mutual funds me tax kitna lagta hai?

LTCG on Mutual Funds.

 


जाने LTCG क्या है ? और किस म्यूच्यूअल फंड पर कितना लगेगा LTCG ?

 

पिछले साल 2018-19 के Budget में वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा Equity Investment में लम्बे समय के निवेश पर भी Income Tax लागु कर दिया गया था।


उस समय से LTCG शब्द लोगो में मशहूर हो गया है।


आइए जानते है की

क्या है LTCG?


LTCG का पूरा नाम है, Long Term Capital Gain है।


यानी लम्बे समय तक निवेश करने से मिले हुए रिटर्न पर लगने वाला टैक्स।


लम्बे समय की परिभाषा अलग अलग निवेश विकल्प के लिए अलग अलग हो सकती है।


जैसे किसी Debt विकल्प में 3 साल या उस से ज्यादा समय के निवेश को Long Term Investment माना जाता है।


जबकि Equity यानी शेयर में 1 साल या उस से लम्बे समय के निवेश को Long Term Investment माना जाता है।


इस लिए दोनों में LTCG Tax अलग अलग समय के निवेश के लिए लगता है।


अब अलग अलग निवेश के विकल्प में LTCG का समय अलग अलग होने से LTCG Tax भी अलग अलग प्रतिशत लगता है।


इस लिए हमें एक म्यूच्यूअल फंड के निवेशक होने के नाते यह जान ना चाहिए की LTCG Tax कितना भरना पड़ेगा।

 

किस म्यूच्यूअल फंड पर LTCG Tax कितना भरना होगा? (LTCG on Mutual Funds)


हम जानते है की म्यूच्यूअल फंड तो कई तरह के होते है, जैसे Equity , Debt , Hybrid etc.


किस फंड में कितना LTCG Tax भरना पड़ेगा वह तो वो फंड Equity में गिना जाता है, या Debt में उस से जान सकते है।


अगर आपका फंड Equity Fund है,तो आपको कम से कम 1 साल के निवेश पर मिले हुए लाभ पर 10 % Income Tax देना होगा।


लेकिन उस निवेश पर मिला हुआ लाभ 1 लाख से ज्यादा होगा तभी।


अगर मिला हुआ लाभ 1 लाख से कम हो तो उस पर कोई टैक्स नहीं है।


वैसे ही अगर कोई फंड Debt Fund है,तो आपको कम से कम 3 साल या उस से ज्यादा समय के निवेश पर LTCG TAX देना होगा।


यह LTCG Tax 20 % होगा लेकिन वह Indexation के लाभ के बाद ही होगा।


इस तरह आपने जिस तरह के फंड में निवेश किया हुआ है,


उस पर से अपना LTCG Tax का प्रतिशत तय कर सकते है।


तो यह थी LTCG के बारे मे और LTCG on Mutual Funds के बारे में जानकारी।


उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी।

By Gaurav

Gaurav Popat एक निवेशक, ट्रेडर और ब्लॉगर है, जो की शेयर बाज़ार मे बहुत रुचि रखता है। वह साल 2015 से शेयर बाज़ार मे है। पिछले 7 साल मे खुद अलग अलग जगह से सीख कर और अनुभव के आधार पर शेयर बाज़ार और निवेश के विषय मे यहा पर जानकारी देता है।