd के एक शेयर का दाम शुक्रवार के दिन 9266 (नों हजार दोसों छासठ)  रुपए था। मतलब निवेशको को शुक्रवार के दिन तक EKI Energy Services Ltd के एक शेयर पर 9166 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा हो रहा था।

जैसे पहले बात हुई की 1 Lot मे 1200 शेयर थे। 9166 रुपए को 1200 शेयर से गुना करने पर निवेशको का मिल रहा मुनाफा करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए था।

 

12599 रुपए प्रति शेयर तक पहुचा था 1 शेयर का दाम :

जी हा, यह बात सच है, अप्रेल 2021 को 140 रुपए प्रति शेयर मे List हुए इस शेयर का दाम जनवरी 2022 मे करीब 12599 रुपए प्रति शेयर तक चला गया था। मतलब की प्रति शेयर निवेशको को 12499 रुपए का मुनाफा मिल रहा था। जैसे की आपको पता है, की 1 Lot मे 1200 शेयर थे तो 1200 शेयर पर निवेशको को कुल करीब 1.5 करोड़ रुपए मिल रहे थे।

हा लेकिन एसा हो सकता है, की 12599 रुपए पर Exact बहुत कम लोगो ने बेचे हो। लेकिन फिर भी थोड़ा बहुत कम मे भी बेचे होते या फिर आज तक भी रखे होते तो निवेशको के 122400 रुपए के निवेश मे 1 से 1.25 करोड़ रुपए को मुनाफा तो मिल ही गया होता।

बैंक मे 1 साल की FD मे मिल रहे 5 से 6 % के बयाज़ से तो कई हजार गुना ज्यादा मुनाफा है। हालांकि हर बार एसा नही होता। लेकिन अगर किसी को 5 साल मे एक बार भी एसा मुनाफा मिल जाए तो उसकी तो बल्ले बल्ले हो जाएगी।

 

निष्कर्ष :

तो दोस्तो यह था वह शेयर जिसने निवेशको को 1 साल मे करोड़पती बना दिया है। उम्मीद करता हु की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।